Author: Fact File

रामगढ़ः गैंगस्टर मयंक सिंह ऊर्फ सुनील कुमार के रिमांड को लेकर रामगढ़ की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है. आंतवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने रिमांड के लिए अदालत से प्रार्थना किया है. सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम संजीविता गुईन की अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा. इससे पहले सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सुनील कुमार ही मयंक सिंह है। और इसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं. पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर दिया जाए. दूसरी तरफ आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी है कि उनका मुवक्किल मयंक सिंह नहीं…

Read More

गोड्डाः राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने रविवार को गोड्डा में सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर एनकाउंटर के मामले में जानकारी ली. आयोग के सदस्यों ने एनकाउंटर स्थल बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धमनी रहरबड़िया पहाड़ पहुंचकर भी छानबीन की. इस दौरान गोड्डा के पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, बोआरीजोर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान के अलावा सूर्या की मां नीलमणि मुर्मू भी मौजूद रहे. आशा लकड़ा ने बताया है कि जिले के एसपी और डीसी संग भी आयोग की बैठक हुई है. बैठक में अधिकारियों…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे का सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने विरोध किया. इससे सदन शोर- शराबे में डूबा रहा. स्पीकर ने ट्रेजरी बेंच के साथ विपक्ष के सदस्यों को आसन पर जाने को कहते रहे. जबकि दोनों पक्षों के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर के बार-बार रोकने के बावजूद जब विपक्ष शांत नहीं हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित…

Read More

रांचीः रविवार,24 अगस्त की सुबह झारखंड के लोगों की नजर उस खबर पर जा टिकी, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया. चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित सरकारी बंगले में हाउस अरेस्ट करने की यह कार्रवाई रांची पुलिस ने की. दरअसल, रांची के निकट नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ रैयतों और आदिवासियों के विरोध कार्यक्रम में रविवार को चंपाई सोरेन भी शामिल होने वाले थे. इससे पहले रांची पुलिस ने एहतियातन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर भी…

Read More

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  चंपाई सोरेन को उनके रांची स्थित सरकारी बंगले में हाउस अरेस्ट किया गया है. रांची के निकट नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ रैयतों और आदिवासियों के विरोध कार्यक्रम में रविवार को चंपाई सोरेन भी शामिल होने वाले थे. इससे पहले रांची पुलिस ने एहतियातन उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर भी यह जानकारर दी है. उन्होंने कहा है, “नगड़ी के आदिवासी मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया है.”…

Read More

रांचीः आजरबैजान से प्रत्यर्पित कर रांची लाये गये गैंगस्टर को शनिवार की शाम रामगढ़ की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रामगढ़ उपकारा (जेल) भेजा गया. आंतकवादी निरोधी दस्ते एटीएस ने कोर्ट से रिमांड पर देने की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल रिमांड पर नहीं दिया है. गौरतलब है कि अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे एयरपोर्ट से बख्तरबंद गाड़ी में उसे रामगढ़ की एक अदालत में पेश करने के लिए ले…

Read More

रांचीः झारखंड के गोड्डा में 10-11 अगस्त की दरमियानी रात पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के मामले में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची में आक्रोशपूर्ण राजभवन मार्च किया. प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पहले ही इसे फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है. राजनीतिक दलों के अलावा अलग- अलग आदिवासी संगठन भी एन एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं. भारी बारिश के बीच रांची के जिला स्कूल परिसर से राजभवन तक निकाले आक्रोश मार्च में बड़ी तादाद में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही छापेमारी में पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के 42 बंडल बरामद किये हैं. इनमें 20 बंडल में 300-300 नोट हैं जबकि 22 बंडल में 350-350 नोट (कुल 68 लाख 50 हजार रुपये) हैं. पुलिस उपाधीक्षक कोतावाली, प्रकाश सोय की अगुवाई में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. इससे पहले रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि बिहार से रांची आने वाली एक बस में नकली नोट लाए जा रहे हैं. पुलिस ने तत्कराल रातू रोड…

Read More

रांचीः अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा गैंगस्टर मयंक सिंह को शनिवार सुबह रांची वापस लाया गया. कड़ी सुरक्षा में उसे एयरपोर्ट से बख्तरबंद गाड़ी में एटीएस मुख्यालय ले जाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे रामगढ़ की एक अदालत में पेश करने के लिए ले जाया जाएगा. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, मयंक सिंह पर रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में दर्ज एक कांड में आरोप पत्र दाखिल किया गया था. इसी मामले के आधार पर बाकू अपराध न्यायालय में मुकदमा चला और अजरबैजान की अदालत ने उसके भारत प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी. इससे…

Read More

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की प्रथम वर्ष की पीजी छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. रिम्स प्रबंधन के मुताबिक छात्रा को गंभीर हालत में आपातकालीन सेवा में भर्ती कराया गया है. अभी वे वेंटिलेटर पर हैं. चिकित्सकों ने अगले 48 घंटे को उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है. चिकित्सकीय दृष्टिकोण से यह मामला प्वाइजनिंग से संबंधित प्रतीत हो रहा है. पीजी छात्रा प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obs & Gynae) विभाग में ड्यूटी पर कार्यरत थीं. इस बीच जिस कैंटीन से पीजी छात्रा ने चाय मंगवाई थी, उसे सील कर दिया…

Read More