तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है.
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन, अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है. ईडी की टीम ने सभी संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की है.
सोमवार की सुबह ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता और दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.
इस छापेमारी में ईडी रांची की टीम ने भी सहयोग किया है.
ईडी की टीम रांची में सदर थाना क्षेत्र में कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक ठिकाने पर भी छापेमारी की.
बताया जा रहा है कि यह ठिकाना राज्यसभा सदस्य से जुड़ा हुआ रहा है. सोमवार की सुबह-सुबह कोकर के दफ्तर में तलाशी अभियान के बाद ईडी की टीम वापस चली गई है.
तलाशी के दौरान ईडी को क्या कुछ हाथ लगे हैं, इसका आधिकारिक तौर पर कोई ब्योरा सामने नहीं आया है.
