Author: Fact File

बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड (177 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की गई है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 3,169 करोड़ रुपए है. बढ़ी हुई लाइन क्षमता से गतिशीलता में सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे के लिए बेहतर दक्षता और सेवा विश्वसनीयता उपलब्ध होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को रेलवे के विस्तार से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव से परिचालन आसान हो जाएगा और भीड़भाड़ कम होगी, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्ततम खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचागत…

Read More

रांचीः भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य में पेसा कानून के लागू नहीं होने के लिए सीधे तौर पर सत्तारूढ़ दल जेएमएम और कांग्रेस जिम्मेदार है. एक आदिवासी नेता के मुख्यमंत्री रहते आदिवासी समाज अपने हक और अधिकार से वंचित हो रहा है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस झामुमो की सरकार राज्य के आदिवासियों ,पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। भाजपा की सरकार ने राज्य में पेसा कानून लागू करने की दिशा में सार्थक पहल किए थे।…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बुधवार की सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज से हुई है. संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है. उसके ISIS से जुड़े होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शिकंजा कसा है.   स्पेशल सेल ने उसके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली समेत से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रासानियक पदार्थ आदि जब्त किए हैं. दिल्ली पुलिस की…

Read More

रांचीः विधानसभा चुनाव के बाद से आजसू पार्टी में इस्तीफे का सिलसिला थमने के नाम नहीं ले रहा. पार्टी को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा है. वर्षों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और संगठक रहे पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा का पत्र उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को भेज दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे और इस दौरान उन्हें सहयोग मिलता रहा, जिसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं.…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश देते हुए कहा कि जब तक अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा को संसाधनों पर अधिकार देने वाले पेसा नियम (PESA Rules) की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक राज्य में किसी भी लघु खनिज खदान की नीलामी नहीं की जाएगी. इस आदेश से फिलहाल जिलों में चल रही बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया रुक जाएगी. न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में इस मामले पर सुनवाई हुई. आदिवासी बुद्धिजीवी मंच द्वारा दायर अवमानना याचिका के तहत अदालत को बताया गया कि 29 जुलाई 2024 को दिए…

Read More

बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (8 सितंबर) को भारत के चुनाव आयोग (ECI) को निर्देश दिया कि वह आधार कार्ड को “12वें दस्तावेज़” के रूप में माने, जिसे बिहार की संशोधित मतदाता सूची में शामिल होने के लिए पहचान के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है. इसका अर्थ है कि आधार कार्ड को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए स्वतंत्र दस्तावेज़ के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है, जैसे कि चुनाव आयोग द्वारा मूल रूप से स्वीकार्य अन्य ग्यारह दस्तावेज़ों में से किसी एक को भी. सुप्रीम कोर्ट न्यायालय…

Read More

रांचीः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले का मानगो नया पुलिस अनुमंडल बनेगा. उच्चस्तरीय समिति ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. सोमवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई. इसमें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव पर समीक्षा के बाद जमशेदपुर के मानगो को नया पुलिस अनुमंडल बनाने के लिए स्वीकृति दी गयी. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए राज्य के सभी 24 जिलों की जरूरतों का आकलन कराएं. उन्होंने कहा कि इससे हमारे पास जिलों के अपराध ग्राफ, उसके ट्रेंड…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सरकार के संरक्षण में जिले के अफसर डीएमएफटी फंड को एटीएम समझकर लूट मचा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बोकारो में हुई कथित तौर पर डीएमएफटी फंड में करोड़ों की लूट को लेकर सरकार से सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लूट का पैसा सीएम की तिजोरी में जमा हो रहा है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस काफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने बोकारो जिले में डीएमएफटी…

Read More

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा में पिछले महीने सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर मांग को लेकर झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति, संथाल परगना समन्वय समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है. आंदोलन की शुरुआत 11 सितंबर को गोड्डा से होगी. इस दिन गोड्डा शहर में आक्रोश रैली निकालने की तैयारी की जा रही है. आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति की संयुक्त टीम सूर्या हांसदा के पैतृक गांव डकैता पहुंची थी. टीम के सदस्यों ने सूर्या हांसदा की नीलमनी…

Read More

झारखंड के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि ग्रामीणों को अगर अंचल, ब्लॉक और थाना से सहयोग नहीं मिलेगा, तो वे हथियार उठायेंगे और उग्रवाद की ओर बढ़ जायेंगे. कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनंत पटेल के साथ वे पूर्वी सिंहभूम के दौरे पर थे. इसी दौरान मंत्री ने उग्रवाद प्रभावित गुड़ाबांधा पहुंचकर विकास योजनाओं का जायजा लिया. गुड़ाबांधा के ग्रामीणों के हालात देखने के बाद उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि खेत-खलिहान, ग्रामीणों के घरों में कहीं भी उन्होंने पशुधन नहीं देखे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक…

Read More