Author: Fact File
हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अहम सफलता मिली है. जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतारी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए हैं. झारखंड पुलिस ने सहदेव सोरेन के मारे जाने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बताया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए अन्य दो नक्सली कमांडरों में बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र कमेटी सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल हैं. रघुनाथ हेंब्रम पर 25…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग के युवा सचिन अनुराग का चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), चेन्नई में जेआरएफ के लिए हुआ है. जिले के सिरसी, शंकरपुर निवासी बिनय चंद्र मिश्र के छोटे पुत्र सचिन अनुराग संत कोलम्बस के छात्र रहे हैं. सचिन अनुराग ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर एक नई उपलब्धि हासिल की है. सचिन का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। फेलोशिप के तहत वे पांच साल पीएचडी की पढ़ाई करेंगे. सचिन संत कोलम्बस महाविद्यालय,…
रांचीः झारखंड के पलामू में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के कमांडर मुखदेव यादव को मार गिराया है. यह मुठभेड़ मनातू के जंगल में हुई है. मुखदेव यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था. मारे गए नक्सली का शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. साथ ही एक इंसास राइफल भी पुलिस को मिला है. पलामू की एसपी ने रीष्मा रमेशन ने मुखदेव यादव के मारे जाने की पुष्टि की है. गौरतलब है कि तीन सितंबर को टीएसपीसी के शशिकांत गंझू के दस्ते के साथ एक मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद…
रांचीः रांची के फुटपाथ दुकानदारों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला और नगर निगम के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की. जिला स्कूल से निकला जुलूस राजभवन तक गया. वहां पर सभा की गयी. फुटपाथ दुकानदारों का जोर है कि नगर निगम उन्हें जगह देने के बजाय अतिक्रमण हटाने के नाम पर उजाड़ने का काम कर रहा है. उससे रोजी- रोजगार पर संकट हो गया है. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बैनर तले निकाले इस जुलूस में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक भी मौजूद थे. सभा की अध्यक्षता फुटपाथ दुकानदार संघ के नेता संदीप कुमार वर्मा, संचालन विकास वर्मा ने…
सिमडेगाः पुलिस ने एक कंटेनर में लदी शराब की 1115 पेटियां जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर पर अवैध शराब की खेप को पंजाब से राउरकेला-सिमडेगा के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने उक्त वाहन की ट्रैकिंग शुरू की. अंततः पीछा करते हुए रांची-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बीरू पुलिस कैंप के समीप कंटेनर को रोका गया. वाहन का खलासी चलती गाड़ी से कूद कर भाग निकला. पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली. उसमें 1115 पेटियों में कुल 40052 बोतल शराब बरामद…
रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में 500 से अधिक बालू घाटों की नीलामी को लेकर नियमावली पर सरकार को घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार माफियाओं ,बिचौलियों,दलालों को बालू घाट सौंपने की तैयारी में है. उन्होंने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ऐसा लगता है नियम माफिया, दलाल, बिचौलिए बना रहे और राज्य के मंत्री और वरीय पदाधिकारी उस पर आंख मूंद कर हस्ताक्षर कर रहे है.” उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने पेसा कानून नहीं लागू किए जाने के कारण बालू घाटों की नीलामी पर…
रांचीः हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कमेटी ने 11 सितबंर से शुरू हुए पांच दिवसीय सालाना उर्स के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही कमिटी ने 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया. उन्होंने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में हजरत रिसालदार…
रांचीः गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग और रिम्स टू के लिए रैयतों, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में झारखंड बीजेपी ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया. रांची में भी बीजेपी ने जुलूस निकाला. रांची के जुलूस का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और रांची के विधायक सीपी सिंह कर रहे थे. उधर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन का नेतृत्व…
धनबादः दामोदरपुर स्थित धनबाद लॉ कॉलेज में बुधवार को एबीवीपी और आइसा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला तेज है. गुरुवार को एबीवीपी ने प्रेसवार्ता कर आइसा पर गंभीर आरोप लगाए. दूसरी तरफ आइसा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोगों ने अनुशासन को तोड़ते हुए बवाल काटा है. धनबाद स्थित गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में एबीवीपी के धनबाद संगठन मंत्री रोहित देव और अंशु तिवारी ने आरोप लगाया है कि शिक्षक दिवस पर कॉलेज परिसर में कथित अश्लील गानों पर नृत्य और नॉनवेज मेनू…
रांचीः जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची पहुंचा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे. अग्निवीर नीरज…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us