Author: Niraj Sinha
हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग की पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से विदेशी हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने मीडिया को बताया है कि तरहेसा जंगल के घाटगोसाई में टीएसपीसी के एरिया कमांडर प्रशांत एवं उसके सक्रिय साथियों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी. येलोग अपराध की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. दूसरी तरफ पुलिस इनके पीछे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचने वाले एक मात्र यात्री विश्वास कुमार से अस्पताल में मुलाकात की. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में विश्वास का इलाज चल रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. पीएम ने प्रभावित स्थल और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली. अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. लंदन जाने के लिए…
रांचीः मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड के गिरिडीह में स्थित पारसनाथ पर्वत को संथालों का धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित किया जाए. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड, उड़ीसा, बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के 51 सदस्य शामिल थे. सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मरांङ बुरू (पारसनाथ पर्वत) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) युगों-युगों से प्राचीन काल से हम संथाल समुदाय “मरांङ बुरू” को ईश्वर के रूप में पूजा करते आ रहें हैं. छोटानगपुर काश्तकारी अधिनियम 1908, सर्वे भूमि अधिकार अभिलेख, कमीश्नरी कोर्ट, पटना हाई कोर्ट एवं प्रीवी कांसिल कोर्ट से…
जामताड़ाः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में संलिप्त हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों का हक मार रही है. जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखण्ड स्थित मोहनपुर में सिदो कान्हू संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन द्वारा आयोजित जनचौपाल में शामिल रघुवर दास ने आदिवासियों से सीधी बातें की. रघुवर दास ने कहा, “मैं राज्यपाल का पद छोड़कर आप लोगों के बीच में जागरूकता और राजनीतिक चेतना फैलाने आया हूं. आप में बहुत शक्ति है, बस उसे पहचानने की आवश्यकता है. आपका हक…
भारत सरकार ने जनगणना के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. जनगणना के साथ इस बार जातिगत जनगणना भी कराए जाने का फैसला पहले ही केंद्र सरकार ने किया है. गृह मंत्रालाय ने कहा है, “पूरे देश में 1 मार्च 2027 से जनणना होगी जबकि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना 1 अक्तूबर 2026 से शुरू हो जाएगी.” केंद्र सरकार ने अप्रैल के आख़िरी हफ़्ते में ये एलान किया था कि इस बार जनगणना में जातिगत जनगणना भी शामिल होगी. गृह मंत्रालय ने बताया है…
पलामूः पलामू पुलिस ने सतबरवा थाना क्षेत्र में एक लाइन होटल के पास से एक 500 पेटी शराब से लदी ट्रक को जब्त किया है. शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उत्पाद विभाग को भी जानकारी दी गई है. मामले में सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि ट्रक संख्या एचआर 69 डी 3182 गढ़वा की ओर से आ रहा था. पोलपोल स्थित पलामू ढाबा में ट्रक लगा कर चालक व…
रामगढ़ः खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामगढ़ पुलिस की मदद से भारी मात्रा में नकली खोया, पनीर और मुरब्बा जब्त किया गया है. यह कार्रवाई चुट्टूपाली टोल प्लाजा पर बसों की जांच के क्रम में की गई. खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि बिहार से भारी मात्रा में नकली पनीर और खोया बसों में लोड कर रांची लाया जा रहा है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और रामगढ़ पुलिस की टीम ने टोल प्लाजा पर बिहार से आने वाली बसों की जांच की गई. इसी दौरान 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली…
रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला बताया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान पर खतरा और सरकार द्वारा गलत मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताई है. झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने इन आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा करार दिया है. जेएमएम नेता ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें ऐसे छिछले और आधारहीन…
आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया-‘पापा, भगवान से बढ़कर है आपका आदेश’
परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी पापा. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप है तो सब कुछ है मेरे पास.” “मुझे सिर्फ़ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और ख़ुश रहें हमेशा.” गौरतलब है 24…
जामताड़ा. माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि सीपीएम ही देश में एकमात्र राजनीतिक दल है, जहां आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह कायम है. जामताड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को वे संबोधित कर रहे थे. इसमें विभिन्न प्रखंडों से कुल 135 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. अध्यक्षता लखन लाल मंडल ने की. प्रशिक्षण के दौरान सीपीएम कार्यकर्ताओं को तमिलनाडु के मदुरै में हुए 24वें महाधिवेशन के फैसलों की जानकारी दी गयी. प्रकाश विप्लव ने सीपीएम में नेता ऊपर से नहीं थोपे जाते बल्कि नीचे से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा हर स्तर की कमेटी चुनी जाती है. ये…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us