Author: Niraj Sinha

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड में पंचायतों के विकास के लिए 2254 करोड़ दिए हैं. लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र का आभार प्रकट करना तक उचित नहीं समझा. पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने यह भी कहा है कि इस राशि का पारदर्शिता के साथ सही उपयोग करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेवारी तय करे. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद इतनी बड़ी राशि एकमुश्त कभी भी ग्रामीण विकास के लिए नहीं मिली. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र से पैसे नहीं मिलने…

Read More

पलामूः मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में हुए चर्चित गुड्डू खलीफा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है. पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि 10.5 डिस्मिल जमीन विवाद में खलीफा के पार्टनर ने ही सुपारी देकर हत्या कराई थी. इस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया है कि गुड्डू खलीफा इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला और अन्य लोग मिलकर जमीन का कारोबार करते थे. कुछ महीने पहले इनके बीच आपसी विवाद हुआ था, जो पुलिस…

Read More

रांचीः ग्रामीण कार्य विभाग में टेंडर के बदले कमीशनखोरी तथा मनी लॉउंड्रिंग के मामले में 14 इंजीनियरों और अधिकारी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर पीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान लिया है. अब इन भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. कोर्ट ने इनके नाम समन भेजा है. इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई 30 अप्रैल तय की है. जिन इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा उनमें मुख्य तौर पर पूर्व मुख्य अभियंता सिंगराय टुटी के अलावा राजीव लोचन, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, अजय कुमार, अजय तिर्की, राजकुमार टोप्पो, अशोक गुप्ता, सिद्धांत कुमार और अन्य शामिल हैं.…

Read More

रामगढ़: जेईई मेंस 2026 की दो अप्रैल को होने वाली परीक्षा को लेकर रामगढ़ में राधा गोविंद विश्वविद्यालय में बने सेंटर को रद्द कर दिया गया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने विश्वविद्यालय में बने केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी है. अब इस बार परीक्षा राधा गोविंद विश्वविद्यालय के केंद्र में आयोजित नहीं होगी. विश्वविद्यालय के कुल सचिव निर्मल कुमार मंडल ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 29 मार्च को विश्वविद्यालय के कंप्यूटर लैब में संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं. कुछ बाहरी लोगों द्वारा बिना अनुमति सिस्टम में छेड़छाड़ की जा रही थी. जांच में पता चला कि टीसीएस के…

Read More

रांचीः झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की बेटी दीपाली रिया ने मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीत लिया है. रांची में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. रिया के पिता मनोज कुमार शर्मा गोमिया स्थित एलआईसी कार्यालय में शाखा प्रबंधक हैं, जबकि उनकी मां सुधा शर्मा गृहिणी हैं. रिया ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले एक वर्ष से लगातार कड़ी मेहनत की. इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी की.

Read More

रांचीः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं करने की वजह से आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस विनय कुमार चौबे को डिफॉल्ट बेल मिला है. इससे पहले शराब घोटाले में भी समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने की वजह से आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को जमानत मिली थी. हालांकि, इन डिफॉल्ट बेल के बावजूद चौबे जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. हजारीबाग में हुए जमीन घोटाले के दो मामले में वे आरोपी है. आरोप है कि हजारीबाग के डीसी रहते ये जमीन घोटाले हुए थे. झारखंड के वरिष्ठ…

Read More

रांचीः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मंगला जुलूस देखने गई एक नाबालिग बच्ची की दरिंदगी से की गई हत्या के मामले में अखबारों में छपी खबर पर सोमवार को संज्ञान लिया है. जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने इस मामले में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी करते हुए सभी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने यह मामला आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास स्थानांतरित कर दिया…

Read More

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार को उज्जैन में महाकाल के दर पर सुबह से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. बाबा की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के नारों से गूंज उठा. श्रद्धालु देर रात से अपने इष्ट के दर्शन के लिए देर रात से ही लंबी कतारों में लगे हुए थे. रोज की तरह शुक्रवार को भी सुबह बाबा के कपाट खोले गए और भस्म आरती के बाद महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया. सबसे पहले भोर में…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की रात पेट्रोल पंपो, सीएनजी स्टेशन में सिलसिलेलार हुई लूट की घटनाओं को विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई. एसोसिएशन ने कहा है कि अपराध की घटनाओं से दहशत का आलम है. सुरक्षा नहीं मिली, तो काम करना कठिन होगा. यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में बीआईटी मेसरा में हुई. एसोसिएशन ने एक के बाद एक हुई लूट की घटनाओं का विवरण भी जारी किया है. एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 12:07 बजे से रात 2:30 बजे के बीच 5 से 6 हथियारबंद…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बुधवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा है. कुमार ने कहा है कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाएं, ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सभी मतदाताओं को उनके बीएलओ से संपर्क करने में आसानी हो. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसे प्राथमिकता में रखें. साथ ही…

Read More