Author: Fact File
धनबाद. धनबाद में बंद रामकनाली परियोजना में बट्टू बाबू बंगला के समीप रविवार को अवैध कोयला खनन के दौरान अचानक भू-धंसान होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दबने से कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. मरने वालों में राजवाड़ी केवट टोला निवासी मुंगिया देवी, कुम्हार टोली निवासी आदरा देवी और बेलंजाबाद निवासी धनंजय कुमार शामिल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत महिलाओं के शव आनन-फानन में उनके परिवार के लोग ले गए हैं. . हादसे में घायल…
रांचीः रांची में संचालित एक प्राइवेट ट्यूलिप हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर रांची सिविल सर्जन ने अस्पताल के पंजीकरण/लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. यह निलंबन विस्तृत जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कार्रवाई क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) अधिनियम, 2010 और झारखंड क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स नियम, 2013 के तहत की गई है. निलंबन अवधि में अस्पताल में नए ओपीडी मरीजों का पंजीकरण एवं इलाज, मरीजों की भर्ती तथा नई इलेक्टिव सर्जरी और अन्य नई क्लिनिकल…
खूंटीः झारखंड के खूंटी स्थित रिमिक्स फॉल में शनिवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा निवासी 20 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप की मौत हो गई. निलेश संत लुईस इंटर कॉलेज, पुरूलिया रोड, रांची में 11वीं कक्षा का छात्र था. वह सेवानिवृत्त सैनिक सुशील कच्छप का पुत्र था. वर्तमान में उसके पिता रांची एयरपोर्ट में कार्यरत हैं. परिजनों के अनुसार, निलेश शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ चार बाइक पर सवार होकर करीब 8:30 बजे रिमिक्स…
धनबादः झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया समेत धनबाद जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में लगातार हो रहीं भू-धंसान की घटनाओं तथा अवैध खनन के मामले में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मिलकर मुकम्मल कार्रवाई की मांग कीं. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में खनन गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं. ऐसे में खनन कार्यों की नियमानुसार जांच और सुरक्षा मानकों की समीक्षा आवश्यक है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को समय रहते टाला जा सके. भय के साये में जी रहे लोग रागिनी सिंह ने मंत्री को बताया कि झरिया…
झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ सीमा सिंह ने विधिवत् रूप से अपने नवीन कार्यभार को संभाला. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हम सब मिलकर पूरा करेंगे. वे इस दायित्व को पद के रूप में नहीं , बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हैं. संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ही उनका लक्ष्य होगा. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने महिलाओं को दृढ़इच्छा शक्ति की पर्याय बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप…
रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL )-2023 के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्त सरकारी सेवकों ने शनिवार को अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए सफाई दी और कहा कि जो परीक्षा में गड़बड़ी और कथित तौर पर पैसे देकर नौकरी लेने के आरोपों से वे आहत हैं. जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन सभी को एक तराजू में तौलना ठीक नहीं. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कई सरकारी सेवकों ने कहा, “उन्होंने वर्षों की मेहनत और प्रतियोगी परीक्षा के बाद नौकरी हासिल की है. उन पर…
रांचीः जिला प्रशासन ने ओरमांझी और चुटूपालू में जारी अवैध खनन एवं बिना वैध अनुमति/स्वीकृति के संचालित स्टोन क्रशिंग इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की है. आठ क्रशर को सील और 19 स्टोन क्रशिंग खदान ध्वस्त किए गए हैं. उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में तथा खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड सरकार के आदेश के आलोक में यह गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा क्षेत्र में संचालित पत्थर खनन एवं स्टोन क्रशिंग इकाइयों का स्थल निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान कुल 19 स्टोन क्रशिंग इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। इनमें सीटीओ (Consent to Operate) लैप्स…
गिरिडीह: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को पलामू में बीजेपी के समाहरणालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी महानगर और गिरिडीह ग्रामीण के बैनर तले गिरिडीह स्टेडियम से निकाले गए जुलूस का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. पूर्व सांसद रवींद्र राय, जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, लक्ष्मण सिंह, चुन्नूकांत भी शामिल थे. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीति और नीयत पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यह समूह किसी के ख़िलाफ़ नहीं है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार की दोपहर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने “पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हम एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और आम सहमति के साथ आगे बढ़ते हैं. अब समय आ गया है कि हम अपनी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस नतीजों में बदलें.” नई दिल्ली में आयोजित…
झारखंड में विशेष गहन पुरनरीक्षण की प्रक्रिया में तेजी के साथ अलग- अलग जिलों से सामने आती शिकायतों पर जांच भी तेजी से की जा रही है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार खुद हर शिकायत और गड़बड़ियों की मोनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही जिलो के उपायुक्तों के साथ ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक निर्देश भेजे जा रहे हैं. जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर एक ही मकान में 54 वोटरों के मामले में जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मतदाता पंजीकरण अधिकारी और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO और AERO) को जांच के आदेश…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us