Author: Fact File
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की शाम रांची रांची लौट आए हैं. करीब दस दिनों से वे असम में कैंप कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया. असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. रांची आने से पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा, “असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी…
धनबादः धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में धनबाद के मेयर संजीव सिंह और उनकी पत्नी, झरिया की विधायक रागिनी सिंह को पहले आमंत्रित करने तथा अंतिम समय में आमंत्रण रद्द करने के मामले में रेल मंत्री को पत्र लिखा है. विधायक ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है. इस बीच चूक पर पर्दा डालने के लिए धनबाद रेल मंडल प्रबंधन जुट गया है. धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ और सीनियर डीओएम मोहम्मद इकबाल ने मेयर के आवास, सिंह मेंशन जाकर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह…
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को असम पुलिस ने छापा मारा. पवन खेड़ा इस समय घर पर मौजूद नहीं थे. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं. दो दिन पहले खेड़ा ने असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. इसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने एफ़आईआर दर्ज की थी. पवन खेड़ा के घर पुलिस पहुंचने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, “पवन खेड़ा घर से भाग गए. कल तक कह रहे…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन अवैध तरीके से बेचने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के बाद जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. एसीबी ने इस मामले में राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश कुमार झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इनमे राजकिशोर और कार्तिक सगे भाई हैं. जांच एसेंजी ने एक बयान जारी कर कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा गलत…
रांचीः बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ( बीआईटी मेसरा) को वेटरन्स इंडिया द्वारा प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड्स के अंतर्गत झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है. यह सम्मान संस्थान को छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व निर्माण तथा कक्षा के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है. वर्ष 2015 में स्थापित वेटरन्स इंडिया एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका नेतृत्व भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सदस्यों द्वारा किया जाता है. यह संगठन देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर युवाओं के विकास एवं नेतृत्व निर्माण से जुड़े कार्यक्रम संचालित करता है. प्राइड ऑफ नेशन…
रांचीः असम के के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर उन्होंने कहा है, “असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की फिर कोशिशें की गईं. कल कल्पना जी को सभा करने से रोका गया, आज मुझे असम के रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा के अपने भाई-बहनों से मिलने नहीं दिया गया. ” हेमंत ने आगे कहा है, “क्या सच में विरोधियों को लगता है कि…
रांची: झारखंड के सारंडा जंगल में हुए एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को जंगल से सुरक्षित निकाल लिया गया है घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. यहां उनका इलाज जारी है और खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही बिछाये गए आईईडी विस्फोट हो गया. इसी धमाके में एक जवान घायल हो गए.
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट के फर्नेंस में ब्लास्ट से दो मजदूर की मौत हो गई है. इस हादसे में अनाय सात मजदूर झुलस गए हैं. इनमें कई की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है. यह इस्पात प्लांट अरगड्डा मोड़ के समीप हेसला में है. जानकारी के अनुसार प्लांट के फर्नेस में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. इनमें अशोक बेदिया और अखिला राय की इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य सात मजदूर- बृजलाल बेदिया,…
रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा सौंदा दो मोहानी के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्य सन्नी सिंह के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अजय कुमार जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे हैं. सन्नी सिंह को जख्मी हालत में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया. पुलिस ने घटना स्थल पर से दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल, एक लेदर बैग बरामद किए हैं. यह घटना सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की है. राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए एसपी ने एक एसआईटी…
रांचीः रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि गैस सिलिंडर वितरण में हो रही अव्यवस्था और लापरवाही की हमें लगातार जानकारी मिल रही है. जब घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति घर-घर जाकर की जानी है, तो आखिर गैस वितरक उपभोक्ताओं को मैदानों और मोहल्लों की गलियों में घंटों लंबी कतारों में खड़ा करके क्यों परेशान कर रहे हैं? एक्स पर एक पोस्ट में सीपी सिंह ने कहा है, अधिकांश गैस एजेंसियों द्वारा संबंधित कंपनी के अधिकारियों की सांठगांठ से घरेलू गैस की डिलीवरी कागज़ों में दिखाकर कालाबाज़ारी किए जाने की गंभीर शिकायतें मिल रही हैं. यही स्थिति व्यावसायिक…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us