Author: Fact File

रांचीः झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है. पांच दिनों के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है. इससे पहले मंगलवार को उसे रांची से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था. इससे पहले गोवा से मिले ट्रांजिट बेल के दौरान वह फरार हो गया था. वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी है. एसीबी कोर्ट, हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह रांची में सरेंडर करने आया था. सरेंडर से पहले एसीबी ने उसे दबोच लिया. नवीन केडिया पर पूर्व की उत्पाद नीति…

Read More

हरियाणा के भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन साइट पर एक हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के छह मजदूरों के शव को उनके पूर्वी सिंहभूम स्थित पोटका और इचागढ़ लाया जा रहा है. सोमवार की रात इस हादसे में पूर्वी सिंहभूम के छह मजदूरों की हुई मौत के मामले में शवों को उनके घर भेजने और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के सवाल पर रांची के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने पहल की है. बुधवार को संसद की कार्यवाही के बाद रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ और…

Read More

हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से झारखंड के छह मजदूरों की मौत के मामले में झामुमो के पोटका से विधायक संजीव सरदार और इचागढ़ की विधायक सविता महतो ने राज्य के श्रम और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिलकर मजदूरों के शव वापस लाने और मुआवजे की मांग रखी. इस मौके पर राजद के विधायक सुरेश पासवान और संजय यादव भी मौजूद थे. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने श्रम मंत्री से हादसे के लिए जिम्मेदार निर्माण कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल और संबंधित एजेंसियों से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की पहली पाली में बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के एक बयान को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सदन का माहौल गरमा गया और अंततः स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. ध्यानाकर्षण के ठीक पहले संसदीय कार्यमंत्री के बयान को प्रोसिडिंग्स से हटाने की मांग पर सभा की कार्यवाही 12.50 बजे तक पहली बार स्थगित करनी पड़ी. भाजपा के नवीन जायसवाल ने संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री ने सदन में…

Read More

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ रांची के एयरपोर्ट थाना में दर्ज एफआईआर के मामले में सीबीआइ जांच का आदेश दिया है. प्रवर्तन निदेशालय के दो अधिकारियों की याचिका पर न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया है. मामले में कोर्ट ने 24 फरवरी को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी की ओर से एसजीआई एसवी राजू और अधिवक्ता एके दास और सौरभ कुमार ने पक्ष रखा, वहीं राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एस नागामुथु और महाधिवक्ता राजीव…

Read More

रांचीः झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी गई है. इस बाबत लोकभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रो. राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. वे अधिकतम तीन वर्षों की अवधि तक या कुलाधिपति की इच्छाानुसार इस पद पर बने रहेंगे. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की…

Read More

गुमलाः झारखंड के गुमला में बच्चा चोरों की अफवाह से बचने और शक में किसी की सामूहिक तौर पर पिटाई करने या जानलेवा हमला करने से बचने के लिए जिला प्रशासन माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास शुरू किया है. इस बीच मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में दो निर्दोष ग्रामीणों की मार- पिटाई की एक और घटना सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी की अफवाह ने अचानक माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. शक के आधार पर ग्रामीणों ने दो लोगों- बिनू महतो और…

Read More

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साकरा स्थित केनरा बैंक में लुटेरों ने बंदूक और देशी कट्टे की नोक पर पंद्रह लाख रुपये लूट लिए. यह घटना मंगलवार दोपहर की है. लुटेरे बैंक में घुसते ही सभी स्टाफ और ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन ले लिए और सभी को बंधक बना लिया. सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा की गले की चेन और अंगूठी भी लुटेरों ने छीन ली. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाहर से ताला लगाकर भाग गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर…

Read More

रांची सिविल कोर्ट को बार-बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब लौहनगरी जमशेदपुर स्थित जगह को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद अब जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई (XLRI) को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. यह धमकी मिल के माध्यम से दी गई है. संस्थान के प्रमुख ने जमशेदपुर के एसएसपी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से कैंपस को खाली कराया गया. सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पूरी टीम और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर…

Read More

रांचीः खाड़ी क्षेत्र में अचानक बढ़े युद्ध तनाव के कारण रांची निवासी SAIL अधिकारी अतुल उरांव और उनकी नवविवाहिता पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा दुबई से वापस रांची लौट आए हैं. नवविवाहित जोड़े हनीमून मनाने दुबई गए थे. दोनं एक हफ्ते तक विदेश में फंसे रहे. लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, अनिश्चितता और भयावह परिस्थितियों के बीच मंगलवार की सुबह सकुशल भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुँचे. परिजनों व शुभचिंतकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया. विवाह के बाद दुबई का सफर 22 फरवरी 2026 को रांची में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच धूमधाम से संपन्न हुए विवाह के ठीक 5 दिन बाद, 27…

Read More