Author: Fact File

खूंटीः पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को मंगलवार को रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी देखरेख में लगे डॉ निर्मल सिंह ने जानकारी दी कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर रूटीन जांच के लिए रांची लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कर लिया गया. उन्हें सांस में तकलीफ है. कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली एम्स में डॉ माधव की देखरेख में जो उपचार की प्रक्रिया अपनाई गई थी, उसी…

Read More

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में कई आला अधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रपति 31 जुलाई से 1 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं. इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया. सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया…

Read More

दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…

Read More

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान मंगलवार को इंडिगो विमान से अपने परिवार के साथ रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी डीजीपी अनुरोग गुप्ता के अलावा हाईकोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. इसके बाद वे होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई की सुबह 10 बजे राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

Read More

रांचीः पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि झारखंड में खनन पर्यटन राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करने के साथ पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा. सोमवार को झारखंत्र मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड(JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान मंत्री ने ये बातें कही. उन्होंने कहा, “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है. समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि झारखंड में गठबंधन की सरकार एकजुट है. और कहीं किसी के बीच मतभेद नहीं है. सरकार पूरे पांच साल मजबूती से चलेगी. सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कशव महतो कमलेश ने कहा है कि गठबंधन की सरकार को लेकर सोशल मीडिया में लगातार भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं. इन खबरों को बीजेपी हवा दे रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संवाद के अलग-अलग माध्यमों से भ्रामक खबरें फैला रही है. जबकि हकीकत कुछ और है. उन्होंने कहा कि राज्य…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पतालों का भ्रमण और कुछ मरीजों तथा सुरक्षाकर्मियों से बातचीत को लेकर वायरल वीडियो के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के बीच गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर कहा है, “राजनीति के स्तर को बनाए रखना चाहिए. मैंने पिछले 20 साल के संसदीय जीवन में बच्चों और महिलाओं तथा परिवार जनों पर कभी भी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं दी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सुपुत्र द्वारा दोस्तों के साथ रांची में अस्पताल भ्रमण एवं कतिपय मरीज़ों…

Read More

संसद का मानसून सत्र सोमवार, 21 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान केंद्र सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी और अन्य लंबित विधेयकों पर भी चर्चा होगी. खबरों के मुताबिक सरकार का मुख्य ध्यान आयकर विधेयक 2025 पर है, जिसे बजट सत्र में 13 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया था. आयकर विधेयक को भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा की अध्यक्षता वाली संसद की चयन समिति ने संशोधनों के साथ स्वीकार कर लिया है. अब इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद संसद में पारित करने के लिए लाया जाएगा. अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों में…

Read More

रांचीः झारखंड में लातेहार जिले के एक मिशनरी स्कूल में कथित तौर पर सामने आए यौन अपराध के मामले को लेकर झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि पॉक्सो एक्ट की धारा 19 और 21 के अनुसार, यदि किसी नाबालिग के साथ यौन अपराध की जानकारी किसी को भी होती है तो उसे लिखित रूप में पुलिस को सूचित देना अनिवार्य है. साथ ही, पुलिस को यह मामला 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) और पॉक्सो कोर्ट में दर्ज करना…

Read More

रांचीः विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद आजसू पार्टी अपनी खोयी ताकत समेटने के लिए जदोदजहद कर रही है, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बीच उसे झटके पर झटका मिलता दिख रहा है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव, तेज तर्रार वक्ता विजय कुमार साहू ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विजय कुमार साहू पूर्व में रामगढ़ जिला का अध्यक्ष भी रहे हैं. मांडू, रामगढ़, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया और कार्यकर्ताओं, समर्थकों को समेटने का काम किया. ओबीसी चेहरा विजय साहू आगे किस पार्टी के…

Read More