हजारीबागः हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के निकट एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गी है.
मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक विक्की केदारनाथ की यात्रा पर जाने के लिए हजारीबाग से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे. कोडरमा से उन्हें आगे की यात्रा करनी थी.
मिली जानकारी के अनुसार विक्की सोनी केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे. विक्की के एक मित्र ने बताया कि वह उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई.
टायर खोलने के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और विक्की सोनी के गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर की गई है.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की. इधर विक्की सोनी के आवास पर मोहल्ले के लोग जुटे हैं. घर वालों का रोकर बुरा हाल बना है.
