Author: Niraj Sinha

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है. बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जानकारी दी है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ़ नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित हुआ है. नितिन नबीन अभी बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं. डॉ. के. लक्ष्मण के प्रेस वक्तव्य में बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र मिले हैं. नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन पत्र…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को किए गए आईएएस के ट्रांसफर- पोस्टिंग में आंशिक संशोधन किया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक के रूप में छवि रंजन के पदस्थापन को रद्द करते हुए अब उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही छवि रंजन कार्यपालक निदेशक, राज्य आरोग्य सोसायटी और परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. उधर, शशि प्रकाश झा पहले की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने…

Read More

धनबादः लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA), मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी धनबाद दौरे पर आए हैं. स्टडी टूर पर आए प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, खनन क्षेत्र के कार्यों, समस्या और पुनर्वास योजना की जानकारी ली. वे क्षेत्र भ्रमण पर भी गए. इससे पहले प्रशिक्षु अधिकारियों ने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की. उपायुक्त ने उन्हें सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अलावा जिले में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही प्रशासनिक कामकाज को लेकर व्यवस्था से उन्हें अवगत…

Read More

रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कैबिनेट से पारित पेसा नियमावली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित पेसा नियमावली का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है. यह भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है. भाजपा ने लगातार सड़क से सदन तक इसके लिए आवाज बुलंद किया. भाजपा यह मानती है कि कैबिनेट से पारित नियमावली पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था पर आधारित होगी जिसकी मांग की जा रही थी, लेकिन अगर इसमें संविधान की 5वीं अनुसूची से जुड़ी भावना के विपरीत थोड़े भी परिवर्तन किए गए होंगे तो पार्टी इसे कभी…

Read More

सरायकेला: झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के टाटा-कांड्रा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले स्कूटी और फिर बुलेट पर सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है. यह घटना बुधवार की रात हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने सबसे पहले एक स्कूटी सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा. इसके बाद ट्रेलर चालक चलती गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर से आ रही एक बुलेट को अपनी चपेट…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स परिसर में अपार्टमेंट के हुए अवैध निर्माण के लिए रजिस्ट्रार, सीओ, नक्शा पास करने वाले नगर निगम तथा रेरा के अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से तत्काल निलंबित करने की मांग की है. पार्टी आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश से रिम्स परिसर में बने अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है, जो बिल्कुल न्यायोचित और स्वागत योग्य है. लेकिन अवैध निर्माण ने कई सवाल भी खडे किए हैं. गौरतलब है कि रिम्स तालाब के…

Read More

रांचीः सत्ता की बागडोर संभाले हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को मोराबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में करीब 8 हजार 792 युवाओं के बीच सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे. इनमें झारखंड लोकसेवा आयोग की 11वीं से 13 वीं में सफल अभ्यर्थियों के अलावा लगभग 8 हजार सहायक आचार्य शामिल थे. हालांकि 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गई थी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमारी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहले वर्ष पूरा हो रहा है. यह दिन ऐतिहासिक…

Read More

रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) रांची ने एक नये मुकाम के साथ नैक ग्रेड रिव्यू में A+ (ए प्लस) की उपलब्धि हासिल की है, यह उपलब्धि हासिल करने वाला सीयूजे झारखंड का पहला और एक मात्र विश्वविद्यालय बन गया है. कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने बुधवार को विश्वविद्यालय के विज्ञान सभागार में आयोजित एक औपचारिक समारोह में इसकी घोषणा की. उन्होंने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर, पदाधिकारी, कर्मचारी और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सीयूजे को विश्वस्तरीय संस्थापन बनाने के लक्ष्य पर काम करना है. अपने संबोधन में कुलपति…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और कोयला बिक्री से जुड़े मामले में मनी लाउंड्रिंग के तहत झारखंड- बंगाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय एक कथित कोयला माफिया नेटवर्क के खिलाफ तलाशी के बाद ईडी ने यह जानकारी दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि कोयले के ‘बड़े पैमाने पर’ अवैध खनन, चोरी, परिवहन, भंडारण और बिक्री के संबंध में शुक्रवार को दोनों राज्यों में 44 परिसरों पर छापे मारे गए. ईडी ने इन छापेमारी…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदृष्टि और संकल्प के कारण ही झारखंड अलग राज्य का गठन संभव हो सका. झारखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ केअवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखण्ड के 25 वर्ष पूर्ण होना सभी राज्यवासियों के लिए आत्मगौरव, आत्मचिंतन और आत्मसंकल्प का क्षण है।. उन्होंने कहा कि इस राज्य की नींव जन-आकांक्षाओं, संघर्षों और सपनों की भूमि पर रखी गई है. राज्यपाल भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, फूलो-झानो समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन…

Read More