Author: Fact File
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि सरकार ने भविष्य की तैयारी और बढ़ाते हुए शांति एक्ट के माध्यम से न्यूक्लियर एनर्जी के उत्पादन को प्रोत्साहित किया है. कुछ दिन पहले स्मॉल हाइट्रो पावर डेवलपमेंट्स स्कीम को भी हरी झंडी दी गई है. जिससे अगले पांच वर्षों में 1500 मेगावाट नई हाइट्रो पावर क्षमता जोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा, “जहां तक डिप्लोमेसी की बात है भारत की भूमिका स्पष्ट है. शुरुआत से ही हमने इस संघर्ष को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. मैंने खुद भी पश्चिम एशिया के सभी संबंधित नेताओं से बातचीत की है. मैंने सभी से…
रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर बैंकों में लंबित आवेदन को पंद्रह दिनों में निष्पादित करने को कहा है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि विद्यार्थियों ने लोन के लिए 5,872 आवेदन विभिन्न बैंकों में दिए है. इनमें 868 आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं. वित्त मंत्री सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, झारखंड की 94वीं त्रैमासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे. वित्त मंत्री किशोर ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. अतः इसका निष्पादन तीव्र गति…
सरायकेलाः सरायकेला-खरसा खरसावां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू (प्रधान सहायक) प्रीतम आचार्य को पांच लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई. घूस लेने से पहले बड़ा बाबू एक विभागीय बैठक में मौजूद थे. रिश्वत देने वाले ने उन्हें फोन कर कार्यालय से बाहर बुलाया. जैसे ही वे बाहर आए और घूस पकड़े, पहले से जाल बिछाये एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.…
नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया. इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयाँ और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं की है, जो अपने…
चाईबासाः चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप में सर्विस राइफल से चली गोली में पुलिस के एक जवान की मौत हो गई है. गुमला के रायडीह निवासी अजय किशोर खाका सारंडा नक्सल अभियान में तैनात थे. जानकारी के अनुसार खाका की अपनी ही सर्विस राइफल इंसास से गलती से गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार शाम की है. अजय किशोर खाका टोंटो थाना अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे. घटना के समय वे अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान राइफल से अचानक गोली चल गई.…
रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ और विधानसभा में सबसे बड़ा दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में खम ठोंक दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय अपने उम्मीदवारों को सिंबल देने और नामांकन कराने असम पहुंचे हैं. उन्होंने बताया है कि 21 सीटों केलिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. सभी उम्मीदवार नामांकन कर रहे हैं. इससे पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पार्टी की विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचे हैं. रविवार को ही हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और चमरा लिंडा तथा केंद्रीय महासचिव…
रांची- झारखंड में बड़कागांव से पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद अपने पिता योगेंद्र साव को कांग्रेस से बाहर किए जाने की कार्रवाई से नाराज हैं. उन्होंने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने एक वरिष्ठ कांग्रेसी के साथ गलत कार्रवाई की है. वेलोग आलाकमान से मिलकर पूर बात की जानकारी देंगे. अंबा ने रविवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “एनटीपीसी के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और यागेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में वे लोग आलाकमान तक पहुंचकर गुहार लगाएंगे.” अंबा प्रसाद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के नेताओं पर गंभीर आरोप…
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता के सी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए. उन्होंने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. रालोद में शामिल होने के बाद त्यागी ने कहा कि दोनों दलों में कोई फर्क नहीं है क्योंकि दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हैं. त्यागी ने यह भी कहा, “रालोद और जदयू में कोई अंतर नहीं है. दोनों पार्टियों के मार्गदर्शक नेता एक ही हैं: चौधरी चरण सिंह, डॉ. लोहिया और कर्पूरी…
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिला अंतर्गत उरीमारी ओपी क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़े आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो इंसास राइफल, एक देसी पिस्टल और लगभग पौने दो सौ गोलियां बरामद की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उरीमारी ओपी अंतर्गत कोलियरी क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. हजारीबाग के एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की एक विशेष टीम आसवा एवं गुडकुवा गांव के पास पहुंची. तभी उरेज की ओर से एक संदिग्ध सफेद बोलेरो वाहन तेज…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सीएजी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए आरोप सगाया है कि रांची के डीएफओ रहते हुए राजीव लोचन बख्शी के कार्यकाल में सरकारी धन की लूट के ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो प्रथम दृष्टया आपराधिक विश्वासघात और गबन की श्रेणी में आते हैं. मरांडी ने मांग की है कि तत्कालीन वन प्रमंडल पदाधिकारी रांची वन प्रमंडल, राजीव लोचन बख्शी के विरुद्ध पद के दुरुपयोग, साक्ष्यों को मिटाने और करोड़ों के वित्तीय गबन करने के आरोप में प्राथमिकी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us