Author: Fact File

रामगढ़: पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गई. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक कार, एक लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार सिंह, मिथुन कुमार और अमन अंसारीस कुणाल सिंह उर्फ शिवम सिंह, बादल सिंह उर्फ कुणाल कुमार, सुमित पाण्डेय, सन्नी बेदिया, के तौर पर हुई है. ये सभी हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.…

Read More

रांचीः राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रांची में कहा है कि झारखंड की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल को नजरअंदाज करना अब किसी के लिए भी संभव नहीं है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केवल गठबंधन की सीमाओं में न बंधें, बल्कि राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुट जाएं. रविवार को तेजस्वी यादव रांची में पार्टी के एक कार्यक्रम में उपस्थित थे. तेजस्वी यादव ने बीते विधानसभा चुनाव (नवंबर 2024) के परिणामों का उदाहरण देते हुए पार्टी की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि राजद…

Read More

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान 29 मार्च को शहर के झंडा चौक पर अभिषेक कुमार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरप्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि जुलूस के दौरान नशे की हालत में कुछ युवकों ने अभिषेक कुमार पर तलवार, चाकू और लाठी से हमला किया था. गंभीर रूप से घायल अभिषेक को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद रिम्स रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. सीसीटीवी फुटेज…

Read More

धनबादः झारखंड में जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय के एक बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ी है. उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन कांग्रेस और भाजपा के बिना सरकार बनाएं, तो वे समथर्न देंगे. सरयू राय झारखंड में जदयू के अकेले विधायक हैं. शुक्रवार को सरयू राय धनबाद के सोनारडीह में भूधंसान का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन चाहें, तो बिना भाजपा- कांग्रेस के सरकार बना सकते हैं. झामुमो, राजद, माले सहित अन्य की मदद से बहुमत का आंक़ड़ा जुटा सकता है. उन्होंने कहा कि झामुमो- कांग्रेस के…

Read More

पलामूः पलामू पुलिस ने गुड्डू खलीफा हत्याकांड के नामजद आरोपी कुख्यात अपराधी फैज खान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में फैज खान के पैर में दो गोली लगी है. वहीं उसका एक सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जो इस हत्याकांड में नामजद आरोपी बताया जा रहा है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान यह कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा कि फैज खान के पैर में दो गोली लगी है, जबकि उसका एक सहयोगी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले…

Read More

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आप सांसद राघव चड्ढा पर कई गंभीप आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सवाल पूछना चाहती हूं कि आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हो. आप मोदी से सवाल उठाने से इतना डरते क्यों हैं. आज हमारी आंखों के सामने इलेक्शन कमीशन का मिसयूज़ करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है, लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं.” आतिशी का कहना है कि जब इलेक्शन कमीशन के विरोध में साइन करने की बात आई तो राघव…

Read More

रांचीः बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के उस बयान को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि विष्णुगढ़ हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम राम बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं है. रांची में मीडिया से बात करते हुए अंबा ने कई तस्वीरें दिखाईं जिनमें भीम राम कई भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ दिख रहा है. अंबा प्रसाद ने कहा कि अब कोई व्यक्ति भाजपा का पट्टा पहनकर तो अपनी फोटो नहीं खिंचवा सकता. चुनाव अभियान में शामिल नहीं हो सकता. विष्णुगढ़ में हुई एक नाबालिग बच्ची…

Read More

रांचीः माओवादियों के बड़े नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ​​’किशन दा’ का शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रांची) निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गिरफ्तारी के बाद प्रशांत बोस को उनकी पत्नी शीला मरांडी और अन्य सहयोगियों के साथ रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया था. नवंबर 2021 में झारखंड पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रशांत बोस पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति दोनों के सदस्य थे और गिरफ्तारी के समय उन पर 1 करोड़ रुपये…

Read More

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. राघव ने कहा कि ‘‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना’’. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी अपनी ही पार्टी ने कहा है कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जाए. चड्ढा ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘‘जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता हूं, जिनमें अक्सर अनदेखी किए जाने…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर तीन लोगों को मार डाला. गोला वन क्षेत्र के बंदा, मुरपा एवं धोरधोरिया में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है. जानकारी के अनुसार, बंदा क्षेत्र में ईंट भट्ठा पर काम कर रहे तालाटांड पतरातू निवासी 25 वर्षीय धीरज भुइयां और कुजू निवासी 25 वर्षीय युगल भुइयां पर अचानक हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. वहीं, महुआ चुन रहे 70 वर्षीय श्याम देव साहू को भी अपनी चपेट…

Read More