Author: Fact File
रांचीः रांची के रातू स्थित झखराटांड़ मुंडाटोली में हुए गोलीकांड में घायल जमीन कारोबारी राजबलम गोप उर्फ बलमा की सोमवार की सुबह मौत हो गयी. बीते 7 सितंबर की देर शाम जमीन कारोबारी पर हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल राजबलम गोप का बरियातू स्थित रामप्यारी अस्पताल में इलाज चल रहा था इस गोलीकांड में राजबलम के मित्र रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि राजबलम गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके जबड़े में गोली फंस गयी थी. इस गोलाकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों ने पुलिस…
गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के गांधी चौक के सामने शनिवार की शाम खुले नाले में गिर जाने से एक मासूम बच्चे का शव 18 घंटे बाद बाभनटोली मोड़ के पास झरियागादी टोले के पास से बरामद किया गया. बच्चे के नाले में गिरने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है. मुफस्सिल क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी दीपक ठाकुर और उनकी पत्नी शनिवार की शाम शहर में कुछ जरूरा सामान खरीदने आए थे. साथ में उनका ढाई वर्षीय पुत्र अंकुश ठाकुर भी था. अचानक शहर में बारिश होने लगी. बारिश से बचने के क्रम में मां के हाथ से…
रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता अजय साह ने स्वास्थ्य विभाग में टेंडर घोटाले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के कथित संरक्षण में ही नियमों की अनदेखी कर जिलों के सिविल सार्जन एक ही परिवार की कंपनियों को टेंडर का फायदा पहुंचा रहे हैं. अजय साह ने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही परिवार की कंपनियों को अलॉट कर दिए हैं. उन्होंने दावा कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियाँ—हिन्द इंफ्राटेक, भारत…
रांचीः आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा आहूत रेल टेका डहर छेका आंदोलन का झारखंड के अलग अलग जगहों पर दिखने लगा है. हजारों लोग झंडे- बैनर, ढोल-नगाड़े के साथ सुबह से ही रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों पर धरना- प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. इससे कई ट्रेनों का पहिया थम गया है. कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर से झारखंड, बंगाल और ओडिशा के सौ स्टेशनों पर आंदोलन का पहले ही आह्वान किया गया था. रेल टेका…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है. उन्होंने कहा कि जेएसएस- सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक और सीटों की खरीद-फरोख्त को छुपाने के लिए सरकार और भ्रष्ट अधिकारियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया. लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो रही हैं. मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा आधी रात को इंटरनेट बंद करना, लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिलना और मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी ठोस जांच के आयोग को क्लीन चिट देना इस पूरे…
असम के जाने-माने सिंगर ज़ुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई एक दुर्घटना में मौत से कई राजनीतिक और वॉलीवुड हस्तियों ने शोक प्रकट किया है. या अली’ और ‘जाने क्या चाहे मन बावरा…’ जैसे फेमस गानों के जरिए करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले जुबीन गर्ग के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को भी धक्का पहुंचा है. जुबीन 52 साल के थे. ज़ुबिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में 20 सितंबर को परफ़ॉर्म करने वाले थे. पूर्वोत्तर के रॉकस्टार नाम से मशहूर ज़ुबिन गर्ग तीन दशकों से भी ज़्यादा सक्रिय रहे. वह…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जीत का परचम लहराया है. शुक्रवार को घोषित चुनाव परिणामों में 4 में से 3 सीटों पर एबीवीपी को जीत मिली है. अध्यक्ष पद पर आर्यन मान चुने गए हैं. आर्यन मान ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) की प्रत्याशी जोसलीन नंदिता चौधरी को 16,196 वोटों से हराया है. एबीवीपी के ही कुणाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव पद के लिए चुने गए हैं. आर्यन मान ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) की प्रत्याशी जोसलीन नंदिता चौधरी को हराया है. कुल चार में से…
रांचीः 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश रंजन ने शुक्रवार को रांची के नए एसएसपी का पद संभाल लिया है. रांची के निवर्तमान डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने उन्हें पदभार सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. पदभार संभालने के बाद राकेश रंजन ने कहा है कि बेहतर पुलिसिंग देना ही उनकी प्राथमिकता होगी. इस क्रम में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा. उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके. राकेश रंजन ने रांची की जनता को…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘डिफेन्स ईस्ट टेक’ प्रदर्शनी को वे संबोधित कर रहे थे. तीन दिवसीय ‘डिफेन्स ईस्ट टेक’ में CDS जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा ‘‘ झारखंड यूरेनियम से समृद्ध है राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है. परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए…
झारखंडः बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, प्रिया दुबे एसीबी की एडीजी बनीं, राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी
रांची: झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. जबकि कई आला पुलिस अफसरों से अतिरक्त प्रभार हटाया गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों ही के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है. वहीं चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का एसएसपी बनाया गया है. इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है. लंबे समय से अनुराग गुप्ता सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के डीजी के प्रभार में थे. अब अनुराग गुप्ता सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर हैं. सुमन गुप्ता को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us