धनबादः कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान को भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने सोमवार को वासेपुर में परेड कराई. इससे पहले कोलकाता से बंटी खान को गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया.
भारी सुरक्षा व्यवस्था को बाद धनबाद पुलिस बंटी खान को लेकर वासेपुर पहुंची. पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की. वह दुबई भागने की फिराक में था.
पुलिस बंटी खान को लेकर वासेपुर पहुंची और कमर मखदूमि रोड स्थित मुख्य सड़क पर घुमाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस दौरान पुलिस पुलिस बल की तैनाती की गई थी.
पुलिस बंटी खान को जब पैदल ले जा रही थी तभी गैंगस्टर फहीम खान के परिजनों ने बंटी पर कथित हमला करने की कोशिशें की. वे पुलिस प्रशासन से बंटी खान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने पर जोर दे रहे थे. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और बंटी खान को भीड़ से भीड़ ,से सुरक्षित निकाला.
देश छोड़ने की फिराक में था
धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान जल्द ही देश छोड़ने की कोशिश करेगा. इसके बाद धनबाद के एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे विभिन्न स्थानों पर निशानदेही के लिए लेकर गई.
शातिर रहा है बंटी खान
बंटी खान इसी साल जनवरी में जेल से बाहर आया था. करीब चार साल तक जेल में रहने के बाद उसे अलग-अलग मामलों में जमानत मिली थी. जेल से बाहर आने के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी. कुछ महीने पहले उसे धनबाद जेल से मधुपुर जेल स्थानांतरित किया गया था और वहीं से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था.
धनबाद पुलिस के निशाने पर
गौरतलब है प्रिंस खान लंबे समय से विदेश में बैठकर झारखंड के बड़े कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाने, पैसे नहीं मिलने पर हत्या की धमकी देने और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देने के मामले में सुर्खियों में रहा है. धनबाद, रांची जैसे शहरों में उसके गुर्गे कई खौफनाक घटनाओं को भी अंजाम देते रहे हैं. धनबाद पुलिस उसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.
