Author: Fact File
रांचीः झारखंड आंदोलनकारी और राजनीतिक कार्यकर्ता जेम्स बॉन खलखो का निधन हो गया है. वे हटिया से बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के करीबी थे. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया. रातू प्रखंड के चितरकोटा के रहने वाले जेम्स बॉन खलखो पूर्व में आजसू के रांची जिला अध्यक्ष भी रहे हैं. 2014 में नवीन जायसवाल के आजसू से अलग होने के समय जेम्स भी आजसू से हटकर नवीन के साथ हो गए थे. ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक का कामकाज वही संभालते थे. जेएमएम के नेता आशुतोष गोस्वामी दुख प्रकट करने के साथ बताते हैं कि जेम्स की…
रांचीः पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के सिर में चोट के बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के एक प्राइवेट अस्पताल क्यूरेस्टा में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमल लकड़ा के स्वास्थ्य को लेकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. उनके निर्देश पर राज्य के खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार, विमल लकड़ा को देखने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से लकड़ा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इलाज में विशेष ध्यान देने को कहा. इसके साथ ही लकड़ा के परिजनों को हर संभव सहायता…
चाईबासाः सीआरपीएफ 60 बटालियन और चाईबासा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के टोटों थाना अंतर्गत हुसिपी के आसपास जंगली-पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए करीब 18,000 डेटोनेटर बरामद किया. बरामद डेटोनेटरों को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक चाईबासा को सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के पास गोला-बारूद छुपा कर रखे हैं. इस इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके…
रांचीः रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के बिजली बिल पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है. एक तरफ नगर निगम ने प्रथम तिमाही में 39 करोड़ रूपये होल्डिंग टैक्स में वूसला है दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है. यह समझ से परे है कि आखिर राज्य सरकार जनता से…
गोड्डाः झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हुल दिवस के दिन 30 जून को पुलिस और आदिवासियों के एक समूह के बीच हुई झड़प के मामले में गोड्डा जिले की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र से की गई है. इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति का नाम सुधीर कुमार है, जो जमशेदपुर का रहने वाला है. दूसरा…
खूंटीः बिरसा कॉलेज, खूंटी की प्रभारी प्राचार्या जी कीड़ो के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी. इसके साथ ही सभी ने प्राचार्या कीड़ो के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कॉलेज के शिक्षक डॉ चंद्रकिशोर भगत को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. इस मौके पर प्रकाश टुटी ने कहा कि प्राचार्या कीड़ो ने बिरसा कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने विद्यार्थियों के कल्याण और समग्र विकास को सदैव प्राथमिकता दी, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने डॉक्टर के आवास की तलाशी ली है, जहां से 2 लाख 38,500 रुपये नगद बरामद किया गया है. एसीबी को शिकायत मिली थी कि ममता वाहन से जुड़े बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में वह उज्ज्वल कुमार सिन्हा से घूस मांग रहे थे. इस मामले में शिकायत पर कार्रवाई की गयी और गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के…
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया है कि शनिवार की रात हुई इस घटना की तफ्तीश के लिए खूंटी के एसडीपीओ वरूण रजक की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस ने तेजी से जांच शुरू करने के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान हत्याकांड का मास्टर…
रांचीः हूल दिवस पर भोगनाडीह में हुई झड़प के बाद बीजेपी के आरोपों पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि हूल दिवस हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. इसका राजनीतिक उपयोग करना शर्मनाक है. जेएमएम नेता ने कहा,”राज्य की कानून व्यवस्था सर्वोपरि है. किसी को भी इसे हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जा सकती. हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश…
खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के संगोर गांव के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें मृतकों में रेला मिंज उसका बेटा एतवा मिंज तथा भतीजा रोहित मिंज शामिल हैं. सभी कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो गांव के रहनेवाले थे. तीनों एक मोटरसाइकिल होंडा साइन ( जेएच 01डी टी 6962) से बिरदा से कर्रा की ओर आ रहे थे. बाइक रोहित मिंज चला रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी तेज गति से बाइक चला रहा था. कर्रा आने के क्रम में सांगोर गांव के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us