Author: Fact File
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के दौरान हुई वज्रपात की दो घटनाओं ने तीन महिलाओं की जान ले ली, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. सभी महिलाएं खेत में काम कर रही थीं. तभी बारिश शुरू हुई. इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में वे आ गईं. पहली घटना सांकुल गांव की है, जहां खेत में काम कर रही रेखा देवी और रोशनी कुमारी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित…
रांचीः चाईबासा पुलिस ने दिल्ली पुलिस और एक एनजीओ के साथ संयुक्त कार्रवाई के तहत झारखंड की वाटेंड मान तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इस अभियान के दौरान मानव तस्करी की शिकार खूंटी जिले की एक बच्ची को भी सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. गिरफ्तार मानव तस्कर के विरुद्ध चाईबासा में वर्ष 2023 से मानव तस्करी के अनेक मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. साथ ही न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था. चाईबासा पुलिस पूर्व में कई बार दिल्ली आकर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं…
लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा में 30 जुलाई की शाम तीन घंटे के दौरान तीन आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन वारदात में प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार हत्याकांड का भी खुलासा हुआ है. लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इन घटनाओं की छानबीन के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. एसआईटी ने लोहरदगा थाना क्षेत्र के कुरसे के रहने वाले लाल रौशन नाथ शाहदेव और गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हसमथ…
रांचीः राज्यसभा के सांसद और झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक बार फिर कहा है कि जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें. दिल्ली मामले पर पूरा आसमान सिर पर उठाने वाले कांग्रेस के नेता झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम की सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा इन दोहरे चरित्र वालों से जवाब मांग रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेसियों को झारखंड के युवा, छात्र खोज रहे हैं. हेमंत सरकार इस…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले के केल्लम गांव में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसके साथ पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है. यह राशि जिला प्रशासन की ओर से दी जाने वाली 6-6 लाख की तत्काल सहायता के अलावा होगी. जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम के देवसर इलाके में दो बाहरी मजदूरों की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही कहा, “हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं…
केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की. यह राशि 10 अगस्त को जारी होने वाले नियमित मासिक कर हस्तांतरण से अलग है. इनमें झारखंड को 3,660 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि दी गई है. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि एक अगस्त को यह अतिरिक्त राशि जारी करना राज्यों की वित्तीय क्षमता को मजबूत करने और उन्हें विकास परियोजनाओं तथा पूंजीगत निवेश में तेजी लाने के लिए…
रांचीः राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुलाई महीने में ट्रैफिक पुलिस ने अपने अभियान के तहत 1.20 लाख वाहनों का चालान काटा है. चालान के जुर्माने की राशि लगभग आठ करोड़ रुपये है. . ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक से 31 जुलाई तक शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो समेत सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई. इस अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 1,20,197 चालान काटे गए, जबकि 1015 मामलों…
झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नगर विमानन) द्वारा राज्य में पर्यटन और धार्मिक यात्रा को सुगम व आकर्षक बनाने के लिए एक अहम बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) के सौजन्य से शुरू की जा रही इस हेलीकॉप्टर सेवा का मुख्य उद्देश्य देवघर और बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को आकाशीय दर्शन (एरियल व्यू) ) का अद्भुत अनुभव प्रदान करना है. देवघर के डीसी सौरभ भुवानिया ने एक्स पर बताया है, इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और तीव्र हवाई दर्शन के माध्यम से सुखद और मनमोहक यात्रा प्रदान करना है. हेलीकॉप्टर सेवा के लिए दुमका…
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्ट फोर्स ने (एसटीएफ) ने झारखंड के साहिबगंज जिले से अर्पिता सरकार नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. इसे जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल उर्फ हमीम से इसके संबंध बताये जा रहे हैं. शुक्रवार को एसटीएफ ने बंगाल के बर्दवान जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रेनेसा उपनगर से हामिद मंडल उर्फ हमीम को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के बाद बंगाल की एसटीएफ ने शनिवार को साहिबगंज के बरहरवा इलाके में अर्पिता सरकार को पकड़ा है. एसटीएफ की टीम अर्पिता को अपने साथ लेकर बंगाल गई है. अर्पिता के पिता की…
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रही है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से कैंडल मार्च निकाला. यह मार्च अलबर्ट एक्का चौक तक गया. दो दिनों पहले भी छात्रों ने स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला था. बारिश के बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों से से बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकालकर सरकार और आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us