Author: Niraj Sinha

रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने रांची के टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और एक वेटर की मौत की घटना को गंभीरता से लिया है. इस घटना को लेकर सोमवार को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक कर पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए. डीजीपी ने आम नागरिकों को भरोसा…

Read More

यूपीएससी सिविल सर्विसेज़ 2025 का परिणाम घोषित हो गया है. राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैंने 2022 में अपनी इंटर्नशिप के दौरान ही तैयारी शुरू कर दी थी. इसके बाद 2023 में पहली बार परीक्षा दी. पहले ही अटेम्प्ट में डैनिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए चयन हुआ था.” उन्होंने आगे कहा, “यूपीएससी की तैयारी में बहुत मेहनत लगती है. यह सफ़र कठिन होता है, लेकिन आख़िर में रिज़ल्ट अच्छा आता है, तो सब कुछ…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है जिस बेलाल शेख नामक आरोपी को पाकुड़ पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है, वह खुले आम सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की इफ्तार पार्टी में शामिल होता दिख रहा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महेशपुर, पाकुड़ में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 (दिनांक 27-10-2025) में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 (अटेम्प्ट टू मर्डर) जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है. आश्चर्य की बात यह है कि जिस अपराधी को पकड़ने में पाकुड़ की पुलिस नाकाम रही है, वही अपराधी खुलेआम…

Read More

सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार को निधन की खबर मिलने के बाद सोरेन मनाली पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार मृतक वीर सोरेन को अपने पैतृक स्थान सरायकेला लाया जाएगा. 21 साल के वीर सोरेन चंपाई सोरेन के पुत्र और बीजेपी नेता बाबूलाल सोरेन के बेटे हैं. वे कुल्लू मनाली घूमने गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना को लेकर कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि बीते दिन मनाली थाना को अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी.…

Read More

रांची: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड का बजट मंगलवार, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पेश करेंगे. बजट को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वित्त मंत्री विधानसभा पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही संकेत दिए हैं कि अगले वित्तीय वर्ष का बजट एक लाख साठ हजार करोड़ का हो सकता है. हालांकि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह राशि मामूली तौर पर आगे- पीछे भी हो सकती है. देखा जाना है कि इस बार योजना मद और स्थापना मद में कितनी राशि का प्रावधान किया जाता है. संकेत मिले हैं कि इस…

Read More

मेघायल खदान हादसे पर कोयला और खदान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है. मेघालय के ईस्ट जयंति‍या हिल्स ज़िले में एक अवैध कोयला खदान में धमाके से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस हादसे पर जी किशन रेड्डी ने कहा, “मेघालय में जो अवैध कोयला खदान चलते हैं, उसमें एक्सिडेंट हुआ है. कई लोगों की मौत हो गई. मेघालय में भारत सरकार का कोई कोयला खदान नहीं है.” “आज तक कोयला खदान का एक भी ब्लॉक नीलाम नहीं हुआ है. वहां न तो पीएयू कोयला खदानें हैं…

Read More

संसद के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कसे तंज ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. भाजपा राहुल गांधी पर सिखों के अपमान का आरोप लगा रही है. बुधवार को उस समय स्थिति थोड़ी असहज हो गई, जब सीढ़ियों पर नारेबाजी करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वहां से गुजरते केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया. वहीं राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को देश का दुश्मन बता दिया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच थोड़ी नोंकझोंक भी…

Read More

पलामूः पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में कथित तौपर जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां शामिल है. दोनों आरोपी सहोदर भाई हैं. एक फरवरी को पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में विजय भुईयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और उनके बेटे छोटू कुमार की टांगी एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जबकि हमले में…

Read More

रांचीः वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने दावोस गए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि युवा झारखंड को बनाना है अग्रणी राज्य बनाना है. 20 जनवरी, मंगलवार को दावोस/स्विट्जरलैंड में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भारत के पहले आदिवासी नेता के रूप में हेमंत सोरेन ने भाग लिया. झारखंड में उनके नेतृत्व और परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ह्वाइट बैज से सम्मानित किया गया. इस सम्मान पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह सम्मान मेरे राज्यवासियों और मेरे झारखण्ड का सम्मान है. यह सम्मान झारखंड के लिए गौरव की बात है और इसके लिए…

Read More

दावोस के विश्व आर्थिक मंच में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत कुल 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. निवेश को लेकर आशय पत्र और सहयोग समझौते पर साझा हस्ताक्षर किए गए. इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, “झारखण्ड के लिए दावोस में WEF का पहला दिन ऐतिहासिक रहा है. आज टाटा स्टील के साथ झारखण्ड…

Read More