Author: Fact File

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री. सत्ता बीजेपी के पास जाएगी या अभी इसमें देर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासी सफर रविवार से शुरू होगा, जब वे औपचारिक तौर पर जेडीयू ज्वाइन करेंगे. तब सरकार और संगठन में निशांत की हैसियत कैसे तय होगी. क्या निशांत सरकार में नंबर टू पर रहेंगे. क्या नीतीश कुमार का ब्रांड ही निशांत के लिए काफी होगा या उन्हें अपनी काबिलयत भी साबित करनी होगी. सवाल और भी हैं, जो न सिर्फ बीजेपी और जदयू के गलियारे में तैर रहे हैं, बल्कि एनडीए के रणनीतिकारों को ये मथ भी रहे…

Read More

रांचीः राज्य सभा के सांसद खीरू महतो को एक बार फिर झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कमान सौंपी गई है. वे तीसरी बार झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. शनिवार को प्रदेश कार्यालय में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. सांगठनिक चुनाव प्रभारी श्रवण कुमार की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से खीरू महतो को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया. निर्वाचन के बाद पार्टी द्वारा नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने खीरू महतो को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्षों तथा प्रत्येक विधानसभा…

Read More

रांचीः झारखंड के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा उनके परिवारों के लिए अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तर्ज पर बेहतर एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया है कि इसके लिए नई नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. नई नियमावली के तहत उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) का लाभ मिलेगा. यह व्यवस्था ऑल इंडिया सर्विसेज मेडिकल अटेंडेंस रूल्स, 1954 की तर्ज पर लागू की जाएगी. चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का भुगतान झारखंड…

Read More

धनबाद: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ने धनबाद रेल मंडल में कार्यरत वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की शाम शुरू हुई सीबीआइ की कार्रवाई देर रात तक चली. डीआरएम कार्यालय में लंबी पूछताछ और तलाशी के बाद सीबीआई की टीम संजीव कुमार को अपने साथ ले गई. इससे पहले डीआरएम कार्यालय में सीबीआई की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे सीबीआई डीएसपी ने बताया है कि रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है.…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गेतलसूद में अनुज्ञप्ति प्रदत्त शराब की कम्पोजिट दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इनके पास से कांड में प्रयुक्त एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा 19 जिंदा कारतूस के अलावा 4 मोबाईल तथा एक पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया है. जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देव सिंह मुंडा, गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और भोलू सोनी उर्फ भोलू शामिल है. देव मुंडा अनगड़ा थाना क्षेत्र जोन्हा मुसंगू पुड़ीटोला का रहने वाला है. गौतम यादव उर्फ गोल्डन…

Read More

पटनाः तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार, आठ मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद वो बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने निशांत कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा, “कल के बारे में अभी औपचारिक सूचना नहीं आई है. इसकी जानकारी आपको दी जाएगी. आज का महत्वपूर्ण फैसला ये था कि नीतीश कुमार ने जो फैसला लिया उसका समर्थन हमारे दल के लोगों ने किया. हम नेता के साथ खड़े हैं और इसी स्थिति में विधायकों…

Read More

दुमकाः झारखंड की उपराजधानी दुमका की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 41वां रैंक प्राप्त किया है. सुदीपा दत्ता का यह तीसरा प्रयास था. इससे पहले एक बार वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं. हाल ही में जेपीएससी के द्वारा ली गई सीडीपीओ की परीक्षा में भी उन्हें 24वां रैंक मिला था. सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे सभी अध्ययनरत हैं. सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे…

Read More

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में कम से कम डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से चार की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक अनमोल बस (CG 14G 0263) शुक्रवार सुबह सिमडेगा के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी. बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे. सुबह करीब 9:45 बजे, जशपुर जिले के करडेगा चौकी इलाके में गोड़ाअंबा गांव…

Read More

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले के कैमा गांव में पुलिस और आदिवासी समुदाय के टाना भगतों के साथ हुई हिंसक झड़प में कम से कम पंद्रह जवानों के घायल होने की खबर है. घायल जवानों में तीन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. झड़प में कई ग्रामीणों को भी चोट लगी है, जिनका इलाज गांव में ही कराया गया. यह झड़प लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गुरुवार की रात हुई है. पुलिस के अधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. टाना…

Read More

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह लोगों को रौंद डाला. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच में इस हादसे को सड़क दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि हर पहलू की जांच की जा रही है. गुरुवार की देर रात स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गांव में घुस आई और लोगों को रौंदते हुए एक घर से टकरा गई. टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई. इस हादसे में रोहित साव…

Read More