Author: Niraj Sinha
रांचीः झारखंड अलग राज्य की 25वां वर्षगांठ पर रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किय़ा. साथ ही चार हज़ार 324 करोड़ रुपए की 878 योजनाओं का उद्घाटन किया. इन महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ शिलान्यास ● रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रीक्रिएशन पार्क, इको पार्क तथा सामुदायिक पार्क का विकास. ● रांची के खादगढ़ा में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का नवीनीकरण एवं उन्नयन. ● कोडरमा जिले में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक का निर्माण कार्य. ● गुमला जिले में…
रांची : सिकिदरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू जलप्रपात में डूब रहे तीन स्कूली बच्चों को वहां पर तात पर्यटन मित्रों ने बचाने के साथ एक बड़ा हादसा टाल दिया. शनिवार को जलप्रपात के पास स्थित मगतू मारादह नामक जलाशय में डूब रहे हजारीबाग के एक स्कूल के तीन बच्चों को वहां तैनात पर्यटनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया. ये सभी बच्चे हजारीबाग जिले के चुरचू स्थित आईडल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के थे, जो शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुंडरू जलप्रपात घूमने आए थे. जानकारी के अनुसार, स्कूल के छात्रों का एक समूह पर्यटन स्थल…
चेहरे पर धीर-गंभीर भाव, संभल कर बोलना, सहज, सरल होकर लोगों से मिलना, दल के शीर्ष नेता के सामने अनुशासित दिखना. यही व्यक्तित्व है सोमेश सोरेन का. जीत की खुशी में मां लड्डू खिला रही हैं और वे पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मां के पांव छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों से सोमेश का परिचय साफ हो जाता है. घाटशिला के विधायक चुने गए हैं. अलबत्ता इस उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन ने जीत के अंतर को लेकर अपने पिता का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. समेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम…
लातेहारः झारखंड जनमुक्ति परिषद से जुड़े दो उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर किया है. जेजेएमपी के पांच लाख रुपये का इनामी सब जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश (विशुनपुर, गुमला) तथा एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा (हेरंहज, लातेहार) ने पलामू आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के समक्ष आत्मसमर्पण किया. इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर भी मौजूद थे. पुलिस अधिकारियों ने ने दोनों उग्रवादियों का समाज की मुख्यधारा में लौटने पर स्वागत किया. ब्रजेश यादव गुमला का रहने वाला है, जबकि…
घाटशिलाः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार शबाब पर है. जेएमएम की स्टार कैंपेनर कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रगों में, यह शामिल है कि लड़ जाएँगे, मर जाएँगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें साजिश के तहत जेल बेजा गया, लेकिन वे टूटे नहीं झुके नहीं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने झारखंड के आदिवासी–मूलवासी, दलित, और पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया. उन्होंने सर्वजन पेंशन…
रांचीः रांची जेल में शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया के डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के साथ जेल आईजी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रसूखदारों के लिए जेल में अय्याशी की पूरी व्यवस्था करायी जा रही है. जबकि यह वीडियो वायरल होने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर ख़ानापूर्ति कर ली गई है. लेकिन घोर आश्चर्य यह कि हजारीबाग जेल में बंद विनय सिंह को विशेष सुविधाएं देने के नाम पर जिस कारापाल दिनेश वर्मा को यही…
जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा पुलिस को करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अपहृत दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इसी सिलसिले में घटना में शामिल पांच अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक बोलेरो गाड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि अपहरण के दो मामलों का खुलासा कर लिया गया है. इन घटनाओं की जांच और कार्रवाई के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया है…
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रोड शो में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, “उनकी उम्र को देखते हुए हम इस बात का मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं. लेकिन ये चिंता का विषय जरूर रहा है. क़ानून सबके लिए एक बराबर है और एक बराबर होना भी चाहिए.” एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा, “आपने स्वास्थ्य की चिंताओं को ज़ाहिर करते हुए आप बाहर हैं. ऐसे में आप परिवार के साथ घूमने जाते हैं और चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, नामांकन…
रांचीः रांची पुलिस ने एक टोटो ड्राइवर वसीम आलम को गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर ने एक महिला यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर जामचुआं जंगल ले जाकर छेड़छाड़ कर रहा था. इस घटना को लेकर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक टुकटुक चालक द्वारा एक महिला के साथ जामचुआं कस्तूरबा स्कूल के पीछे सुनसान जंगल में छेड़खानी किया जा रहा है. इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला रेखा देवी पिता लुसा मुंडा पता कटहल टोली बुंडू की लिखित आवेदन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या 291 / 25 अंकित किया गया.…
पटनाः बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुलारचंद की हत्या के आरोप में बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पटना पुलिस ने शनिवार देर रात यह कार्रवाई की है. अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार हैं. अनंत सिंह की गिरफ़्तारी के संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया को बताया, “घटनास्थल की जांच के सिलसिले में गवाहों के बयान लिए गए और घटनास्थल से जो वीडियो फुटेज मिले, उसकी जांच की गई. इस मामले में जो सबूत मिले हैं उसके आधार पर अनंत सिंह को बाढ़ इलाक़े के बेढना गांव से…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us