Author: Fact File
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में वक़्फ़ संशोधन विधेयक पेश किया. बुधवार को लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पास हुआ . इसके पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे. वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा,”जब हम ये वक़्फ़ संशोधन बिल लेकर आए उससे पहले हमारे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने व्यापक रूप से देश भर में जितने स्टेकहोल्डर्स हैं, सबसे बातचीत करने के बाद ये बिल तैयार करके हमने सदन में पेश किया.” किरेन रिजिजू ने बताया कि इस विधेयक को सदन में…
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है. उनकी हालत को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है. बुधवार की रात पटना से उन्हें एम्स लाया गया था. इससे पहले पटना के पारस अस्पताल में जांच करवाने गए थे.इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया है, “आप सब की शुभकामनाओं से पापा ठीक हैं.. वो बहुत जल्द आप सबके बीच होंगे.” लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अस्पताल आईं हैं. 76 साल के लालू…
लोकसभा में वक्फ विधेयक पारित होने के अलावा, निचले सदन द्वारा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की पुष्टि करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. गुरुवार की कार्यसूची के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुष्टि करते हुए राज्यसभा में वैधानिक प्रस्ताव पेश करेंगे. गृह मंत्री शाह “निम्न प्रस्ताव पेश करेंगे कि यह सदन मणिपुर राज्य के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 356(1) के तहत 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति द्वारा जारी उद्घोषणा को मंजूरी देता है।” लोकसभा ने गुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुष्टि करते हुए वैधानिक प्रस्ताव पारित किया.…
वक्फ़ संशोधन बिल गुरुवार को राज्य सभा में पेश किए जाने के बाद चर्चा जारी है. बुधवार को यह बिल लोकसभा से पास हो गया है. बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े. बुधवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने ये संशोधन बिल पेश किया था. लोकसभा में विधेयक पर 12 घंटे से अधिक समय तक गहन चर्चा हुई, जो बुधवार दोपहर से शुरू होकर गुरुवार तड़के तक जारी रही. राज्य सभा में भी विपक्षी दलों के नेता बिल के विरोध में जोरदारबहस कर रहे हैं. इससे पहले बिल के लोकसभा में पेश होने…
रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले में अवस्थित सम्प्रेक्षण गृह (रिमांड होम) से बाल बंदियों ने भारी तोड़फोड़ करते हुए उत्पात मचाई और 21 भाग निकले. हालांकि चार बाल बंदी देर रात वापस लौट आए हैं. उत्पात की खबर मिलते ही उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित यह सम्प्रेक्षण गृह (रिमांड होम) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास अवस्थित है. घटना मंगलवार शाम छह बजे की है. भागे बाल बंदियों की तलाश की जा रही है. उपायुक्त ने घटना…
रांचीः झारखंड में सिमडेगा जिला परिषद की अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुई हैं. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय जी ने उन्हं पार्टी की सदस्यता दिलाई और पट्टा पहनाकर स्वागत किया. विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि श्रीमती सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी. प्रतिमा सोरेन सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और जनता के सवालों के समाधान के लिए हमेशा कोशिशें करती रही हैं. इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी की जिला कमेटी का नए सिरे से गठन शुरू कर दिया है.…
पटना बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभावित है. इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी, इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे” रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और…
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में जारी संघर्ष मादक पदार्थों, अवैध आव्रजन और वनों के विनाश सहित कई चुनौतियों का परिणाम है. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिंह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर भी निशाना साधते हुए उनसे पूछा, “ क्या उन्हें राज्य में अवैध गांवों की संख्या में खतरनाक वृद्धि के बारे में पता है.” मई 2023 से मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं.
पटनाः केंद्रीय गृह औरसहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. रविवार को अमित शाह बिहार के दौरे पर थे. इस बैठक में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बातचीत की गई है. बिहार में इस साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. यह बैठक इसलिए खास…
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के दौरे पर थे. गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू यादव पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बिहार में चुनाव होने जा रहा है. बिहार को तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के ‘जंगल राज’ की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है.” शाह ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद विकास की शुरुआत हुई. आरजेडी और लालू यादव को निशाने पर लेते हुए…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us