Author: Fact File
चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में दूसरे चरण में होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा की है. दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों को एसआईआर के अंदर कवर किया जाएगा. दूसरे चरण के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ के अलावा अंडमान और निकोबार में एसआईआर प्रस्तावित है. इन 12 राज्यों में एसआईआर होने की घोषणा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. उन्होंने यह भी साफ किया कि सोमवार रात इन राज्यों की मतदाता सूची को फ्रीज…
रांचीः झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए चाईबासा के सिविल सार्जन और अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है. उन्होंने कहा है कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन, बलड बैंक के प्रभारी डॉक्टर और तकनीशियन को निलंबित करने का निर्देश दिया है।. हेमंत सोरेन ने यह भी बताया है कि पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की…
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार जोर पकड़ रहा है. साथ ही नेताओं में बयानबाजी की जंग छिड़ी है. इसी सिलसिले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री के मामले को हवा देने की कोशिश की. उन्होंने शनिवार को एक पोस्ट में दावा किया कि 2005 में लालू यादव की वजह से बिहार में मुस्लिम नेता मुख्यमंत्री नहीं बन पाया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “2005 में मेरे नेता मेरे पिता रामविलास पासवान ने मुस्लिम…
रांचीः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि गहन पुरीक्षण के दौरान वोटर को परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए. एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देना पड़े. उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची को 2003 की सूची से फैमिली ट्री बनाकर त्रुटि रहित मैपिंग सुनिश्चित हो. इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक…
रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने तत्कालीन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ अन्य आरोप्यों को खिलाफ विशेष पीएमएलए की विशेष अदालत में दाखिल कर दी है. इन सभी पर ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाले, कमीशनखोरी तथा अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस अभियोजन के साथ, मामले में आरोपित किए गए आरोपियों की कुल संख्या 22 हो गई है. टेंडर घोटाला मामले में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में एक बड़े भ्रष्टाचार सिंडिकेट की चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के सिलसिले में में ईडी…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने छठ महापर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि “मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके़ से ट्रेनों में सफ़र करना पड़ रहा है.” दरअसल, केंद्र सरकार ने कहा था कि वह दिवाली-छठ पर लोगों की सुविधा के लिए इस बार 12 हज़ार स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इसके बावजूद ट्रेनों में भारी भीड़ काफ़ी देखी जा रही है. इसी को लेकर लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, “झूठ…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की शाम रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का आगाज किया. इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों- भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. उदघाटन समोरह में हेमंत सोरेन ने कहा कि लंबे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है. यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है. इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा.…
रांची: पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की. दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिखों के 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. पंजाब सरकार सिखों के गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को योदगार बनाने की तैयारी की है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर के गणमान्य हस्तियों को…
रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड में कथित घोटाले को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह सिर्फ बोकारो जिले में नहीं, पूरे झारखंड में यह घोटाला हुआ है. मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था, डीएमएफटी घोटाले में बोकारो सिर्फ़ एक झांकी है, असल में यह भ्रष्टाचार पूरे झारखंड में फैला हुआ .अब कोडरमा और धनबाद से भी घोटालों के नए तथ्य सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम तौर पर आईएएस अधिकारी एक जिले से दूसरे जिले में अनुभव लेकर जाते हैं, लेकिन हेमंत सरकार में…
रांचीः झारखंड में मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है. यह चुनौती हरेकृष्ठ सिंह ने दी थी. हाइकोर्ट के जस्टिस अरूण कुमार की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने कहा है कि वर्तमान मामले में याचिका निर्धारित 45 दिनों की अवधि से बहुत बाद में दायर की गयी है. चुनाव याचिका को दायर करने में देरी को अदालत न तो बढ़ा सकता है और न ही माफ कर सकता है. जाहिर तौर पर अदालत ने…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us