Author: Fact File

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को गंभीर बताते हुए सरकार से सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है। अजय साह ने आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है. एसपी की भूमिका की जांच हो उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों…

Read More

रांची: लंबे इंतजार के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET-2024) को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं और अभ्यर्थियों को समय रहते जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. आयोग के अनुसार परीक्षा 26 अप्रैल (रविवार) को राज्य के छह जिलों रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर में होगी. इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की शिक्षण और शोध क्षमता के साथ-साथ विषयगत दक्षता का आकलन किया जाएगा. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी. प्रथम पेपर…

Read More

रांचीः कोषागार एवं सांस्थिक वित्त निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा किए गए डेटा एनालिसिस के अनुसार हजारीबाग जिला ट्रेजरी से दो बैंक खातों में 15.41 करोड़ रूपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच के क्रम में यह खुलासा हुआ है कि इस अवैध निकासी में पुलिस विभाग के लेखा शाखा में कार्यरत तीन सिपाही शंभु कुमार, रजनीश सिंह एवं धीरेंद्र सिंह इस निकासी में संलिप्त थे. प्रशासन का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ के दौरान तीनों कर्मियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस संबंध में कोषागार पदाधिकारी,…

Read More

रांची: झारखंड में सरकारी खजाने से पुलिस के वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आने के बाद राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने सभी विभागों के सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलों के उपायुक्त तथा एसपी को वेतन निकासी के मामले में पूरी सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है. वित्त सचिव ने पत्र में कहा है कि प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक, बोकारो कार्यालय से मई 2024 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में कुल 3,15.33,993/-(तीन करोड़ पंद्रह लाख तैंतीस हजार नौ…

Read More

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर केरल में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने भाषण पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर ग़लत तरीके से पेश किया जा रहा है. फिर भी, मैं अपनी तरफ से ज़िम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं. गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा. वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था.” न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,…

Read More

धनबादः झरिया के धर्मनगर इलाके में अचानक जमीन धंसने और घरों में दरारें पड़ने से लोगों में दहशत है. चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग के पास हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. कई परिवारों के लोग घरों से बाहर निकल गए. घटना की जानकारी मिलते ही झरिया की विधायक रागिनी सिंह, मेयर संजीव सिंह, झरिया के अंचल अधिकारी और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआत में जमीन पर हल्की दरार दिखाई पड़ी. कुछ देर में…

Read More

रांचीः झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए झारखंड हाईकोर्ट से सरकार से जवाब-तलब करते हुए जांच की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सिर्फ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नौनिहालों को संक्रमित खून चढ़ाना बेहद गंभीर लापरवाही है, जिससे उनके जीवन पर सीधा खतरा…

Read More

रांची:  सारंडा में बाबू डेरा के पास पेड गिर जाने के कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई है. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान और प्रवक्ता डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ कैंप के पास गिर गया. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई. राकेश कुमार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे. नक्सल विरोधी अभियान में सारंडा के एक कैंप में उनकी तैनाती की गई थी. राकेश बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के धमनी गांव के…

Read More

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम समाप्त हो गया. इन तीनों जगहों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत 48 घंटे का ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो गया है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोट डाले जाएंगे. तीनों राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक जोरदार प्रचार किया. असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं,…

Read More

रांचीः प्रदेश भाजपा 17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर कार्यपालक अभियंता कार्यालयों के सामने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी में गठित नई टीम के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया है. प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने मीडिया को बताया है कि 17 अप्रैल को सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के समक्ष बिजली कटौती, बिजली दर में वृद्धि एवं बिजली बिल की विसंगतियों से आम लोगों की हो रही परेशानी के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करने का…

Read More