Author: Fact File
रांची: झारखंड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के 8वें राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. 30 सितबंर को वे रिटायर हुई थीं. इसके बाद सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है. विजयदशमी के दिन गुरुरवार को वे रांची के रातू रोड स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला. कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला. इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी इस पद पर कार्यरत थे. डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था और 13 अगस्त 2024 तक…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कोयले के हो रहे अवैध कोयले के कारोबार में दो लोगों के नाम की चर्चा के साथ सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि रांची में अवैध कोयला व्यापारियों की कथा चर्चा में है. मोरहाबादी इलाके में एक होटल के बाहर सड़कों पर अक्सर खड़ी रहने वाली मनोज बाबू की बीएमडब्ल्यू कार की लोगों के बीच खूब चर्चा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि होटल के भीतर करोड़ों के टर्नओवर वाले कारोबारी कतार में बैठकर चाय-कॉफी पीते रहते हैं. बाहर से…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महात्मा गांधी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके आदर्शों और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं, जिनकी वजह से भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. गांधी जंयती के अवसर पर हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण…
नई दिल्ली: विजयादशमी उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को नागपुर में अपने भाषण में पहलगाम हमले से लेकर ट्रंप के टैरिफ की चर्चा की. भारत के पड़ोसी देशों में हो रहे विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया. आरएसएस इस साल अपनी स्थापना के 100 साल मना रहा है. संघ का इस साल विजयादशमी उत्सव इसलिए भी ख़ास माना जा रहा है. हर साल विजयादशमी के मौके पर संघ प्रमुख नागपुर में संघ मुख्यालय में संबोधन करते हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी देश में अराजकता की स्थिति में बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ अपना जीवन देश निर्माण के लिए समर्पित किया है. विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक विस्तृत ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “सौ वर्ष पहले विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. यह कोई बिल्कुल नया निर्माण नहीं था, बल्कि भारत की सनातन राष्ट्रीय चेतना का ही एक नया रूप था, जो समय-समय पर चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रकट होती रही…
रांचीः भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश कुमार झारखंड के नये मुख्य नियुक्त किए गए हैं. वे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 30 सितंबर को अलका तिवारी के रिटायर होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अभी ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन नई दिल्ली का दायित्व भी…
रांचीः झारखंड के बड़े कारोबारी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह की गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई तेज हो गई है. जांच एजेंसी अब शराब घोटाले में भी विनय़ सिंह की संलिप्तता को खंगालने में जुटी है. इसी सिलसिले में सोमवार को विनय सिंह के दो ठिकानों- गुमला और हजारीबाग में नेक्सजन के शोरूम को सील कर दिया है. शोरूम से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है. इससे पहले रांची में विनय सिंह से जुडे अलग- अलग ठिकानों पर छापेमारी कर जांच एजेंसी ने 198 फाइलें कंप्यूटर के 27…
रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के मद्देनजर आईजी मनोज कौशिक ने एसएसपी कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में उनहोंने पूजा पंडालों तथा मेले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक निर्देश दिए. शनिवार को हुई इस बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी मौजूद रहे. बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. आईजी ने बताया है…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाओथ ने बरेली में हुई हिंसक झड़प पर प्रतिक्रिया दी है. ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘2017 के बाद हमने कर्फ़्यू नहीं लगने दिया.’ लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा, “अपने देखा होगा कल बरेली के अंदर, वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है.” उन्होंने कहा, “वह यह मानता था कि धमकी देंगे और हम ज़बरदस्ती जाम कर देंगे. हमने कहा ‘जाम नहीं होगा और कर्फ़्यू भी नहीं लगेगा, लेकिन कर्फ़्यू का सबक ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली…
चाईबासाः चाईबासा के टोंटो क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राज्य के परविहन मंत्री दीपक बिरूआ के आवास का घेराव किया. और जमकर नारेबाजी की. रमेश बलमचू के अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण मीलों पैदल चलकर, बारिश में भीगते हुए चाईबासा शहर पहुंचे थे. जोजोहातु से केच्चाबाइपी तक सड़क निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है. बारिश में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती है. बार- बार आश्वासान के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा. गुस्साये ग्रामीण इसी समस्या और आश्वासन से वाकिफ कराने मंत्री के आवास पर पहुंचे थे. ग्रामीणोंका कहना था कि इस समस्या को लेकर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us