Author: Fact File

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रांची के रातू रोड स्थित मधुकम क्षेत्र में 50-60 वर्षों से घर बनाकर रह रहे गैर आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए पूर्व में जारी जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. इसके साथ ही अदालत ने महादेव उरांव की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले जारी अतिक्रमण हटाने के आदेश को वापस ले लिया. साथ ही, अदालत ने याचिकाकर्ता पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह राशि मामले से प्रभावित 12 परिवारों को एक-एक लाख रुपये के रूप…

Read More

पटनाः बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधान परिषद के सभापति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. चर्चा है कि अब उनकी खाली हुई सीट से रालोम के नेता उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की तैयारी है. दीपक प्रकाश फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं, लेकिन वे विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. ऐसे में संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें मंत्री पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर मोदी सरकार के रवैये की तीखी आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ”दस दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे और पैलेट गन से दमन किया. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर एफ़आईआर करवा रहे हैं. उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है.” ”युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापस लिया कि उनपर कार्रवाई नहीं होगी, अब आपकी सरकारें अपनी ही ज़ुबान से पलट गई हैं.” उन्होंने लिखा है, ”युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक…

Read More

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने संविधान में सेक्युलर यानी धर्मनिरपेक्ष शब्द को लेकर एक सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर लिखा कि भारत को संविधान में ‘सेक्युलर’ कहना कुछ ऐसा ही है, जैसे पानी को गीला कहना. आंगमो का कहना है कि भारत 1976 में संविधान की प्रस्तावना में सेक्युलर शब्द जुड़ने से पहले भी धर्मनिरपेक्ष था. यानी उनके मुताबिक, इस शब्द को बाद में जोड़ने से भारत की व्यवस्था में कोई नई बात नहीं आई. संविधान पहले से ही हर धर्म को मानने की आजादी और सभी के लिए बराबरी की बात…

Read More

निर्वासित बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन करीब 19 साल बाद एक बार फिर कोलकाता लौट आई हैं. करीब दो दशक पहले विवादित किताब ‘द्विखंडितो’ के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. वह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को शहर पहुंचीं. उनकी यह वापसी इसलिए खास है, क्योंकि नवंबर 2007 में कोलकाता में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था. करीब दो दशक बाद उनकी वापसी ने एक बार फिर उनके लेखन, उनके विचारों और उस पूरे विवाद की चर्चा शुरू कर दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ और जेपीएससी सिविल सेवा की 14वीं परीक्षा रद्द करने तथा सीबीआइ जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में बीजेपी ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि एक अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 31 जुलाई, शुक्रवार की शाम को भाजपा के…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रस्तावित 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के निर्देश के बाद संबंधित विभागों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचनाएं (रिक्विजिशन) वापस ले ली हैं. जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई अधियाचनाएं वापस लेने के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग…

Read More

रांची. झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को सुप्रीम कोर्ट ने हजारीबाग में उपायुक्त पद पर रहते हुए पर सेवायत और वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री व गड़बड़ी से जुड़े मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की है. इसके साथ ही अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.   विनय चौबे फिलहाल जेल में हैं. विनय चौबे पर बहुचर्चित शराब घोटाला मामले (उत्पाद नीति 2022 से जुड़ा मामला) और आय से अधिक संपत्ति व अन्य मामलों में भी जांच चल रही है. हालांकि, अन्य मामलों में उन्हें पहले ही स्थानीय अदालतों या…

Read More

रांचीः भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो मेंबर और झारखंड में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत उसके दो हार्ड कोर सहयोगियों को 14 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है. राज्यों और केंद्रीय जांच एजेंसी इन तीनों से पूछताछ करने की तैयारी में है. मिसिर बेसरा पर झारखंड के अलावा ओडिशा की सरकार ने भी 1.20 करोड़ का इनाम रखा था. बेसरा के साथ 15 लाख रुपए का इनामी मोछू मुर्मू उर्फ मेहनत और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को भी धनबाद की एक अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है. गुरुवार को…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) की परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की एसआईटी शुक्रवार को भी पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से पूछताछ कर रही है. यह तीसरा मौका है, जब पूर्व चेयरमैन सीआइडी के समक्ष पेश हुए हैं. सीआईडी के अधिकारी उनसे भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा लेने वाली एजेंसी के कार्यकलाप, ओएमआर शीट, कट ऑफ मार्क्स, चेयरमैन की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर लगातार जानकारी जुटा रही है. सीआइडी की जांच की गति और कार्रवाईयों के संकेत हैं कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. दरअसल, पूर्व में आरोपियों के बयान और टीडीपीएल के कंप्यूटर से मिले डिजिटल…

Read More