Author: Fact File
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की नैया खेते तेजस्वी यादव वादे का पिटारा खोलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के लिए बड़ा वायदा किया है. तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है, “जीविका दीदियों (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. जीविका दीदियों का वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा.” उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा. “विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों को अब एक साथ स्थाई किया जाएगा.” चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के व्यस्त और वीआइपी इलाके कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इस घटना के विरोध में रविवार की सुबह लोगों ने रांची-पिठोरिया सड़क को जाम कर दिया. कांके रोड में भी लोगों ने हंगामा किया. हत्या की यह घटना शनिवार देर रात की है. पुलिस जांच में जुटी है. विजय नाग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए कांके रोड में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इस…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिले में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को वश्यक निर्देश दिए. अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी. यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा. लातेहार जिले के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण प्रस्तावित है, जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है. सफारी को लेकर विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है. टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बनने से डाल्टनगंज, बरवाडीह, मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका का बेहतर साधन मिलेगा. मुख्यमंत्री के…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. जेएमएम ने महागठबंधन में लड़ने की दावेदारी की थी. लेकिन कांग्रेस और राजद ने इस बार भी बिहार में झामुमो के लिए सीट नहीं छोड़ी है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पार्टी चकाई, जमुई, धमदाहा, कटोरिया, मनीहारी और पीरपैती सीट पर उम्मीदवार देगी. इसके साथ ही हेमंत सोरेन तथा कल्पना सोरेन समेत बीस स्टार प्रचारकों की सूची भी चुनाव आयोग को भेजा गया है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में हर बार झामुमो के साथ धोखा होता…
रांचीः उम्मीदवार के नाम को लेकर तमाम अटकलों और कयासों के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने घाटशिला उपचुनाव में रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उममीदवार सोमेश चंद्र सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में भी रामदास सोरेन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के टिकट से चुनाव लड़े थे, लेकिन महज आठ हजार वोटों पर सिमट गए थे. तब सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन को 98 हजार और बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को लगभग 75 हजार…
घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन बाबूलाल सोरेन का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे. नामांकन के दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्यह साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो सहयोगी पार्टी आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और जदयू के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे. इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. नामांकन के बाद बीजेपी की एक बड़ी सभा हुई. इसे जेएमएम से मुकाबले के लिहाज से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया.…
घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमेश का नामाकन दाखिल कराने पहुंचे थे. नामांकन के दौरान सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी उनके साथ मौजूद रहे. इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. नामाकन के बाद जेएमएम की एक बड़ी सभा हुई. इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया. इस सभा में जेएमएम के कई मंत्री, सांसद, विधायक शामिल थे. हेमंत सोरेन ने इस सभा में हुंकार भरते हुए कहा कि बीजेपी वालों…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद नामांकन दाखिल करने का दौर तेज है. इस बीच सीएम चेहरे को लेकर भी बातें होने लगी है. पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी ने कहा है कि बिहार में चुनावों से पहले एनडीए के सीएम पद के चेहरे की घोषणा की जानी चाहिए. जीतनराम मांझी ने कहा, “अमित शाह एनडीए के बड़े नेताओं में एक हैं और उन्होंने जो कहा है उसे आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए. हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि नेता का नाम यानी बिहार के संभावित मुख्यमंत्री का…
रांचीः रांची के कारोबारी विनय सिंह की उस याचिका को झारखंड हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. पिछले दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो ने हजारीबाग में हुए वन भूमि घोटाले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था. अभी वे हजारीबाग जेल में बंद हैं. विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. रांची समेत झारखंड के की शहरों में उनके शो रूम हैं. विनय सिंह की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने यह कहा कि जांच एजेंसी के पास विनय सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टया ठोस सबूत हैं. उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई…
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मंत्री बनाया गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. इनमें रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं. रिवाबी क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं. वे अभी सौराष्ट्र में आने वाली जामनगर उत्तर सीट से विधायक हैं. 2022 के चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी. रिवाबा जडेजा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं. गुरुवार को भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया था. हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव अभी दो…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us