Author: Fact File

रांचीः जेएमएम के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वस्थ होने को लेकर झारखंड में हर वर्ग के लोग दुआएं कर रहे हैं. शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें हल्का पैरालाइसिस का अटैक आया है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत में सुधार के लिए लगातार जुटी है. मुख्यमंत्री और जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन, गुरुजी के छोटे पुत्र और विधायक बसंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. सभी लोग शिबू सोरेन की देखरेख में जुटे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

खूंटीः बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या जेके किड़ो ने कहा है कि अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है. पढ़ाई के साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी आत्मसात करना चाहिए और इसे अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण के साथ विधा को जानना आवश्यक है. कॉलेज के नागपुरी विभाग की ओर से गुरुवार को नागपुरी गायन, वादन और नृत्य विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वे बोल रही थीं. इससे पहले उन्होंने नागपुरी कलाकारों और शिक्षकों के साथ कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागपुरी के प्रसिद्ध गायक, वादक और नर्तक दीनबंधु ठाकुर,…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों पर दिए गए बयान को लेकर फिर बहस छिड़ी है. कांग्रेस ने आरएसएस पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी की सोच ही संविधान विरोधी है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ये बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करने की वो साज़िश है, जो आरएसएस- बीजेपी हमेशा से रचती आई है.” कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आरएसएस ने कभी भी भारत के संविधान को स्वीकार नहीं किया. उसने आंबेडकर, नेहरू…

Read More

रांचीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि झारखंड बारूद के ढेर पर बैठा है. यह बारूद जमाई टोला है. देश से घुसपैठियों को बाहर करने का काम किया जा रहा है. घुसपैठिये को चिह्नित किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में उन्हें बसाने के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा. केंद्रीय मंत्री गुरुवार को रांची में बीजेपी दफ्तर में मीडया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर भी निशाने साधे.…

Read More

रांचीः झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अलग- अलग दो जगहों पर घूस लेते दो सरकारी सेवकों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के तहत धनबाद में भूमि सुधार उप समाहर्ता (LRDC) कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उधर लोहरदगा में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लेखा लिपिक वरुण कुमार को 5000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. लोहरदगा में रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है. जबकि धनबाद की टीम ने वहां एलआरडीसी के कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा है. धनबाद में वीर बहादुर सिंह…

Read More

रांचीः रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत मारदू गांव से रेस्क्यू किए गए बाघ को पलामू टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है. झारखंड में यह पहला मौका है, जब किसी बाघ का रेस्क्यू किया गया है. झारखंड वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों समेत रेस्क्यू टीम इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है. दरअसल बाघ के घर में घुस जाने के बाद भी जान- माल की कोई क्षति नहीं हुई. बुधवार की सुबह 4.30 बजे यह बाघ रांची से साठ किलोमीटर दूर सिल्ली के मारदू गांव में पूर्णेंदू महतो ऊर्फ पुनवा महतो के घर में…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्रचा के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना. द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. इस बारे में राष्ट्रपति भवन की ओर से एक्स पर एक पोस्ट भी किया गया है. सीएमओ, झारखंड ने भी…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को घोषणा की कि 2026 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी. पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए जरूरी होगी, जबकि दूसरी परीक्षा देना वैकल्पिक रहेगा. इसका मुख्य मकसद बोर्ड परीक्षा का दवाब कम करना है. बोर्ड ने फरवरी में इस नीति का ड्राफ्ट जारी किया था और सभी से सुझाव मांगे थे. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि ज़्यादातर लोगों ने साल में दो बार परीक्षा कराने के फैसले का समर्थन किया, जिनमें 65% छात्र इसके पक्ष में थे. भारद्वाज ने…

Read More

रांचीः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवन गांव में एक और जंगली हाथी की मौत हो गयी है. बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में हाथी का शव देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना और वन विभाग को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची. हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. जाहिर तौर पर हाथी के मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. वन विभाग कर्मियों के मुताबिक इन दिनों हेवन क्षेत्र में तीन जंगली हाथियों के…

Read More

सिल्ली: रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोचो पंचायत के मारदू गांव में बुधवार अहले सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक बाघ के गांव में घुसने की सूचना दी. अभी यह बाघ एक ग्रामीण पूरण चंद महतो के घर के एक कमरे में बंद है. रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह जानवर सुबह करीब 4:30 बजे गांव में दाखिल हुआ और एक ग्रामीण पूरण चंद महतो के घर में घुस गया. जानवर के कोट (रंग-रूप) और व्यवहार को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी फिलहाल इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह रॉयल…

Read More