Author: Niraj Sinha

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में हुए एक समारोह में अजहरुद्दीन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अजहरुद्दीन के शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वह रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में पहले मुस्लिम मंत्री होंगे. अजहरुद्दीन ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली और शपथ के आखिर में ‘जय तेलंगाना’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और…

Read More

पटनाः बिहार विधानसभा चुनावों की तीराख नजदीक आने के साथ शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है. इसमें चुनाव से पहले बिहार के लिए कई तरह के वादे किए गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,  लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और हम प्रमुख जीतन राम मांझी की मौजूदगी में पेश किए गए इस संकल्प पत्र में बिहार को “विकसित और आत्मनिर्भर राज्य” बनाने का वादा है. संकल्प पत्र के मुताबिक, एनडीए ने एक करोड़ से अधिक नौकरियों और…

Read More

रांचीः चाईबासा में नो इंट्री की मांग कर रहे ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य माधवचंद्र कुंकल समेत तमाम अगुआ को भाकपा माले ने तत्काल रिहा करने की मांग सरकार से की है. चाईबासा पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इनमें छह महिलाएं शामिल हैं. गिरफ्तारी की भाकपा- माले ने निंदी की है. पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने एक बयान जारी क कहा है कि एक माह पूर्व सिंहपोखरिया में एक सड़क दुर्घटना में मृत बच्ची के परिवार को अब तक मुआवजा नहीं दिये जाने और पूरे खनिज मार्ग में लगातार दुर्घटनाओं…

Read More

रांचीः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के दिन एक चलती स्कॉर्पियो की छत पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू और पार्टी प्रमुख तथा डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो के बैठने और जुलूस निकालने के मामले में जारी नोटिस का जवाब पार्टी उम्मीदवार ने निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के अपने फेसबुक पेज पर रामदास मुर्मू ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें वे कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि जिस तरह से सोशल मीडिया और खबरों में इसे तूल दिया गया, विवाद बनाने की…

Read More

पटनाः बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. इस सूची में 12 नाम हैं जिसमें मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर से टिकट दिया गया है. गीतों, शास्त्रीय और भजन गायन के लिए चर्चित रहीं मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन किया था. पटना में बीजेपी की सदस्यता लेने के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं और नीतीश कुमार से प्रेरित होकर उनके सहयोग के लिए खड़ी हैं.’ बीजेपी की दूसरी सूची में दो अनुसूचित जाति और दो महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है. इससे पहले मंगलवार को बीजेपी…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव मे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है. बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और अभी सरायकेला से बीजेपी के विधायक चंपाई सोरेन के पुत्र हैं. 2024 मे हुए विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन घाटशिला से चुनाव लड़े थे. तब जेएमएम के रामदास सोरेन ने उन्हें लगभग 23 हजार वोटों से हराया था. घाटशिला में 11 नवंबर को उपचुनाव है. रामदास सोरेन के निधन से यह सीट खाली हुई है. जेएमएम से रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन का…

Read More

आईआरसीटीसी कथित घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद तेजस्वी की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आया है, तो इस तरह की चीजें होंगी. फिर भी, न्यायालय का सम्मान करते हुए हम यही कहना चाहेंगे कि हम लोग हमेशा से लड़ते आए हैं… और आगे भी लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा, “तूफानों से लड़ने में मजा ही कुछ और है हमने संघर्ष के पथ को चुना है. हम अच्छे मुसाफिर भी बनेंगे और मंजिल…

Read More

पटनाः प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. इसके साथ ही जन सुराज ने 11 अक्टूबर से चुनावी अभियान शुरू करने का एलान किया है. प्रशांत किशोर ने पहले ही कहा है कि पार्टी अकेल दम पर राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की सूची जारी की. उन्होंने बताया कि जन सुराज ने वाल्मीकिनगर से दिग नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार,…

Read More

रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के मद्देनजर आईजी मनोद कौशिक ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में उनहोंने पूजा पंडालों तथा मेले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक निर्देश दिए. इस बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी मौजूद रहे. बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. आईजी ने बताया है कि…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंनें कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में टेंडर आवंटन को लेकर जो अनियमितता हुई है उसकी उच्च स्तरीय जांच कराएं. मरांडी का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही परिवार की कंपनियों को अलॉट कर दिए हैं. उपलब्ध रिकॉर्ड और सार्वजनिक दस्तावेजों से यह स्पष्ट होता है कि सुनियोजित ढंग से प्रतिस्पर्धा को सीमित कर कुछ…

Read More