Author: Fact File

रांचीः कई मौके पर नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और निर्णयों की कटु आलोचना करने वाले देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ब्रिक्स सम्मेलन को सफल बताया है. साथ ही सम्मेलन की मेजबानी कर रहे भारत की भूमिका की तारीफ की है. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने ब्रिक्स सम्मेलन को सफल और भारत की अच्छी कूटनीतिक भूमिका की मुख्य तौर पर तीन वजहें गिनाते हुए कहा, ‘इस सम्मेलन को सफल इसलिए माना जाएगा, क्योंकि जितने राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण दिया गया था, वे सभी लोग आए. रूस से पुतिन आए, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली में ऐसे प्रावधान जोड़ने का सुझाव दिया है, जिसके तहत विधायकों के साथ जानबूझकर अपमानजनक या अशिष्ट व्यवहार करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की जा सके. मंत्री ने कहा है कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होने के नाते सदन के भीतर विधायी दायित्व निभाने के साथ निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदन के बाहर भी अधिकारियों से…

Read More

रांची- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में एसआईटी ने देवघर से एक क्लर्क सुधाकर कुमार को उठाया है. फिलहाल वह दुमका में पोस्टेड है. इससे पहले रांची में पशुपालन विभाग में कार्यरत था. सीआईडी की टीम उसे लेकर रांची आई है. उससे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. सुधाकर मूल रूप से बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीआईडी ने उसे देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बंधा इलाका स्थित एक…

Read More

रांची: झारखंड के चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी रांची निवासी हैं. सौरभ कुमार ने इस मामले में आठ नमजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरफ्तार आरोपियों में रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप शामिल हैं. एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास झगड़ा घटना 7 सितंबर की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सौरभ कुमार रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के…

Read More

झारखंड भाजपा ने एक बार फिर राज्य में सामने आए बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम के मुद्दे को उठाते हुए हेमंत सरकार पर पूरे मामले को दबाने और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति करने का गंभीर आरोप लगाया है. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि हजारीबाग, बोकारो, रांची, देवघर, पलामू, गोड्डा, जमशेदपुर, रामगढ़ और चाईबासा सहित कई जिलों के कोषागारों से जुड़ी अनियमितताओं की जांच सामने आ चुकी हैं. जिस मामले में राज्य के कई जिलों के कोषागार जांच के दायरे में हैं, उसे महज कुछ छोटे स्तर के पुलिसकर्मियों तक सीमित कर देना पूरे मामले की गंभीरता को छिपाने…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 21 राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकारें 2029 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करेंगी. पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री ने पिछले 12 सालों में केंद्र की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की यात्रा पर भी प्रेस से बातें कीं. शाह ने कहा कि तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं. हमने कई राज्यों में यूनिफॉर्म…

Read More

पलामूः पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआऱ) को सुरक्षित रखने और वन्यजीवों को ट्रेनों की चपेट में आने से बचाने के लिए इस इलाके से गुजरने वाली रेलवे लाइन को कोर जोन से बाहर एक वैकल्पिक मार्ग (अलाइनमेंट) पर स्थानांतरित करने की कवायद तेज हुई है. रेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत रेल विकास निगम (RVNL) ने भारत सरकार के ‘परिवेश’ पोर्टल पर मौजूदा रेलवे लाइन को कोर जोन से बाहर एक वैकल्पिक मार्ग (अलाइनमेंट) पर स्थानांतरित करने का विस्तृत प्रस्ताव आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत कर दिया है. यह परियोजना पलामू टाइगर रिजर्व के बाघों, हाथियों और अन्य महत्वपूर्ण वन्यजीवों को सुरक्षित…

Read More

धनबाद. धनबाद में बंद रामकनाली परियोजना में बट्टू बाबू बंगला के समीप रविवार को अवैध कोयला खनन के दौरान अचानक भू-धंसान होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मलबे में दबने से कई लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. मरने वालों में राजवाड़ी केवट टोला निवासी मुंगिया देवी, कुम्हार टोली निवासी आदरा देवी और बेलंजाबाद निवासी धनंजय कुमार शामिल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत महिलाओं के शव आनन-फानन में उनके परिवार के लोग ले गए हैं. . हादसे में घायल…

Read More

रांचीः रांची में संचालित एक प्राइवेट ट्यूलिप हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर रांची सिविल सर्जन ने अस्पताल के पंजीकरण/लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. यह निलंबन विस्तृत जांच पूरी होने और सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कार्रवाई क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स (रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन) अधिनियम, 2010 और झारखंड क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स नियम, 2013 के तहत की गई है. निलंबन अवधि में अस्पताल में नए ओपीडी मरीजों का पंजीकरण एवं इलाज, मरीजों की भर्ती तथा नई इलेक्टिव सर्जरी और अन्य नई क्लिनिकल…

Read More

खूंटीः झारखंड के खूंटी स्थित रिमिक्स फॉल में शनिवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा निवासी 20 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप की मौत हो गई. निलेश संत लुईस इंटर कॉलेज, पुरूलिया रोड, रांची में 11वीं कक्षा का छात्र था. वह सेवानिवृत्त सैनिक सुशील कच्छप का पुत्र था. वर्तमान में उसके पिता रांची एयरपोर्ट में कार्यरत हैं. परिजनों के अनुसार, निलेश शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ चार बाइक पर सवार होकर करीब 8:30 बजे रिमिक्स…

Read More