Author: Fact File

जमशेदपुर। झारखंड बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में पिछड़ा वर्ग को उसकी आबादी के अनुरूप आरक्षण देने के वादे से पल्ला झाड़ रही है. साथ ही राज्य की सामाजिक संरचना को देखते हुए जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं ले रही है. जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने सरकार को पिछड़ा विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में पिछड़ा समाज को 27% आरक्षण देने का…

Read More

दुमका: आठ साल पुराने एक मामले में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय समेत अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है. दुमका में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट यह फैसला सुनाया है. यह मामला महागामा थाना कांड संख्या 72/2017 से जुड़ा है, जिसमें भादवि की अलग- अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. . घटना वर्ष 2017 की है. महागामा में एक सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम किया था. उस दौरान दीपिका सिंह पांडेय, जो उस वक्त कांग्रेस की जिला अध्यक्ष थीं, मौके पर पहुंची थीं अदालत में 12 लोगों की गवाही हुई. गवाहों…

Read More

रांची- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार को रांची सिटी डीएसपी के रीडर सिपाही सुनील पासवान को  गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवास मिथुन कुमार हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सिटी डीएसपी रांची के रीडर सुनील पासवान ने उनके बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस में बचाने, केस हल्का करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने के बाद…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इससे पहले 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. एनडीए में जदयू के हिस्से 101 सीटें हैं. और पार्टी ने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. जदयू की दूसरी सूची में वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपालपुर से बुलो मंडल, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, करगहर से वशिष्ठ सिंह और काराकाट से महाबली सिंह और चकाई से सुमित सिंह को टिकट दिया है. 2020 का चुनाव सुमित सिंह निर्दलीय जीते थे. अभी वे बिहार सरकार में मंत्री हैं. कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र प्रसाद…

Read More

रांचीः झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमेश चंद्र सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को रांची में पार्टी की हुए केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उम्मीदवार क नाम पर मंजूरी प्रदान की. इसके साथ ही उन्होंने सोमेश को पार्टी का सिंबल भी दिया. इस मौके पर सोमेश चंद्र की मां और परिवार के अन्य सदस्य़ तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. हेमंत सोरेन ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों के दिलों में बसने वाले आंदोलनकारी और अभिभावक स्वरूप रामदास…

Read More

रांचीः रांची के व्यस्ततम कटहल मोड़ इलाके में बुधवार को अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग की. अपराधी बाइक से आए थे. सीमेंट व्यवसायी राधेश्याम को छह गोलियां मारी और फरार हो गए. घायल व्यवसायी को इलाज के ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कटहल मोड़ स्थित शांभवी इंटरप्राइजेज नामक छड़ और सीमेंट की दुकान के पास हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे. अपराधियों ने बिना कुछ कहे राधेश्याम साहू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही छापेमारी कर 22 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार सभी चोर रांची के रहने वाले हैं. ग्रामीण एमपी प्रवीण पुष्कर के नेतृव में पुलिस ने नामकुम इलाके से एक साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. जिसमें 15-20 अन्य सदस्य शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए चोरों में कई पूर्व में जेल भी…

Read More

पहले बीजेपी के नेताओं से मुलाकात फिर चुनाव लड़ने को लेकर अटकलों के बीच युवा गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने मंगलवार को पटना में राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. मैथिली ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और नीतीश कुमार से प्रेरित होकर उनके सहयोग के लिए खड़ी हैं. उन्होंने कहा, “राजनीतिक दल में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि मैं नेता बनने आई हूं. मैं समाजसेवा के लिए आई हूं. मैं मिथिला की बेटी हूं और मेरे…

Read More

पटनाः पटना साहिब से 7 बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट इस बार बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है. टिकट काटे जाने के बाद नंद किशोर यादव की प्रतिक्रिया सामने आ है. उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के फैसले के साथ हैं और जनता के प्यार को भुला नहीं पाएंगे. नंद किशोर यादव अभी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. 71 में से 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है. बीजेपी की इस…

Read More

रांचीः गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के मामले में सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पंकज मिश्रा को भी नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद करेगा. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की. सूर्या हांसदा के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना…

Read More