Author: Fact File
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को गंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए. नाव पर 32 लोग सवार थे. यह घटना गंगा नदी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर गदाईदियारा इलाके की है. नाव पर सवार 32 लोगों में से 28 तैरकर बाहर निकल आए. साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक “नाव पर 32 लोग सवार थे. 28 लोगों को बचा लिया गया है. एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लापता हैं.” उन्होंने…
रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है. शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे बाथरूम में वे लड़खड़ाते हुए गिर पड़े. इससे उनके सिर में चोट लगी है. रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में लड़खड़ा कर गिर गए थे. पहले उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें सोनारी हवाई अड्डा लाया गया, जहां से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हालात पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर कहा है, शिक्षा मंत्री का इलाज…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के निकट एक निजी अस्पताल लिटिल हर्ट्स पर लगे गंभीर आरोप के बाद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. दो दिन पूर्व रांची के अरगोड़ा चौक स्थित इस निजी अस्पताल में 27 दिन के एक नवजात की मौत हो गई थी. हरमू के गंगानगर निवासी मुकेश सिंह ने अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है कि उनके बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी चार दिनों तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था. गुरुवार की देर शाम राज्य…
रांचीः अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ, रूस-ईरान से व्यापार पर पाबंदी और भारत की दिशाहीन विदेश नीति के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले ने अलबर्ट एक्का चॉक पर विरोध प्रदर्शन किया. माले नेताओं ने कहा कि अमेरिका की यह टैरिफ नीति भारत की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार पर सीधा हमला है. इससे स्टील, ऑटो, कपड़ा आदि क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है. जबकि मोदी सरकार अमेरिकी दबाव में आकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है. इसके साथ ही भाकपा माले की मांग है कि सरकार अमेरिका के आर्थिक दबाव का खुलकर विरोध करे और आत्मनिर्भर…
रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार, एक अगस्त को शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया. शोकप्रकाश के साथ चार अगस्त के 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित की गई. यानी दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा. इसके बाद चार अगस्त से सत्र चलेगा. सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर ने बताया कि सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत है, जिसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. विधानसभा की कार्यवाही के मुताबिक 5 अगस्त को प्रश्नकाल के…
देवघरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डिग्री हासिल करने वाले डॉक्टर्स को समाज और देश के प्रति उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि एक अच्छा डॉक्टर होना बहुत बड़ी बात है. एक अच्छा इंसान होना उससे भी बड़ी बात. नैतिकता, करुणा और परोपकार की भावना के साथ आप सभी प्रतिभाशाली युवा डॉक्टर अनगिनत लोगों के जीवन में उजाला कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “बहुत से मरीज और उनके शुभचिंतक डॉक्टरों को देवदूत ही नहीं, साक्षात भगवान ही समझते हैं. प्रकृति और परिस्थितियों ने, तथा आपकी कुशलता और परिश्रम ने…
रांचीः हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंडखरो निवासी रामेश्वर महतो का शव गुरुवार को रांची पहुंचा. यहां से शव को बंडखरो भेजा गया. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, राँची की पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी की प्रक्रिया पूरी हो सकी. महतो 12 वर्षों से M/s IMCO Engineering & Construction Company, कुवैत में कार्यरत थे. पिछले 15 जून 2025 को कुवैत में उनका आकस्मिक निधन हृदय एवं श्वसन गति रुकने के कारण हो गया था. महतो की पत्नी प्रमिला देवी द्वारा दिनांक 19 जून 2025 को राज्य प्रवासी नियंत्रण…
पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप गुरुवार को महुआ पहुंचे, तो राजनीतिक गलियारे में चर्चा छिड़ गई. महुआ पहुंचने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से तेजप्रताप का स्वागत किया. महुआ पहुंचने परपानापुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा की और लोगों से मिलने- जुलने क्षेत्र भ्रमण पर निकल गए. तेजप्रताप इन दिनों पीली टोपी पहने दिख रहे हैं. इससे पहले वे हरी टोपी पहनते थे. पिछले दिनों कथित तौर पर उनके प्रेम संबंध को लेकर उपजे विवाद के बीच लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को पार्टी से बाहर कर दिया है. हाल…
भारत पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि भारत और अमेरिका के बीच ‘ये डील होगी’. उन्होंने कहा, “सरकार ने भारत की विदेश नीति, आर्थिक नीति और रक्षा नीति को बर्बाद कर दिया है. पीएम मोदी केवल एक व्यक्ति के लिए काम करते हैं, अदानी. सारे के सारे छोटे बिज़नेस उड़ा दिए.” राहुल गांधी ने कहा, “आप यह देख लीजिए कि यह डील होगी और डोनाल्ड ट्रंप परिभाषित करेंगे कि…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर गुरुवार को स्पीकर के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई. इस बैठक में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसे लेकर विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुझाव पर सभी दलों के बीच किसानों की समस्या और अधिक बारिश पर विशेष चर्चा की सहमति बनी. यह चर्चा छह अगस्त को होगी. इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति के बैठक में इसे लाया जाएगा. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, एलजेपी के जनार्दन…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us