Author: Fact File
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के संगोर गांव के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें मृतकों में रेला मिंज उसका बेटा एतवा मिंज तथा भतीजा रोहित मिंज शामिल हैं. सभी कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो गांव के रहनेवाले थे. तीनों एक मोटरसाइकिल होंडा साइन ( जेएच 01डी टी 6962) से बिरदा से कर्रा की ओर आ रहे थे. बाइक रोहित मिंज चला रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. कर्रा आने के क्रम में सांगोर गांव के…
रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह में आदिवासी समाज पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और दमनकारी बताया है. उन्होंने कहा कि हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीण घायल हुए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा, “साहिबगंज एसपी से दूरभाष पर पूरी घटना की जानकारी मिली है. यह बर्बरता अंग्रेज़ी हुकूमत के दौर की यादें ताज़ा कर दी है. हूल क्रांति की भूमि पर, छह पीढ़ियों के बाद एक बार फिर सिद्धो-कान्हू के…
धनबादः गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई ऋतिक खान के घर की पुलिस ने कुर्की-जब्ती की है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूली ओपी की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस सोमवार को कमर मुखदमी रोड स्थित ऋतिक खान के घर पर पहुंची और घर के सामानों को सूचीबद्ध कर जब्त कर लिया. भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया है कि ऋतिक पर आर्म्स एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें वो वांछित है. पूर्व में पुलिस ने अदालत के निर्देशानुसार ऋतिक के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर उसने…
साहिबगंज- झारखंड के साहिबगंज जिले स्थित भोगनाडीह में सोमवार को संथाल ‘हूल’ क्रांति दिवस पर आदिवासियों के एक समूह और पुलिस-प्रशासन के बीच जमकर झड़प हो गई.हालात बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े जाने की खबर है. इस संघर्ष में कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हुए हैं. पुलिस के तीन घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी का बरहेट सीएचसी में इलाज चल रहा है. साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भोगनाडीह में हैं. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की…
रांचीः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के पांड्रोशोली में एक निजी आवासीय विद्यालय में नदी का पानी घुस जाने से बाढ़ जैसी स्थिति में 162 बच्चे फंस गए. पानी बढ़ता देख बच्चे अपनी जान बचाने के लिए एसबेस्टस की छतों पर चढ़ गये, जहां करीब 5 घंटे तक बारिश में भीगते मुश्किलों में घिरे रहे. सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यालय में फंसे बच्चों का रेस्क्यू करना शुरू किया. गांव के लोगों ने भी पानी में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने में सहायता की. सभी 162 बच्चों और स्टाफ को…
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है रथ यात्रा संपन्न होने के एक दिन बाद आज तड़के पुरी में रथ पर सवार त्रिमूर्ति (जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा) को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वाईं ने पत्रकारों से कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा, “तड़के चार और पांच बजे के बीच भीड़ काफी बढ़ गई और भगदड़ मच गई. कुल 9 लोगों को सांस लेने में…
खूंटीः खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत लांदुप पंचायत के काडेतुबिद गांव ग्रामप्रधान बलराम मुंडा की गोली मारकर तथा धारदार हथियार (तोनों) से काटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बलराम मुंडा ग्रामप्रधान होने के साथ भाजपा खूंटी ग्रामीण मंडल के मंत्री और दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके थे. इस घटना में अपराधियों ने उनके भांजे आंचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में कट्टा व तोनों जैसे हथियार थे और वे लगातार कह रहे…
रामगढ़ : पटना से रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने आए एक युवक नहाते समय भैरवी नदी की तेज धार में बह गया है. काफी तलाशी के बाद भी अब तक उसा पता नहीं चला है. एनडीआरएफ की टीम भी युवक की खोज में जुटी है. युवक का नाम शशि कुमार है. अपने परिवार के साथ शनिवार की सुबह वह साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आया था. . पूजा से पहले स्नान के लिए वे भैरवी नदी पहुंचा, जहां तेज बहाव की चपेट में आकर देखते ही देखते नदी में समा गया. स्थानीय दुकानदारों और गोताखोरों…
बिहार में बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की बी टीम के रूप में काम कर रहा है. चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के मद्देनज़र 24 जून को एक प्रेस रिलीज़ जारी की थी. प्रेस रिलीज़ में कहा गया कि चुनाव आयोग ने बिहार में आयोग को स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं. इसी मामले में आरजेडी और विपक्ष के अन्य नेता हमलावर हैं. सांसद सुधाकर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “इलेक्शन कमीशन एक मॉडल डेवलप कर रहा है. इलेक्शन कमीशन बीजेपी की…
लोहरदगाः लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो डूमर टोली गांव में एक साठ साल की आदिवासी बुजुर्ग महिला और उनकी पोते की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इसके साथ ही घटना की जांच जारी है. महिला का नाम बरिया उतांव और पोते का नाम रितेश उरांव हैं. रितेश, विनोद उरांव के पुत्र थे. रितेश उरांव की हत्या गला और सिर के पीछे के भाग में तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है, जबकि बरिया उरांव की हत्या गला दबाकर की गयी है. दोनों…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us