Author: Fact File

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के विरोध, प्रदर्शन के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अब इसे और धार देने की तैयारी में हैं. रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो तीन दिनों से बूख हड़ताल पर हैं. हालांकि धरना स्थल पर जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी का झंडा, बैनर नहीं लगाया है और वे इसे छात्र आंदोलन का शक्ल देने का दावा करते रहे हैं. इस बीच मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (ने धनबाद के…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में छात्रों के जोर पकड़ते आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर रामगढ़ के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सीना चीर कर नहीं दिखा सकता कि हम कितने गंभीर है. सरकार के आँख-कान हैं. संवेदनशीलता भी है. छात्रों के हित में जो भी होगा वह राज्य सरकार निर्णय लेगी. जांच एजेंसी के  अनुसंधान का इंतजार है.…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर है. इस बीच मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसकी जानकारी मिलने के बा मेडिकल टीम धरना स्थल पर पहुंची. उनके स्वास्थ्य की जांच की गई. स्थिति देखते हुए उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया हालांकि लगातार धरना, प्रदर्शन और भूख हड़ताल से वे कमजोर दिख रहे हैं. उन्होंने कहा है कि आज की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी, दिशोम गुरु शिबू…

Read More

रांचीः पूर्व मख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार छात्रों को भरोसा दिलाए कि उनका भविष्य सुरक्षित है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि सरकार जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं की सीबीआइ जांच से क्यों बच रही है. रघुवर दास ने कहा है, “झारखंड में कई दिनों से आंदोलनरत छात्रों की दुर्दशा देखकर व्यथित मन से मैं यह पत्र लिख रहा हूं. ऐसा नहीं है कि मैं यह पत्र पूर्व मुख्यमंत्री के नाते या किसी अन्य राजनीतिक मंशा से लिख रहा हूं, बल्कि छात्रों के इस आंदोलन को…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन और प्रदर्शन के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. झारखंड सरकार इस मामले का समाधान निकालने पर काम कर रही है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों…

Read More

झारखंड आंदोलन के अग्रणी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे राज्य में शिद्दत से याद किया जा रहा है और भावभीनी श्रद्धजांलि दी जा री है. इसी क्रम में पैतृक गांव नेमरा में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. हेमंत सोरेन अपनी माता रूपी सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नेमरा पहुंचे हैं. वे वहां एक कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. साथ ही विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेगे. इसस पहले हेमंत सोरेन ने रांची के मोराबादी…

Read More

रांचीः झारखंड आंदोलन के अग्रणी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे राज्य में शिद्दत से याद किया जा रहा. भावभीनी श्रद्धजांलि दी जा रही है. पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरुजी की याद में राज्य भर में श्रद्धांजलि सभाएं, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म प्रार्थना और सरकारी, गैर सरकारी स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में मुख्य कार्यक्रम होना है. अपने पैतृक गांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही विकास मेले का भी यहां योजन होगा. लाभुकों…

Read More

रांचीः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक 16 वर्षीय किशोरी को दिल्ली में चलाए गए एक संयुक्त बचाव अभियान के दौरान सकुशल मुक्त कराया गया. यह कार्रवाई चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन तथा रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुई. पीड़िता लगभग छह वर्ष पूर्व मानव तस्करी का शिकार हो गई थी. बचाव के बाद पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान मानव तस्करी से जुड़े कई गंभीर तथ्य सामने आए, जो हैरान करने वाले हैं. पीड़िता ने बताया कि उसे नाबालिग अवस्था में झारखंड से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया, जहां उससे जबरन घरेलू कार्य कराया गया.…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी ने झारखंड पुलिस के सहयोग से सोमवार को पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की. सीआइडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई. जांच एजेंसी ने जारी बयान में बताया कि रांची पलामू हजारीबाग बोकारो और धनबाद जिले में पुलिस के सहयोग से कांड से संबंधित 18 ठिकानों पर छापेमारी कर जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, लैपटॉप, मोबाइल, विभिन्न बैंकों के पासबुक एवं चेक बुक मिले हैं. इनके अलावा…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे. उन्होंने कहा है कि चार अगस्त की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी. चार अगस्त को शिबू सोरेन की पुण्य तिथि है. पुण्य तिथि पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम होना है. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वे…

Read More