Author: Fact File
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी और इनके पुरखों ने कभी आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी. गोवा में सोमवार को कांग्रेस के एक सम्मेलन के दौरान खरगे ने कहा, “जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें ही देशभक्ति सिखा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “बीजेपी और इनके पुरखों ने कभी आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, इसलिए ये लोग कांग्रेस के लोगों को देशभक्ति न सिखाएं. एंटी इंडिया और एंटी रिलिजन तो बीजेपी है, क्योंकि जब मैंने उत्तराखंड में भाषण दिया तो बीजेपी के लोगों…
राष्ट्रीय जनता दल ने पेपरलीक, बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था और सिवान फ़ायरिंग के मुद्दे पर 19 अगस्त को पटना में राजभवन मार्च का आह्वान किया है. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अपील करते हुए कहा कि सब युवा, आम लोग एकजुट होकर 19 अगस्त को अपनी ताक़त का प्रदर्शन करें. उन्होंने एक्स पर लिखा, “बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपरलीक क्यों नहीं होती? क्या नौकरी में निष्पक्ष और पारदर्शी चयन होता है? बिहार शिक्षा क्षेत्र में लगातार फ़िसड्डी क्यों है? क्या भर्ती प्रक्रिया में भेदभाव और पक्षपात नहीं होता? देश के सबसे युवा प्रदेश के नौजवान सबसे अधिक बेरोज़गार…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह ख़बर सुनकर ख़ुशी हुई कि झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है. राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, “झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी और छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की- यह ख़बर सुनकर बहुत ख़ुशी हुई.” उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना, और समाधान निकाला. छात्रों ने संयम रखा, और अपनी बात मनवाई. यही सही तरीक़ा है – छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए.” राहुल गांधी…
सुप्रीम कोर्ट ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग के दौरान प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर को रद्द करने की मंशा जताई है. भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि यह हज़ारों छात्रों के भविष्य का सवाल है. पिछले महीने परीक्षा के पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में स्टूडेंट ने प्रदर्शन किए थे. लाइव लॉ के मुताबिक़, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों का पिछला रिकॉर्ड रखने वाले और प्रदर्शनों में घुसपैठ करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले रद्द नहीं किए जाएंगे. सीजेआई…
रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के नेताओं और अभ्यर्थियों के द्वारा भर्ती और खासकर घपले-घोटाले में फंसी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग पर जोर दिए जाने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड की जांच एजेंसियों को हटा देना चाहिए क्या. राधाकृष्ण किशोर ने कहा, हमारे यहां भी जांच एजेंसियां हैं। सीआईडी है, स्पेशल ब्रांच है। इन्हें हटा देना चाहिए या ताला लगा देना चाहिए. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धैर्य रखने कीअपील करते हुए कहा कि जो एजेंसी है, उसपर यकीन करना चाहिए. मंत्री ने कहा कि आंदोलन के पीछे भाजपा का हाथ है और उनकी मंशा कांग्रेस को…
रांचीः विदानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. जबकि छात्रों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है. आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है. इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं. सीबीआई जांच…
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है. दोनों के लिए कानूनी लिहाज से यह बड़ी राहत है. मंदिर में दान के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों ने 27 जून को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मंदिर में दान के प्रबंधन और संग्रह से संबंधित जांच के तहत एसआईटी ने दोनों से पूछताछ की.…
रांचीः खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया है कि जल्द ही सरकार इस बिल के विरोध में विधानसभा विशेष सत्र बुला सकती है. सोमवार की रात कैबिनेट की बैठक के बाद छात्रों के आंदोलन के बीच जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बिल के खिलाफ है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बिल पर कड़ा एतराज जताया है. साथ ही इसे काला बिल करार दिया है. उन्होंने…
गुमलाः झारखंड के गुमला में सुरक्षा बलों ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था. लोहरा के अलावा अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेन्द्र लोहरा को गिरफ्तार किया गया है. उग्रवादियों के पास से एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस को जानकारी मिली थी डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपना नसन खत्म कर दिया है. सोमवार की रात वे सदर अस्पताल से निकले और जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे आंदोलन में अपने साथियों के बीच पहुंचे. उधर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और इरफान अंसारी भी जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों से आंदोलन और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, “आज, हमारी भूख हड़ताल के 16वें दिन, हमने बहुत सम्मानजनक तरीके से अपना अनशन को खत्म किया…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us