Author: Fact File
बिहार में राज्य सभा चुनावः कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक वोट में नहीं आए, गठबंधन को बड़ा झटका
पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान महागठबंधन को झटका लगा है. तेजस्वी की बैठकों और रणनीति के बाद भी कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक वोट करने नहीं पहुंचे. इन विधायकों की गैरहाजिरी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल है. खासकर पांचवीं सीट के लिए एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्र धारी के बीच कड़ी टक्कर के बीच इस राजनीतिक घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है. खबरों के मुताबिक कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, मनोज विश्वास और मनोहर प्रसाद मतदान के समय विधानसभा नहीं पहुंचे. तीनों…
रांचीः विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन प्राप्त होता है. उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की. इस अवसर पर विधानसभा…
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के 144 और केरल के 47 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल की दो सीटों से उम्मीदवार बनाया है. अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है. वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर से ही विधायक हैं और शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें नंदीग्राम से चुनाव हराया था. वहीं, बीजेपी ने केरल में राज्य बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से उम्मीदवार बनाया है. चंद्रशेखर ने साल 2024 में तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ख़िलाफ़ चुनाव…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. गुप्ता को पीयूष पांडे के स्थान पर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इससे पहले, रविवार रात को आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया. आयोग ने यह भी आदेश…
पलामूः पलामू के बैरिया इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने टीओपी-3 के प्रभारी समेत चौकी में तैनातसभी जवानों को तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया है. एसपी के निर्देश पर इस घटना की जांच की गई थी. मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया इंचार्ज बनाया गया है. गौरतलब है कि मेदिनीनगर शहर के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट में तीन कर्मचारी समेत चार गंभीर रूप से झुलस गए थे. इस घटना के बाद पुलिस कथित तौर पर…
पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया. मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू होगी. यहां भारतीय जनता पार्टी, जदयू का दो-दो उम्मीदवार और रालोम- राजद के एक-एक उम्मीदवार हैं. भाजपा के नितिन नबीन और शिवेश कुमार चुनाव में हैं. जदयू ने नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पांचवें उम्मीदवार हैं. आरजेडी की ओर से अमरेन्द्र सिंह धारी को उम्मीदवार बनाया गया है. एनडीए में…
धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के साथ पुलिस की हुई एक मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है. तीसरे का भागने के दौरान पैर टूट गया है. तीनों को को इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. जिन दो लोगों को पैर में गोली लगी है उनमें अमन सिंह और विक्की डोम है. वहीं, भागने के दौरान अफजल अमन का पैर टूटा है. अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. जबकि विक्की डोम और अफजल…
13 साल तक बिस्तर पर अचेत पड़े रहने के बाद अब गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा की जिंदगी की आखिरी यात्रा बेहद मार्मिक पलों के बीच शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को हरीश का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया. इसके साथ ही हरीश की कहानी ने पूरे देश को भावुक कर दिया. इससे पहले गाजियाबाद से उन्हें दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. अब उनकी दुनिया से विदाई तय है. लगभग 13 वर्षों से बिस्तर पर अचेत…
चतरा: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित करमटांड जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश के तीन हफ्ते बाद जंगल में विमान के इंजन का एक हिस्सा मिला है. इंजन का यह हिस्सा दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है. रविवार को कुछ ग्रामीण महुआ चुनने गए जंगल के अंदर घुसे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को जंगल में विमान के इंजन का एक भाग दिखाई दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन के हिस्से को अपने कब्जे में…
रांचीः झारखंड दौरे पर आए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव भाकपा के केंद्रीय महासचिव डी राजा ने कहा है कि आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा. डी राजा ने कहा कि केरल में भाजपा की कोई मजबूत पकड़ नहीं है. और वहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) फिर से सरकार बनायेगी. बंगाल में वाम दलों के पुनरुत्थान रांची में भाकपा झारखंड इकाई के द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने पहुंचे डी राजा ने रविवार को जोर देकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में वाम दलों…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us