Author: Fact File

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की कथित नाकामियों के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों के सामने आक्रोश प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी प्रमुख नेता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष शामिल हुए. गिरिडीह जिलांतर्गत तीसरी और गावां प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने हेमंत सरकार की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि इस सरकार में करप्शन का बोलबाला…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में नशे का जाल फैलाने वाली भाभी जी ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं. इन राज के जरिए पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस रिकॉर्ड में भाभी जी ब्राउन शुगर सप्लाई चेन की किंगपिन है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में ब्राउन शुगर का सरगना कन्हैया भी भाभी जी से ही ब्राउन शुगर खरीद कर लाता और अपने पैडलरों को कमीशन व वेतन देकर उनसे ब्राउन शुगर की बिक्री कराता था. भाभी जी उर्फ का असली नाम रूबी देवी है. वह बिहार के सासाराम जिला के रेलवे स्टेशन के…

Read More

हजारीबागः हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाठ गांव में एक सड़क निर्माण कंपनी की साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोला. इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगी आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इनमें जेसीबी मशीन, हाईवा ट्रक, ग्रेडर मशीन और जेनरेटर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी बादम कोयला परियोजना के लिए चरही जोराकाट तक सड़क बनाई जा रही है. सड़क का निर्माण मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा की जा रही है. कंपनी के मैनेजर रवि कुमार ने बतायाहै कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है. जबकि कई लोग मौके से…

Read More

झारखंड के चास शहर में एक जेवर दुकान को अपराधियों ने सरेशाम हथियार के बल पर लूट लिया. घटना शाम छह बजे की है. दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधी शहर के आस्था ज्वेलर्स पहुंचे और हथियार के बल पर दुकान मालिक को काबू में किया. इसके बाद जेवरात को बैग में भर कर भाग निकले. जेवरों के अलावा दुकान में रखी नोटों की गड्डियां, करीब साठ हजार रुपये भी अपराधियों ने लूट लिए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने सभी थानों को सतर्क किया…

Read More

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में आजसू को जनता ने उसकी हैसियत बता दी है. नीति और सिद्धांत विहीन पार्टी ने राज्य में हमेशा आरक्षण और स्थानीय नीति पर दोहरी राजनीति करती रही है. जेएमएम नेता ने कहा कि जो पार्टी झारखंड में ओबीसी आरक्षण को 24 से घटकर 14 प्रतिशत करने के लिए जिम्मेदार है, वह आरक्षण पर नैतिकता की दुहाई दे रही है. पिछले चुनावों के परिणाम पर गौर करें तो ये साफ नजर आता है कि आजसू पार्टी का अब कोई जनाधार नहीं बचा है. जेएमएम…

Read More

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव में पांच सीटों में से दो पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई गुजरात के उपचुनाव में विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराया है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17,554 वोटों से बीजेपी के किरीट पटेल को हराकर जीत हासिल की. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर…

Read More

रांचीः भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की अगुवाई में पुराने विधानसभा हॉल में प्रारंभ हुई. बैठक में राज्य कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया. अध्यक्ष मंडल में जिसमें गीता मंडल, हलधर महतो और रविंद्र भुइयां शामिल थे. बैठक में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की तैयारी पर चर्चा की गई और उसे पूरे राज्य में सफल बनाने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही जनसंगठनों को मजबूत करने और संगठन विस्तार को गति देने को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में राज्य सचिव मनोज भक्त, शुभेंदु सेन, पूर्व विधायक विनोद…

Read More

लातेहारः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया. इस दौरान राज्यपाल ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया. राज्यपाल ने कहा कि नेतरहाट स्कूल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा. उन्होंने विद्यालय के पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली. राज्यपाल को विद्यालय के प्राचार्य…

Read More

खूंटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) टीवी नरेंद्रन से जमशेदपुर में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर सांसद मुंडा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए औद्योगिक सहयोग और सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत विकास कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया. सांसद ने टाटा स्टील के अधिकारी को बताया कि खूंटी संसदीय क्षेत्र आदिवासी बहुल है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, कौशल विकास और आधारभूत संरचना की भारी कमी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की…

Read More

कोडरमाः अफ्रीका के नाइजर में अगवा किए गए बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक वापसी नहीं होने के मामले में भाकपा माले और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. रविवार को एपवा के बैनर तले हजारों महिलाओं ने कोडरमा की सड़कों पर मार्च किया. इसके बाद कोडरमा की सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास के सामने रोषपूर्ण सभा की गई. इससे पहले कोडरमा में केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन को लेकर एहतियातन पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे. केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने बड़ी…

Read More