Author: Niraj Sinha
जामताड़ा. माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि सीपीएम ही देश में एकमात्र राजनीतिक दल है, जहां आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह कायम है. जामताड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को वे संबोधित कर रहे थे. इसमें विभिन्न प्रखंडों से कुल 135 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. अध्यक्षता लखन लाल मंडल ने की. प्रशिक्षण के दौरान सीपीएम कार्यकर्ताओं को तमिलनाडु के मदुरै में हुए 24वें महाधिवेशन के फैसलों की जानकारी दी गयी. प्रकाश विप्लव ने सीपीएम में नेता ऊपर से नहीं थोपे जाते बल्कि नीचे से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा हर स्तर की कमेटी चुनी जाती है. ये…
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत कभी भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा. विदेश मंत्री गुजरात के वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले का ज़िक्र किया. विदेश मंत्री ने कहा, “हाल ही में, हमने जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को तबाह करने की कोशिश और धार्मिक मतभेद के बीज बोने की बुरी इच्छा देखी.” उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने की ज़रूरत थी. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति उसकी कार्रवाइयों के ज़रिए सामने है.…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन तथा दोनों बेटे के साथ तीर्थ यात्रा पर हैं. शुक्रवार की सुबह हेमंत सोरेन परिवार संग तीर्थस्थल केदारनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर में बाबा केदारनाथ के दर्शन किए विधि-विधान से पूजा- अर्चना की. इससे पहले सुबह आठ बजे सीएम का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा. केदारनाथ में पूजा- अर्चना, तथा मंदिर के चारों तरफ दर्शन के बाद सीएम बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं. यहां भी सोरेन ने परिवार संग बाबा की आराधना की. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के माथे पर सुंदर सा त्रिपुंड लगा नजर आ…
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में रोड शो को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने “यहां बिहार का चुनाव है पाकिस्तान से क्या लेना देना है?” प्रशांत किशोर ने कहा, “चुनाव बिहार का है. चुनाव भारत-पाकिस्तान का नहीं है. लोगों को बेवकूफ़ मत बनाइए.” जन सुराज के नेता ने कहा, “पाकिस्तान से निपटने के लिए लड़ने के लिए आपको प्रधानमंत्री बनाया गया है. संसद में बैठिए वहां से चीन को मारिए, पाकिस्तान को मारिए, देश उसके साथ खड़ा है.” उन्होंने कहा, “लेकिन अभी चुनाव बिहार का है. लोग यह चाहते हैं कि बिहार…
खूंटीः झारखंड में खूंटी के तीन अफीम तस्करों के घरों में पुलिस ने कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की है. खूंटी सदर थाना क्षेत्र के तारो सिलादोन गांव में पुलिस ने भल्लू खान, लोहर उर्फ इकबाल खान और सेगा उर्फ मुख्तार खान के घरों को कुर्क कर लिया. पुलिस ने इन माफियाओं के घरों में मौजूद कीमती सामानों समेत अन्य वस्तुओं को जब्त कर ट्रकों में भरकर सदर थाना के मालखाना में विधिवत सुरक्षित जमा कर दिया है. यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 41/2024 के आधार पर की गई, जो 30 मार्च 2024 को दर्ज हुआ था.…
रांचीः झारखंड में सरकार ने एक साथ बीस जिलों के उपायुक्तों को बदल दिया है. इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य में 24 जिले हैं. अधिसूचना के मुताबिक रांची, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़कर सभी उपायुक्तों को बदल दिया गया है. गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है. पिछले महीने ही कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिविल सेवा दिवस पर “प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” से सम्मानित किया गया था. जारी अधिसूचना के मुताबिक आदिवासी कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा को बोकारो का…
खूंटीः पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान संभाल रहे कुख्यात उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा की पुलिस को लंबे समय से तलाश है. इसी कड़ी में खूंटी सदर थाना कांड संख्या 79/2024 के तहत पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा के घर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया है. यह कार्रवाई गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़वा चुंआटोली स्थित उसके पैतृक घर पर की गई. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि मार्टिन केरकेट्टा द्वारा नूतन बाड़ा नामक महिला से फोन पर लेवी की मांग की गई थी. इसी मामले में दर्ज कांड पर न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है. वे शनिवार को भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सभी राज्य प्रगति नहीं करेंगे, तब तक भारत भी पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकता. यह बैठक ‘विकसित भारत : 2047 के लिए विकसित राज्य’ विषय पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. यह बैठक केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने…
रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जानबूझकर सरकार ने राज्य में संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाकर रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य की ऐसी सारी संवैधानिक संस्थाएं जो राज्य सरकार के काम काज ,गड़बड़ियों,भ्रष्टाचार पर नजर रखती है, जनता की शिकायत पर सुनवाई और कार्रवाई करती है, लेकिन सरकार की मंशा इन संस्थाओं को हाशिये पर डालने की रही है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में लोकायुक्त, महिला आयोग,सूचना आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं…
864 सफल, इंटरव्यू अगस्त के दूसरे हफ्ते में, 342 पदों के लिए होगी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)के 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से 23 जून तक होगा. इसे बाबत आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परिणाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 को नियुक्ति की प्रक्रिया…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us