Author: Fact File
रांचीः रांची जिले के ओरमांझी में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम एक जेवर दुकान को लूट लिया. विरोध करने पर दुकान के मालिक सुधीर कुमार सोनी पर हमला कर दिया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. सुधीर कुमार सोनी रामगढ़ के लारी के रहने वाले हैं. ओरमांझी के प्रमुख और व्यस्ततम शास्त्री चौक पर उनकी जयहिंद ज्वेलर्स नाम की दुकान है. शाम करीब पौना पांच बजे हथियाबंद चार अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाना शुरू किया. सुधीर कुमार सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए लूट का विरोध किया. इस दौरान अपराधियों ने उन पर हमला…
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले ने ‘‘असली इरादों और खोखली नारेबाजी’’ के बीच के अंतर को उजागर किया है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने इस कदम को ‘‘पासा पलटने वाला फैसला’’ बताया जिसका कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण फैसले ने हमारे असली इरादों और विपक्ष की खोखली नारेबाजी के बीच के अंतर को उजार किया है. हालांकि अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है.’’ प्रधान ने…
लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में महुआडांड़ इलाके में हथियारबंद उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में जुड़े एक मुंशी अयूब खान की गोली मारकर हत्या कर दी है. इसके साथ ही जेसीबी और एक ग्रेडर मशीन को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि उग्रवादियों के किस सगंठन ने इस घटना को अंजाम दिया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. जांच जारी है. यह जगह झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर है. महुआडांड़ के हामी मोड़ से ओरसा होते हुए छतीसगढ़ सीमा तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. रांची और डालटनगंज…
काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (साआइएसइ) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर जमशेदपुर की छात्रा शांभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत के साथ देश की टॉपर (नेशनल टॉपर) बनने का गौरव हासिल किया है. शांभवी की इस सफलता पर बधाइयों का तांता लगा है. शांभवी ने कहा है कि नियमित और एकाग्रता से की गई मेहनत का यह परिणाम है. स्कूली पढ़ाई के अलावा सेल्फ स्टडी पर हमने हमेशा अपना ध्यान केंद्रित रखा. शांभवी को अंग्रेजी, सोशल साइंस, हिंदी, क्प्यूटर और गणित में 100 में 100 अंक मिले हैं, जबकि साइंस में उसने 100 में 98…
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति जनगणना का मोदी सरकार पहले विरोध कर रही थी, लेकिन अब ‘हमारे ही एजेंडे’ पर चल रही है. जातिगत जनगणना पर मोदी कैबिनेट के फ़ैसले पर तेजस्वी ने कहा, “विपक्ष की मांग का सरकार ने विरोध किया था.तब प्रधानमंत्री मोदी ने मना कर दिया था, पार्लियामेंट में भी इनके मंत्री मना कर रहे थे लेकिन सरकार को अब हमारी बात माननी पड़ी है. ये हमारी मांग है और ये हमारी जीत है.” तेजस्वी ने कहा,”जब नतीजे आएंगे तो हमारी मांग होगी कि पूरे…
केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को भी शामिल करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में ने इस संबंध में फैसला लिया गया. कैबिनेट बैठक में लिए फ़ैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने अगली जनगणना में जाति जनगणना कराने का निर्णय भी लिया है. उन्होंने कहा कि जनगणना संघ का विषय है. राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. इसके अलावा इस कमेटी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,…
खूंटीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के खूंटी ज़िलाध्यक्ष जुबैर अहमद को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है, पर नेतृत्व फिलहाल खामोश है. आदिवासियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर एक बार जुबैर अहमद को जुलूस निकाला. नारेबाजी की. नेताजी चौक से कचहरी मैदान तक निकाले गए इस जुलूस का नेतृत्व विजय सांगा, मगन मनजीत तिडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. प्रदर्शनकारी “जुबैर हटाओ, जेएमएम बचाओ” और “जुबैर हटाओ, खूंटी बचाओ” जैसे नारों के साथ ज़िलाध्यक्ष के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना…
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने अहले भोर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि भारत उसके ख़िलाफ़ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई का इरादा रखता है. मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित टॉप रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की है. खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों से कहा है, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का तरीका, टारेगट और टाइम तय करने की “पूरी अभियानगत छूट” है. उधर अताउल्लाह…
कोलकाता के व्यस्ततम बड़ा बाजार इलाके के एक होटल- ऋतुराज में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई है. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने आग में 14 लोगों के मरने की पुष्टि की है. कुछ देर पहले संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई है. प्रथम दृष्टया आग बिजली के मीटरों के पास से भड़की प्रतीत होती है. आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल की टीम और बचाव कर्मियों ने लगभग एक दर्जन लोगों को बाहर निकाला है. पुलिस कमिश्नर…
रांचीः झारखंड के पुलिस महनिदेशक अनुराग गुप्ता के लिए बुधवार, 30 अप्रैल का दिन अहम होगा. प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में सबकी निगाहें टिकी हैं कि वे रिटायर होंगे या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ही विदेश यात्रा से वापस लौट रहे हैं. उनके लौटने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को राज्य सरकार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार द्वारा बनाया गया नियम ऑल इंडिया सर्विस रूल के अनुरूप नहीं है. ऑल इंडिया सर्विस…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us