Author: Fact File
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर पूव् डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ हमला बोला है. इसके साथ ही वे सरकार पर भी निशाने साध रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यालय में आयिजत एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को 2 वर्षों तक निलंबित रखने,फिर उन्हें डीजीपी बनाने, रिटायरमेंट के बाद भी सेवा विस्तार देने और अंत में इस्तीफा लेने के पीछे के रहस्य को राज्य की जनता जानना चाहती है. आखिर इसके पीछे कारण क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता ने सरकार के संरक्षण…
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के चार दिन बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सफाई दी. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने ईमानदार से प्रयास किया है. उसमें सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है. अगर जनता ने हम पर भरोसा नहीं जताया, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है. मैं ये जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं. जिस कोशिश के लिए हम जुड़े थे, उसपर…
देवघरः झारखंड में देवघर पुलिस ने आठा साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया है. यह कार्रवाई देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई है. साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक देवघर सौरभ के निर्देश मे आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच और पूछताछ में पता चला है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/फ़र्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे. इस दौरान कुल 08 मोबाइल,12 सीम ज़ब्त किया गया है. गौरतलब है कि साइबर अपराध पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस महकमा ने प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत की…
रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरूण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी फ्रस्टेटेड लीडर हैं. बकि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने का कोई विजन नहीं है. आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने रांची आए बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में ये आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के लिए ली गयी प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम एक साल से लटका पडा है. थर हार कर अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय के सामने आंदोलन करने पहुंचे रांची में आयोग कार्यालय के सामने सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे और शांतिपूर्ण ढंग से धरना देकर रिजल्ट जारी करने की मांग करते रहे. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग की ओर से न तो परिणाम जारी किया गया है और न ही किसी निश्चित समयसीमा की…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और उन्हें वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने वाले कैबिनेट के निर्णय के बारे में जानकारी दी. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विधानसभा को भंग करने और सरकार के इस्तीफे के एजेंडे से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई. इसके बाद नीतीश कुमार अपने सहयोगियों के साथ राजभवन पहुंचे. राज्यपाल से मिलकर उन्होंने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी. जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने मौत की सजा सुनाई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को यह सजा मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए सुनाई गई है. जस्टिस मोहम्मद ग़ुलाम मुर्तज़ा मजूमदार की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने ये फ़ैसला सुनाया है. वहीं पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां ख़ान कमाल को भी मौत की सज़ा सुनाई गई है. पूर्व आईजी पुलिस अब्दुल्ला अल मनून को सरकारी गवाह बनने के बाद पांच साल की सज़ा सुनाई गई है. 453 पृष्ठों के अपने फैसले में, अदालत ने हसीना को दोषी ठहराया और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से हमारे भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है. स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज के योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा तट पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. इस मौके पर उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशज बुधराम मुंडा और रवि मुंडा जी की उपस्थिति को सम्मानित कर भगवान बिरसा की महान विरासत को नमन किया. गुजरात सरकार…
देश के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि न्यायपालिका का उद्देश्य केवल विवादों का निपटारा करना नहीं, बल्कि कमजोर और वंचित वर्गों को संरक्षण देना भी है. वे शनिवार को को रांची में झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि “न्याय सभी के लिए है, यही संविधान का मूल संदेश है. समानता और पारदर्शिता न्यायिक प्रणाली की अनिवार्य शर्त है और न्याय सभी तक सुलभ रूप से पहुंचना चाहिए.” बिरसा मुंडा हम सबके हैं और सदैव रहेंगे समारोह की शुरुआत में उन्होंने महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता…
रांचीः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है. बदल रहा है. हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीर शहीदों और पूर्वजों के सपनों का झारखंड बनने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे उत्साह के साथ झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us