Author: Fact File

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ओबीसी के आरक्षण का हक और अधिकार छीनने की मंशा में हेमंत सोरेन की सरकार ढाई साल से नगर निकायों का चुनाव नहीं करा रहा है. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड की शुक्रवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार निरंकुश हो गई है, झारखंड में अराजकता का माहौल है। विधि व्यवस्था चरमराई हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि ओबीसी मोर्चा एक सक्षम मोर्चा है. भाजपा को इससे काफी उम्मीद है. इसलिए…

Read More

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर और रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों के हस्ताक्षर अभियान की आलोचना की है. रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के ख़िलाफ़ इस तरह टिप्पणी करना और पत्र लिखना सही नहीं है. बेंगलुरु में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने कहा, “अभी उपराष्ट्रपति का चुनाव चल रहा है. कुछ दिन पहले कुछ रिटायर्ड जजों ने हस्ताक्षर अभियान करके गृह मंत्री के ख़िलाफ़ टिप्पणी की है, जो ठीक नहीं है. यह राजनीतिक मामला है और रिटायर्ड जज इसमें क्यों पड़ रहे हैं?” “इससे लगता है कि जब…

Read More

रांचीः प्रकृति परब करम उत्सव को लेकर रांची में उत्साह और उमंग छाने लगा है. शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जगलाल पाहन ने करम पेड़ की विधि-विधान से पारंपरिकर पूजा कराने के साथ करम देव की कहानी सुनाई. समारोह में प्रस्तुत पांच जनजातीय भाषा- मुंडारी, कुडुख, संथाली, हो और खड़िया में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की गई. मांदर की थाप पर मधुर गीतों पर छात्र, युवा झूमते नजर आए. पारंपरिक परिधानों में युवा काफी देर तक नाचते- झूमते रहे. बांसुरी की…

Read More

रांचीः इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची आए. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम, कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात कर अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा की. मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में रेड्डी ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इसमें हेमंत सोरेन और कांग्रेस, जेएमएम के सांसदत तथा प्रमुख नेता मौजूद रहे. उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे आरोपों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “आरोपों के आधार पर हेमंत सोरेन की जो प्रतिष्ठा भंग की गयी, इसके लिए जिम्मेदार कौन है?”…

Read More

रांचीः छोटानागपुर काश्तकारी कानून (सीएनटी) का उल्लंघन कर कई जगहों पर जमीन की खरीद-बिक्री के 15 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का को 7-7साल की सुजाई है. एनोस एक्का को 1 लाख रुपये, वहीं उनकी पत्नी मेनन एक्का को 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना न देने पर उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इसी मामले में रांची के पूर्व भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्तिक प्रभात को चार साल की सजा सुनाई गई है. कार्तिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. शुक्रवार को…

Read More

रांचीः सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद-बिक्री के 15 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के पूर्व भूमि सुधार राजस्व उपसमाहर्ता कुमार प्रभात समेत 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है. सभी दोषियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके साथ ही सजा पर सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है. एनोस एक्का पर आरोप है कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने का दुरूपयोग किया और कानून का उल्लंघन कर पत्नी के नाम अलग-अलग जगहों पर जमीन…

Read More

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है. इससे पहले मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन के पटल पर यह प्रस्ताव रखा, जिसे पक्ष-विपक्ष ने ध्वनिमत से पारित किया. दीपक बिरुआ ने कहा, दिशोम गुरु ने अलग राज्य के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया. आदिवासियों, गरीबों की लड़ाई लड़ी इसलिए भारत रत्न दिया जाए. प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, लेकिन इसमें मांरग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. मंत्री को इलाज के लिए रांची स्थित निजी पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मंत्री की स्थिति क्रिटिकल बतायी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य मंत्री और विधायक भी पारस अस्पताल पहुंचे हैं. पिछले माह जुलाई महीने में मंत्री हफीजुल हसन की दिल्ली में गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद वह वापस रांची लौट आये थे. वे घर पर ही आराम कर रहे थे. इस बीच…

Read More

धनबादः धनबाद के डिप्टी मेयर रहे नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी संजीव सिंह को बरी कर दिया है. धनबाद की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी के न्यायालय ने बुधवार को धनबाद के बहुचर्चित हत्याकांड में फैसला सुनाये जाने के बाद संजीव सिंह के समर्थक धनबाद से झरिया तक खुशियां मना रहे हैं. बुधवार को संजीव सिंह एक एंबुलेंस से कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे थे. कोर्ट ने सबूत के अभाव में संजीव सिंह सहित इस केस के अन्य 10 आरोपियों को भी बरी कर दिया है. पुलिस ने…

Read More

रांचीः रांची के निकट नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ रैयतों और आदिवासियों के विरोध कार्यक्रम के सिलसिले में पुलिस ने पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्रनाथ महतो, बीजेपी नेता कमलेश राम समेत 85 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. कांके के सीओ के लिखित लिखित शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप है उग्र भीड़ ने सरकारी काम में बाधा डाला, पुलिस पर जानलेवा हमला किया और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया. गौरतलब है कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 23 अगस्त को नगड़ी मौजा में…

Read More