Author: Fact File

रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार की शाम प्रचार का शोर खत्म होने के साथ ही उम्मीदवार और दलों के रणनीतिकार बूथ मैनेजमेंट के रण कौशल में जुटे हैं. 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन के बीच है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू और उनके चुनावी खेवनहार जयराम कुमार महतो ने तीसरा कोण बनाने के लिए जमकर पसीना बहाया है. 2 लाख 55 हजार 823 वोटर 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. यहां मतदान केंद्रों की…

Read More

घाटशिलाः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार शबाब पर है. जेएमएम की स्टार कैंपेनर कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रगों में, यह शामिल है कि लड़ जाएँगे, मर जाएँगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें साजिश के तहत जेल बेजा गया, लेकिन वे टूटे नहीं झुके नहीं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने झारखंड के आदिवासी–मूलवासी, दलित, और पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया. उन्होंने सर्वजन पेंशन…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में नियम विरुद्ध और मनमानी करने का आरोप लगाया है. मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जिले के एसपी बदलने से बचाने के लिए पूरे आईपीएस बैच का प्रमोशन रोकना जनता के साथ सरकारी तंत्र देख चुका चुका है. एक डीजीपी को बचाने के लिए डीएसपी का आईपीएस में प्रमोशन तक रोकने की मिसाल भी हेमंत सरकार में ही देखने को मिली. उन्होंने आरोप लगाया है कि कथित डीएमएफटी घोटाले में चर्चित आईएएस अधिकारी आदित्य रंजन फिलहाल धनबाद के डीसी…

Read More

झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही घमासान मचा है. रणनीतिक बिसात पर गोटियां तेजी से बिछायी जा रही हैं. हर दांव- हर पेंच आजमाये जा रहे हैं. टसल तगड़ा है. साफ शब्दों में कहें, तो सत्तारूढ़ जेएमएम और प्रमुख विपक्ष बीजेपी के बीच. लेकिन जेएमएम- बीजेपी के बीच इस झकझूमर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपना जोर दिखाने के लिए पसीना- पसीना हो रहा. साधन कम सुविधा कम, लाव- लश्कर कम. पर नारे गूंज रहे भरदम. घाटशिला में 11 नवंबर को वोट है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और सरकार में शिक्षा मंत्री…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी जेपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट https://jpsc.gov.in/ पर 1 दिसंबर 2025 की रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 1 दिसंबर 2025 की रात 11:45 बजे तक है. परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक होगी. जबकि आवेदन में सुधार (Correction Window) 3 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक कर सकेंगे. साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे निर्धारित समयावधि…

Read More

रांचीः झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. उधर पुलिस मुख्यालय में उन्होंने अधिकारियों के साथ कामकाज की जानकारी ली. पदभार ग्रहण करने के बाद तदाशा मिश्रा ने मीडिया को अपनी प्राथमिकताएं बताईं. उन्होंने कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता महिला सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाना होगा. इसके साथ ही, उग्रवाद पर नियंत्रण और राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अनुराग गुप्ता का स्वैच्छिक सेवानिवृति का आवेदन स्वीकार कर नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि देर से ही सही, सरकार ने अनुराग गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखाया. मरांडी ने कहा है कि हम काफी पहले से डीजीपी को हटाने का सुझाव देते रहे थे. लेकिन विवादों से घिरे अधिकारी को इस कुर्सी पर बिठाये रखा गया. इसके साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि आगे राज ज्यादा नहीं खुले, इसके लिए गुप्ता को किसी सम्मानजनक पद पर…

Read More

रांचीः तदाशा मिश्रा को झारखंड का नया प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. इस बाबत गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा वर्तमान में झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के मुताबिक अनुराग गुप्ता को दिनांक 6.11.2025 के प्रभाव से सेवानिवृत मानते हुए उन्हें सेवानिवृति उपरांत सभी मान्य देय होगा. इसके साथ ही उनके इस्तीफे…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 सीट पर मतदान संपन्न हो गया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 प्रतिशतने मतदान किया है. उन्होंने बताया कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े के इससे अधिक रहने की संभावना है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ. कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली. बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121…

Read More

गुमलाः गुमला जिले के कामड़ारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकला बाज़ार के समीप एक बोलेरो की टैंकर से टक्कर की घटना में दो खूंटी के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी है. टक्कर इतनी जबरदस्त थ कि बोलेरो के परखचे उड़ गये और बोलेरो पलट गया. इस घटना में बोलेरो में सवार अन्य पांच लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचा खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी के रूप में हुई है. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें प्रभाष कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई…

Read More