Author: Fact File

रांचीः झारखंड में 18 जून को दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा ने देर शाम जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा और हेमंत सोरेन से मुलाकात कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सत्तारूढ़ दलों के गलियारे में चर्चा है कि भूपेश बघेल ने झामुमो और अन्य सहयोगी दलों से…

Read More

रांचीः झारखंड से दो बार राज्यसभा सदस्य रहे उद्योगपति परिमल नथवाणी के शनिवार को रांची पहुंचने के साथ ही राज्यसभा चुनावों को लेकर कयासों का दौर तेज हुआ है. साथ ही क्लाइमेक्स भी सिरे से बदलता नजर आ रहा है. खबरों के मुताबिक उनके वकील ने विधानसभा जाकर नामांकन पत्र भी खरीद लिया है. इधर भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. हालांकि पांच जून को भाजपा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल ने प्रेस से कहा था कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी…

Read More

रांचीः रांची के डोरंडा इलाके से पुलिस ने दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 53,000 रुपये नकद, ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. रांची एसएसपी को जानकारी मिली थी कि डोरंडा इलाके में जुआ का खेल चल रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम ने कुसई चौक स्थित सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एक मकान में छापेमारी की. पुलिस की अचानक घेराबंदी से जुआरी भाग नहीं सके और रंगेहाथ पकड़े गए. जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें  उत्तम महतो, बिट्टू तिर्की, अजय तिर्की, विजय…

Read More

रांचीः रांची दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. शनिवार को रांची में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकास, सुशासन और सुरक्षा के एजेंडे पर केंद्र सरकार आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी. झारखंड से जुड़ाव का जिक्र झारखंड से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू सहित राज्य के महान जननायकों को नमन किया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का गठन…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रांरभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नौ फरवरी 2026 को पारित आदेश के आलोक में इस परीक्षा का संशोधित उत्तर कुंजी प्रकाशित किया गया था. इसके आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया गया. आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा के परिणाम में किसी भी त्रुटि/टंकण त्रुटि के संज्ञान में आने पर उस पर सुधार का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। साथ ही यह परीक्षा…

Read More

रांचीः झारखंड में 18 जून को दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा रांची पहुंचे हैं. जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.जेएमएम के द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के बाद भूपेश बघेल का यह दौरा कांग्रेस खेमे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जो…

Read More

रांचीः राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती दी है. बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरी सीट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करता है, तो हेमंत सोरेन कमजोर, लाचार और भभकी देनेवाले मुख्यमंत्री साबित होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रांची दौरे पर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए निशिकांत दुबे ने मीडिया के द्वारा राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सांसद ने कहा बिहार में जेएमएम को चुनाव लड़ने के लिए सहयोगी दलों ने सीट नहीं…

Read More

रांचीः झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्न मंत्री बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह जानकारी मीडिया को दी है. उन्होंने बताया है कि पार्टी की भावना से केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए अधिकृत किया था कि वे उम्मीदवार के नाम का चयन करें. सारी परिस्थितियों पर नजर रखते हुए हेमंत सोरेन ने सभा वरिष्ठ साथियों से विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया है कि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बैजनाथ राम को अधकृत उम्मीदवार के तौर…

Read More

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. राष्ट्रीय अद्यक्ष बनने के बाद झारखंड में उनका पहला दौरा है. जाहिर तौर पर प्रदेश स्तर पर बीजेपी में उत्साह और गहमागहमी है. नितिन नबीन कई बैठकों तथा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश इकाई ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. रांची पहुंचने पर उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर तथा कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए. पार्टी कार्यालय में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इससे पहले एयरपोर्ट पर पार्टी के…

Read More

बिहार में होने वाले द्विवार्षिक एमएलसी चुनावों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जेडीयू ने पटना जिले से निशांत कुमार को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अभी सम्राट चौधरी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं. निशांत के अलावा पार्टी ने मधुबनी से भारती मेहता, पश्चिम चंपारण से शिवरानी देवी प्रजापति और शेखपुरा से ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.…

Read More