Author: Fact File
रांचीः सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रांची में गुरुवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों से राजभवन में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष संवाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से बातचीत की. और उनके सवालों के जवाब भी दिए. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे. गुरुनानक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र फैज ने सीडीएस से पूछा कि भारतीय सेना को कैसे पता चला कि पहलगाम हमला पाकिस्तान से हुआ था. इस पर सीडीएस अनिल चौहान ने कहा यह जानने के कई कारक शामिल थे. एक संगठन टीआरएफ ने इस…
बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है. अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का दावा है कि इस बार आरजेडी की बड़ी जीत होगी. जनता बदजलाव का मन बना चुकी है. अपनी यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन से उत्साहित तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार की जनता 20 साल पुरानी एनडीए सरकार से परेशान हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, “जनता का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर जात और हर धर्म के लोग साथ दे रहे हैं। भ्रष्ट सरकार से लोग परेशान हैं, अब बदलाव…
रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि भाजपा झूठ बोलती है और भ्रम भी फैलाती है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता के एक बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा है कि सुरक्षा उपकरणों की खरीद को लेकर राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं. और साजिश का हिस्सा है. विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है. सुरक्षा उपकरणों की खरीद से जुड़ा मामला प्रारंभ से ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार देखा जा रहा है. शिकायत आने के बाद सरकार ने न केवल…
रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार लूट,घोटाला, अवैध खनन, तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रही. राज्य में विकास पूरी तरह ठप है. सड़कें टूटी हुई हैं. बिजली व्यवस्था चरमराई है. बीजेपी नेता ने कहा कि झारखंड एक अनूठा राज्य है, जहां घोटालों की फाइल गायब हो जाती है. राज्य में एक प्रकार से अफरातफरी का माहौल है. केंद्र सरकार द्वारा प्रचुर मात्रा में यूरिया खाद मिलने के बाद भी…
खूंटी: खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के गुड़बुरू गांव में 69 साल की वृद्ध महिला लुखी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने चोरोन मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. चोरोन ने बताया है कि महिला के डायन होने के शक में उसने हत्या की है. वृद्धा लुखी देवी को वर्षों से डायन कहा जा रहा था। पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान गुड़बुरू के लोग गांव में गाड़ने के लिए ट्रैक्टर से पत्थल ला रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में आरोपी चोरोन के पिता रापा मुंडा का पैर कट गया और उनका…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का एक और दावा करेत हुए कहा है वोटरों के नाम फेक लॉग-इन के जरिये डिलीट किए गए हैं. उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के पहले कहा, मैं अपने संविधान की रक्षा करूंगा. मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है. मैं सबूतों के साथ अपनी बात रख रहा हूं. ये कोई हाइड्रोजन बम नहीं है. अभी उसका आना…
रांचीः हिंडाल्को की मुरी एल्युमिनियम कारखाना में श्रम अधिकारों और न्यूनतम मजदूरी के उल्लंघन की शिकायत पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने झारखंड सरकार के श्रम अधीक्षक को पत्र लिखा है. इसमें प्राप्त आवेदन पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की ओर ध्यान दिलाया है. अबुआ अधिकार मंच के गौतम सिंह ने केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय को एक पत्र लिखकर हिंडाल्कों कारखाने में श्रम कानून तथा न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) के उल्लंघन के मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया था. इसी पत्र के आलोक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्रशाखा पदाधिकारी नरेंद्र निर्वान ने झारखंड…
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार द्वारा सारंडा वन्यजीव अभयारण्य (एसडब्ल्यूएल) और सासंगदाबुरु कंजर्वेशन रिजर्व (एससीआर) को संरक्षण रिजर्व अधिसूचित करने के अपने पूर्व निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. इसके साथ ही राज्य के मुख्य सचिव को 8 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य को जानबूझकर देरी करने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि इसका पालन न करना उसके 29 अप्रैल के आदेश की अवमानना है. पीठ ने…
रांचीः झारखंड के गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में स्थलीय जांच और पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट में अलग-अलग तथ्य पाए जाने के बाद मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गंभीरता से लिया है. इसके साथ ही आयोग ने हांसदा के एनकाउंटर मामले में गृह मंत्रालय भारत सरकार से सीबीआइ जांच की अनुशंसा की है. आयोग ने इस बाबत गृह मंत्रालय के सचिव को पूरी रिपोर्ट के साथ जांच के लिए पत्र भेजा है. यह पत्र झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजा गया है. भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश ने आयोग…
रांचीः मजदूरों के हक अधिकार के लिए दशकों तक संघर्ष करने वाले माकपा के वरिष्ठ नेता इकबाल के निधन के बाद पार्टी का झंडा तीन दिनों के लिए झुकाया गया है. 74 साल के इकबाल ने मंगलवार को आखिरी सांस ली. वे दो महीने से बीमार चल रहे थे. पिछले दिनों कोलकाता और बर्धमान में उनका इलाज हुआ था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन पर झारखंड राज्य कमेटी ने शोक जताया है. राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है. उनके निधन पर राज्य भर में पार्टी कार्यालयों पर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us