Author: Fact File

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के क्रम में शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न रिहर्सल के बाद दोनों अधिकारियों ने समारोह की तैयारियों के बारे में ब्रीफिंग की. इससे पहले उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली. संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने के बाद उसने पिस्टल पत्नी के हाथ में रख दिया, ताकि घटना को दूसरा रूप दिया जा सके. यह घटना मनी टोला में हुई है. साहेब अंसारी नाम के व्यक्ति पर पत्नी तरन्नुन की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने एफएसएल की जांच टीम को बुलाया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ले भेजा जा रहा है. फरार साहब अंसारी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा…

Read More

दावोस के बाद लंदन दौरे पर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने “झारखंड @25” वैश्विक आउटरीच के तहत यूके की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उत्तरदायी सार्वजनिक संस्था के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य विरासत संरक्षण, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड, देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो इस द्विपक्षीय ढांचे का उपयोग कर अपनी प्राचीन एवं आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ कर रहा…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के नये अध्यक्ष आदित्य साहू ने बसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार का अपना पदभार संभाला. इससे पहले भाजपा कार्यालय में पूजन-हवन का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहू को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठायी. पूजन-हवन कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे. सबने नये प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत,धारदार बनाते हुए राज्य में व्याप्त कुशासन, के खिलाफ संघर्ष करना है. झारखंड भाजपा की देन है. अटल जी के…

Read More

पलामूः गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े आठ अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से कई शूटर के तौर पर कुख्यात हैं. इनके पास से दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसी सूचना के आलोक में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस की टीम को इनके पीछे लगाया. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के मेरौनी…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 20 किलो 500 ग्राम अफीम जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो चतरा के रहने वाले हैं. सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया है कि हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अफीम की तस्करी हो रही है. सूचना के आलोक में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दावोस में मिले तथाकथित “व्हाइट बैज सम्मान” को पूरी तरह भ्रामक और मिथक आधारित दुष्प्रचार करार दिया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि इसे किसी विशेष सम्मान के रूप में प्रस्तुत करना न केवल तथ्यहीन है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला गैर-जिम्मेदाराना प्रयास है. अजय साह का कहना है कि दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक बहु-दिवसीय वैश्विक सम्मेलन होता है, जिसके अंतर्गत कई समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे—सेमिनार, टॉक शो, पैनल डिस्कशन और विषयगत बैठकें.…

Read More

रामगढ़: दयाल स्टील फैक्ट्री में लूट की वारदात का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लूट में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक लाख तीन हजार रुपये नगद, एक देशी कट्टा, दो कारतूस, छह मोबाइल, तांबा का तार बरामद किया गया है. साथ ही एक टाटा मैजिक और एक बोलोरो वाहन जब्त किया गया है. एसपी अजय कुमार ने ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को चाहा स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में 10 से 12 हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. अपराधी फैक्ट्री की चहारदीवारी…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को साम्राज्यवाद विरोधी राजनीतिक दलों, मजदूर-किसान, महिला, युवा संगठनों और मजदूर यूनियनों ने संयुक्त रूप से वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला. वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ आंदोलन के तहत यह मार्च रांची के सैनिक मार्केट से शुरू हुआ और परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक और शहीद चौक से होते हुए लोक भवन (राज भवन) पहुंचा. प्रदर्शनकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की रिहाई की मांग कर रहे थे. जाकिर हुसैन पार्क के पास पुलिस ने पोस्टर और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद…

Read More

रांचीः बिहार के पटना जिले में गुरुवार की तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राहुल सिंह गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी परमानंद यादव घायल हो गया है. उसके पैर में गोली लगी है. घायल स्थिति में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-22 के लाला बीघा के पास हुई है. परमानंद यादव के पास से पिस्टल और कई गोलियां बरामद की गई हैं. पीटीआई के मुताबिक पटना ईस्ट के एसपी परिचय कुमार ने बताया, “सुबह करीब 4-4.30 बजे पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे पैर में…

Read More