Author: Fact File

रांचीः राची- टाटा मार्ग पर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसांईडीह के निकट गुरुवार को सवारी जीप पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में लगभग दो दर्जन लोग लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बुंडू अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स, रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार अड़की प्रखंड के बिरडीह गांव से एक सवारी वाहन आदिवासी जनाक्रोश रैली में भाग लेने के लिए बुंडू के ताऊ मैदान जा रहा था. इस वाहन में तीस लोग सवार थे. तेज रफ्तार से चलते इस सवारी वाहन ने…

Read More

रांचीः घाटशिला उपचुनाव से ठीक पहले पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती समेत कई पदाधिकारियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. मुख्यमंत्री और जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी एवं जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू मौजूद थे. घाटशिला उपचुनाव से ठीक पहले इस पालाबदल को अहम माना जा रहा है. साथ ही इसे जेएमएम की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. …

Read More

खूंटी: खूंटी जिले प्रतिभाशाली तीरंदाज झोंगो पाहन का चयन भारतीय टीम में हुआ है. वे दुबई में 7 से 14 दिसंबर 2025 तक होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर प्रदर्शन करेंगे. इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल इसी वर्ष एक अक्तूबर को साई, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित किया गया था, जिसमें झोंगो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की. झोंगो खूंटी के फुदी पंचायत अंतर्गत सिलदा पंचायत के रहने वाले हैं. अभावों के बीच वे तीरंदाजी में कठिन अभ्यास करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे. झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव…

Read More

चाईबासाः चाईबासा के तांबो चौक पर पुलिस कर्मियों पर पथराव, नाजायज मजमा के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इनमें छह महिलाएं शामिल हैं. और सभी लोग आदिवासी समुदाय के हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों और आदिवासी संगठनों में रोष है. सदर अनुमंडल अधिकारी संदीप अनुरोग टोपने के बया पर 28 अक्टूबर को मुफ्फसिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें 74 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जिन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उनमें डुबलिया कुंकल, राज तामड़िया, दुंबी सवैया, रवींद्र गागराई,…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग वन भूमि घोटाले में आरोपी बनाए गए बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा है कि जांच होने दीजिये. सच सामने होगा. हमने कभी कोई गलत काम नहीं किया है. वन भूमि घोटाले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है. जांच एजेंसी ने बीजेपी के विधायक प्रदीप प्रसाद को भी आरोपी बनाया है. एसीबी ने जांच में पाया है कि घोटाले से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री में प्रदीप प्रसाद ने बतौर गवाह अपने हस्ताक्षर किये थे. जमीन की रजिस्ट्री झारखंड के बड़े व्यवसायी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर हजारीबाग रजिस्ट्री…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चाईबासा में ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस बलों के द्वारा गैस को गोले छोड़े जाने के खिलाफ बुधवार, 29 अक्टूबर को कोल्हान बंद का आह्वान किया है. इधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बयान जारी कर इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की है. सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी एक वीडियो जारी कर घटना पर सरकार को घेरा है. जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन गुस्से में दिखे. उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार लगातार आदिवासियों पर जुल्म ढा रही है. उनपर लाठियां बरसायी…

Read More

रांचीः झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा है कि पूरे राज्य के सभी ब्लड बैंकों की विस्तृत जांच हो और दोषियों के खिलाफ न्यायिक जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस लापरवाही की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. सोमवार को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चाईबासा अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात कर पूरी…

Read More

निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर के दूसरे फेज़ के एलान पर तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है. टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि अगर किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटाया गया तो टीएमसी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी. कुणाल घोष ने कहा, “हम एक पारदर्शी वोटर लिस्ट के पक्ष में हैं. लेकिन, अगर किसी वैध मतदाता या नागरिक का नाम काटने की कोशिश की गई, तो हम लोग उनके साथ हैं. अगर वैध मतदाता या नागरिक को परेशान करने का कोई इरादा है तो प्रदर्शन होंगे.” टीएमसी के प्रवक्ता ने कहा, “अगर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में राज्यों की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है. कोर्ट ने उन राज्यों के मुख्य सचिव को तलब किया है, जिन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया. जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय बेंच मामले में सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और एमसीडी ने ही अब तक जवाब दाखिल किया है. बाकी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. कोर्ट ने कहा कि उन्हें…

Read More

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रद्धालुओं को दी. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण संबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं. इसके तहत अर्थात मुख्य मंदिर और परकोटा के 6 मंदिर- भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा, और शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं. साथ ही इन पर ध्वजदण्ड एवं कलश स्थापित हो चुके…

Read More