Author: Fact File

रांची. झारखंड में टाटा समूह कई नए क्षेत्रों में निवेश करने की तैयारी में है. सोमवार को टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद इस मसौदे पर सहमति जतायी. मुख्यमंत्री ने उनसे ज्ञान आधारित क्षेत्रों में निवेश का आग्रह किया, जिसे टाटा समूह ने स्वीकार किया है. इसके अलावा स्टील निर्माण को लेकर नई तकनीक पर रिसर्च की शुरुआत की जानकारी दी गई. इसके लिए समूह ने 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश की स्वीकृति दी है. बैठक के बाद एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह झारखंड में हाइड्रोजन ट्रकों के निर्माण को लेकर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित सीएम के आवासीय कार्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक हुई. इस बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी है. सभी 23 कैदी जेल से जल्द रिहा हो जाएंगे. प्रस्ताव पर मंजूरी के साथ सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रिहा होने वाले कैदियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए. उनकी आय सृजन और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करते हुए जिला स्तर पर उनके जीवनयापन के लिए निर्धारित जिला समन्वयकों की भी जिम्मेदारी तय…

Read More

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को कश्मीर भर में मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई. अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी भाषा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह कदम उठाया गया है. शनिवार को तेहरान में इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में सभी मोबाइल नेटवर्क की हाई-स्पीड इंटरनेट की गति धीमी कर दी गई है. खामेनाई की मौत…

Read More

चतराः नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रहमान का स्वागत किया. इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. हेमंत सोरेन ने कहा कि अताउर रहमान के शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी. पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी शहर में सोमवार की सुबह एक जंगली घुस जाने से अफरा-तफरी मची रही. वन विभाग के कर्मियों के द्वारा उसे खदेड़ कर शहर से बाहर निकालने के दौरान अनिगड़ा गांव के डांड़टोली स्थित एक कुएं में जा गिरा. कुएं में गिरे हाथी का रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जेसीबी लगाकर रास्ता बनाया गया. इसके बाद हाथी बाहर निकला. उसे जंगलों की ओर भेज दिया गया है. इससे पहले रविवार की सुबह करीब पांच बजे यह हाथी भंडरा होते हुए भूत गांव पहुंचा था. ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने पर…

Read More

रांची: झारखंड में कथित तौर पर शीर्ष स्तर के दो नौकरशाहों के बीच फोन कॉल के कथित ऑडियो की चर्चा के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा इसे साझा किए जाने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप है. कथित ऑडियो को साझा करने के साथ ही बाबूलाल मरांडी ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया के अपने एक्स पर मरांडी ने यह ऑडियो साझा करते हुए कहा है, “आज दिन भर सत्ता के गलियारों में दो शीर्ष नौकरशाहों के कथित फ़ोन कॉल का ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बना रहा. मुझे भी यह ऑडियो प्राप्त…

Read More

धनबादः झारखंड में हुए शहरी निकायों के चुनाव में सिर्फ धनबाद नगर निगम के मेयर के लिए वोटों की गिनती शनिवार देर शाम पूरी हुई. अपने दम पर चुनाव लड़ रहे झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जीत का झंडा गाड़ दिया है. संजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को 31,902 वोटों से हराया है. जबकि भाजपा समर्थित संजीव कुमार को तगड़ी पटखनी दी है. संजीव कुमार यहां चौथे नंबर पर हैं. वोटों की गिनती में शुक्रवार को पहले राउंड में संजीव सिंह ने बढ़त हासिल की थी, वह सातवें राउंड तक कायम रही. संजीव सिंह को…

Read More

पलामू:मे दिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल पलामू स बीजेपी के सांसद विष्णुदयाल राम की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वे बेहोश हो गए. तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके बेहोश होने से जुलूस में शामिल बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अफरा-तफरी देखी गयी. डॉक्टरों के अनुसार सांसद की हालत स्थिर है. भीड़ और तेज धूप के कारण वे बेहोश हो गए थे. डॉक्टरों के अनुसार, डिहाइड्रेशन के चलते हरारत में यह स्थिति बनी. सांसद की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गई है. चिकित्सकीय निगरानी के बाद उन्हें अस्पताल…

Read More

रांचीः भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने रांची नगर निगम के मेयर पद पर चुनाव जीत लिया है. देर रात उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया. रोशनी ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया है. रमा खलखो पूर्व मेयर भी रही हैं. रोशनी खलखो को कुल 1,57,669 वोट मिले हैं. जबकि रमा खलखो 1,43,306 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहीं. रांची में मेयर पद को लेकर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ जेएमएम- कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तौर पर भारी टसल था. लेकिन यहां झामुमो समर्थित उम्मीदवार सुजीत बिजय आनंद कुजुर को बड़ी हार का सामना करना…

Read More

झारखंड में नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर और शहर के चौक-चौराहे में गहमागहमी है. चुनाव जीते उम्मीदवारों के समर्थन में जुलूस निकलना शुरू है. समर्थक, कार्यकर्ता अबीर- गुलाल उड़ा रहे हैं. आसमान में पटाखे गूंज रहे हैं. 48 निकायों में 9 नगर निगम हैं. इन नगर निगम के मेयर पद पर राज्य की नजरें टिकी हैं. हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद के लिए नतीजे चौंकाने वाले आए हैं. यहां पत्रकार अरविंद राणा ने अपने दम पर शानदार जीत दर्ज की है. हजारीबाग को भाजपा के गढ़ के…

Read More