Author: Niraj Sinha
चतराः कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को चतरा और हजारीबाग की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत एक मुठभेड़ में मार गिराया है. यह मुठभेड़ चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा- जबड़ा इलाके में हुई है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तम यादव इस इलाके में है. पुलिस ने उसकी घेराबंदी की. उसने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. पुलिस ने उसके शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा है. बीते 22 जून को हजारीबाग शहर में श्री ज्वेलर्स दुकान पर सरेआम हुई फायरिंग की जिम्मेदारी उसने ली…
बोकारोः एंटी करपशन ब्यूरो की टीम ने बोकारो जिले के कसमार ब्लॉक में मनरेगा की योजना में पांच हजार रुपये घूस लेते हुए दो कनीय अभियंताओं को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है. आरोपियों का नाम आशीष कुमार और राजीव रंजन है. एसीबी के पुलिस अधीक्षक सहदेव साहू ने बताया है कि आरोपी इंजीनियर मनरेगा योजना की एक लाभुक हलीमा खातून से अक्सर रिश्वत की मांग करते थे. इसकी शिकायत मिलने के बाद धनबाद एसीबी ने तहकीकात की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गई. कसमार प्रखंड की…
सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शुक्रवार को शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई. इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपने उत्तराधिकारी सी पी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद धनखड़ पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नज़र आए. राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे. सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र और झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी…
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में काफी समय से लंबित निकाय चुनाव कराने को लेकर अदालती आदेशों का पालन नहीं करने के लिए बुधवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह एवं कैबिनेट सचिव वंदना दादेल और पूर्व शहरी विकास सचिव विनय चौबे और अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत बुधवार को पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इस दौरान अदालत ने आदेश का पालन नहीं करने क लिए कड़ी फटकार लगायी. अदालत ने सख्त रुख अख्तियार करते…
खूंटीः खूंटी जिले के रनिया में जंगली हाथियों के उत्पात से से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. बुधवार को ग्राम प्रधान संघ के नेतृत्व में एक जनसभा की गई. इसमें हजारों लोग जुटे. ग्राम प्रधानों ने वन विभाग को निशाने पर लिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि हाथियों के हमले में लोग मारे जा रहे हैं. खेतों की फसलें रौंदी जा रही है. घर ढहाये जा रहे हैं, लेकिन कोई संकट से निजात दिलाने में वन विभाग नकारा साबित हुआ है. हालांकि जनसभा में वन विभाग के किछ कर्मी उपस्थित रहे. कुछ देर के लिए बीडीओ प्रशांत डांग…
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों में उनके समर्थन में कुल 452 वोट पड़े. विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी सुदर्शन रेड्डी को 300 फ़र्स्ट प्रेफ़रेंस वोट मिले और सीपी राधाकृष्णन को 452. उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि मतगणना शाम छह बजे शुरू हुई. उन्होंने बताया कि कुल 767 सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट दिया. इनमें से 752 वैलिड थे और बाकी अमान्य करार दिए गए. पीसी…
खूंटी: खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा-सिमडेगा एनएच पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल ध्वस्त हुए 80 दिन बीत चुके हैं. इस दौरान सरकार ने पुल निर्माण को लेकर कोई ठोस कद नहीं उठाया है. और न ही एक मजबूत डायवर्जन तैयार किया गया. आखिरकार परेशान ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर डायवर्जन बनाने का बीड़ा उठाया. सोमवार की सुबह आसपास के गांवों से लगभग दो सौ ग्रामीण जुटे और श्रमदान कर डायवर्जन पर बोल्डर, बालू की बोरियां डालकर इतना दुरूस्त कर दिया है कि अब लोग, बाइक, साइकिल से और पैदल आवाजाही कर सकें. ग्रामीण इस तैयारी में जुटे हैं कि…
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों के साथ रविवार की सुबह मुठभेड़ में इनामी माओवादी अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया है. यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में हुई है. पुलिस मुख्यालय ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है. माओवादियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया था. माओवादियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा जंगली इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च के दौरान जवानों…
रांचीः झारखंड में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की. राज्य का पक्ष रखने मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी भी दिल्ली गए थे. केंद्रीय सचिव से मुलाकात के बाद मंत्री ने उम्मीद जतायी है कि कि 15वें वित्त आयोग का अनुदान जल्द ही झारखंड को मिल जायेगा. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विभागीय सचिव मनोज कुमार, पंचायती राज के निदेशक राजेश्वरी बी ने पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मुलात की. इस दौरान पंचायती राज मंत्रालय के निदेशक (कैपेसिटी बिल्डिंग) विपुल उज्जवल के…
रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गयी. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने रांची स्थित निर्वाचन कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी एक हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ) दी गयी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों से आग्रह किया है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें. जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे संबंधित फॉर्म को…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us