रांचीः रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतनेवाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने , विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं.
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतर्गत जिले में Enumeration Form वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने ये बातें कही. समीक्षा के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे उपायुक्त नाराज है.
रांची जिले में कुल 15 लाख 69 हजार 153 (58.67 %) फॉर्म का वितरण अब तक किया गया है. जबकि इसके विरूद्ध 349404 (13.06 %) फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जा सके हैं.
शहरी क्षेत्र में निराशजनक प्रदर्शन
समीक्षा में जानकारी मिली है कि तमाड़ में 79.74 प्रतिशत, सिल्ली में 79.34, खिजरी में 67.93, रांची में 37.77, हटिया में 39.26, कांके में 62.75 एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्र में 68.72 प्रतिशत Enumeration Form का वितरण हो चुका है.
जबकि रांची में महज 4.96 प्रतिशत, तमाड़ में 18.08 प्रतिशत, सिल्ली में 19.99 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड किये जा चुके हैं.
इसके अलावा खिजरी में 17.29, हटिया में 9.54, कांके में 10.28 एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्र में 18.72 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड किए गए हैं.
निलंबन, विभागीय कार्रवाई
उपायुक्त को बताया गया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतनेवाले कुछ बीएलओ एवं सुपरवाईजर को चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी BLO को Enumeration Form (गणना प्रपत्र) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया.
उन्होंने कहा कि Enumeration Form के डिजिटाइजेशन की गति बढ़ाने के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर और सुपरवाइजर बीएलओ को सहायता प्रदान करें.
उन्होंने कहा कि सभी ERO/AERO, ASDD लिस्ट के लिए 14 जुलाई 2026 को बूथ लेवल पर बीएलओ एवं बीएलओ-2 की बैठक सह चुनावी पाठशाला का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे.
