Author: Fact File

ओडिशा से राज्यसभा की सांसद ममता मोहंता ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि मे शामिल करने की मांग रखी. अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस मुलाकात और बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, “कुड़माली मातृभाषा को संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल करने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से सकारात्मक बातचीत हुई. इस संबंध में संकेत मिले हैं कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेगा.” उन्होंने कहा, “मुलाकात के दौरान ओडिशा से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों और प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत सकारात्मक चर्चा हुई.”

Read More

राँचीः पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य में पेयजल जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निदेश दिया है कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने में गंभीरता दिखाएं. साथ ही राज्य स्तर से एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर सभी योजनाओं की जमीनी हकीकत का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार करें. उन्होंने अफसरों से कहा कि जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाए. निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए. वे शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित…

Read More

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को कहा है कि उनका सपना झारखंड को मेडिकल एंड हेल्थ टेक्नोलॉजी हब बनाना है. उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रदर्शनी के दौरान 32 देशों की स्वास्थ्य तकनीकों को समझने की कोशिशें की और विशेषज्ञों के साथ आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था को झारखंड तक पहुंचाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं कीं. इरफान अंसारी ने एक्स पर इस यात्रा की जानकारी देने के साथ कहा, भारत मंडपम में 32 देशों की ओर से प्रस्तुत अत्याधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों को करीब से देखने का अवसर मिला. इस दौरान विभिन्न…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने पारिवारिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में हजारीबाग फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें करीब साढ़े चार साल की बच्ची की अंतरिम कस्टडी मां को देने से इनकार किया गया था. उच्च अदालत ने कहा कि बच्ची की भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है और मुख्य अभिभावकता मामले के कार्यवाही के निपटारे तकअंतरिम कस्टडी मां को सौंपी जाएगी. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने फर्स्ट अपील संख्या 335/2026 पर सुनवाई करते हुए कहा कि फैमिली कोर्ट ने अंतरिम कस्टडी की मूल मांग पर विचार करने के बजाय केवल मुलाकात…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का हाल जानने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल पहुंचे. भट्टी विक्रमार्क ने अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनकी स्थिति के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मुलाकात की, जो एआईजी अस्पताल, हैदराबाद में इलाजरत हैं.…

Read More

भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि गुटेरेस की यात्रा बहुपक्षवाद, संवाद और वैश्विक सहयोग के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, यात्रा के दौरान गुटेरेस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है. यह 2026 में गुटेरेस की भारत की दूसरी यात्रा है. इससे पहले वह फरवरी में नई दिल्ली…

Read More

धनबादः धनबाद जिले के बलियापुर थाना अंतर्गत ढांगी गांव के समीप खेरबड़िया नामक सुनसान जगह पर शुक्रवार की सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला का शव जहां पड़ा था, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत की आड़ में उसका कटा सिर प्लास्टिक की बोरी में रखा पड़ा था. घटनास्थल पर जहां मृतका का धड़ पड़ा था, उसके ठीक दो-तीन मीटर दूर लाल कपड़ा और अगरबत्ती के टुकड़े पड़े थे. वहीं, धड़ के कटे गर्दन वाले स्थान पर मिट्टी से लेप कर दिया गया था. महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि वह मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से बातचीत करे. इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन में ‘जबरन हस्तक्षेप’ करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी. दीपके ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे से मुलाकात की, जहां कार्यकर्ता का अनशन 14वें दिन भी जारी है. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। दीपके ने कहा, ‘‘सरकार को उनकी मांगों को समझने के लिए उनसे बातचीत करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि जरांगे प्रथमेश देशमुख जैसे छात्रों के लिए सुविधाएं चाहते…

Read More

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर लगाए गए देश-विरोधी नारों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. विधानसभा में यूनिवर्सिटी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “भारत तेरे टुकड़े होंगे” कहने वालों के हम टुकड़े कर देंगे. साथ ही कश्मीर मांगे आज़ादी का नारा लगाने वालों से हम गांधीजी की भाषा में नहीं, बल्कि नेताजी की भाषा में जवाब देंगे.” सीएम ने कहा कि इस पुण्यभूमि पर रेड सैल्यूट नहीं चलेगा. ये लोग चिह्नित हैं और ये कथित छात्र हैं. इनका ब्रेनवॉश करने वालों को भी कड़ी…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड में लौहनगरी जमशेदपुर के व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के दौरान कोलकाता पुलिस के एक सार्जेंट और ट्रैफिक विभाग के सिविक वॉलंटियर को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को गुरुवार को लालबाजार बुलाकर पूछताछ की थी. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट में देर रात तक चली पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. खबरों के मुताबिक पुलिस ने सार्जेंट अयान गुप्ता और एक महिला स्वंयसेवक पिंकी दास को गिरफ्तार किया है. उन्हें झारखंड ले जाने के लिए शनिवार को ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की जाएगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस सार्जेंट निखार सबलोक…

Read More